शहडोल में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग सगे चाचा ने अपनी ही 6 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात उस वक्त हुई जब बच्ची की मां काम पर गई थी और वह घर में अकेली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश कर दिया है।
ईशान ने तोडा अभिषेक शर्मा का 48 घंटे के भीतर रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में ईशान किशन ने अपनी तूफानी पारी से इतिहास रच दिया है। उन्होंने महज 21 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अभिषेक शर्मा का 48 घंटे पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। ईशान ने 32 गेंदों में 76 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 209 रनों का बड़ा लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक है।
कांग्रेस पार्षद पर FIR की मांग, SP ऑफिस पहुंचे कर्मचारी
नगरपालिका में पार्षद रितेश जैन और CMO के बीच विवाद गहरा गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि पार्षद ने गलत भाषा का प्रयोग किया और सरकारी काम में बाधा डाली। शुक्रवार को कर्मचारियों ने एसपी ऑफिस जाकर पार्षद पर 7 दिन के भीतर FIR करने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
मध्य प्रदेश में भव्य होगा गणतंत्र दिवस, जानें अपने जिले का हाल
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार प्रदेश के विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों और विशिष्ट अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। राजधानी भोपाल सहित सभी जिला मुख्यालयों पर भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि नागरिक पूरे उत्साह और गौरव के साथ राष्ट्रीय पर्व का आनंद उठा सकें।
एमपीवासियों के लिए बड़ी खबर, 25 से 27 जनवरी तक देख सकेंगे लोक भवन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर भोपाल का ‘लोक भवन’ (राजभवन) 25 से 27 जनवरी तक आम जनता के लिए खोला जा रहा है। इस दौरान लोग यहाँ की भव्यता और विशेष प्रदर्शनी का दीदार कर सकेंगे। प्रशासन ने पर्यटकों के लिए दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक का समय तय किया है। राजभवन से लोक भवन तक के मार्ग पर विशेष सुरक्षा और रूट व्यवस्था की गई है।
अनियंत्रित होकर पलटा डीजल टैंकर, बाल्टियां लेकर दौड़े लोग
जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम कोलदहा सोन पुल के पास एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि टैंकर से डीजल को गिरता देख लोग मदद करने के बजाय बाल्टी और केन लेकर डीजल लूटने में जुट गए।
पंजाब में रेल की पटरी पर धमाका, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में शुक्रवार रात 11 बजे फ्रेट कॉरिडोर की रेलवे लाइन पर एक जोरदार धमाका हुआ। सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट में RDX का इस्तेमाल किया गया है, जिससे रेल की पटरी का 12 फीट हिस्सा उड़ गया। धमाके से मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और लोको पायलट घायल हो गया। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।
सीहोर में वोटिंग लिस्ट में मिली बड़ी गड़बड़ी, प्रशासन के उड़े होश
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मतदाता सूची के आंकड़ों में करीब 1.97 लाख वोटर्स की बड़ी गड़बड़ी सामने आई है, जहाँ 2003 के पुराने रिकॉर्ड और वर्तमान डेटा में भारी अंतर पाया गया है। इस खुलासे के बाद निर्वाचन विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रशासन अब इन विसंगतियों की बारीकी से जांच कर रहा है ताकि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।
बुजुर्गों की मौज! हर महीने मिलेंगे ₹20,500, जानें कैसे
डाकघर की एससीएसएस स्कीम बुजुर्गों के लिए कमाई का शानदार जरिया बन गई है। इस योजना में एकमुश्त निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने लगभग ₹20,500 तक की नियमित आय मिल सकती है। वर्तमान में सरकार इस पर 8.2% की आकर्षक ब्याज दर दे रही है। सुरक्षित निवेश और टैक्स छूट के लाभ के कारण यह योजना रिटायर्ड लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है।
ICC का अंतिम फैसला : बांग्लादेश की जगह इस टीम की एंट्री पक्की
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मना कर दिया है, जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने का सख्त फैसला लिया है। अब बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने की तैयारी है। आईसीसी ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा।