📱Download Our App
BREAKING NEWS : टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

BREAKING NEWS : टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एकमात्र टेस्ट और राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए महिला टीम ला ऐलान कर दिया है। 6 मार्च से पर्थ में शुरू होने जा रहे टेस्ट मैच की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। वहीं, 13 फरवरी से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए राधा यादव को इंडिया-ए का कप्तान बनाया गया है।

News Source: इंडिया टीवी
दिल्ली पुलिस इस्तेमाल करेगी AI टेक्नोलॉजी, 26 जनवरी पर हाई-टेक सुरक्षा

दिल्ली पुलिस इस्तेमाल करेगी AI टेक्नोलॉजी, 26 जनवरी पर हाई-टेक सुरक्षा

दिल्ली में 26 जनवरी के लिए सुरक्षा व्यवस्था को बेहद आधुनिक बनाया गया है। इस बार सुरक्षा में 30,000 जवान तैनात हैं और पहली बार AI आधारित स्मार्ट ग्लासेस का उपयोग किया जा रहा है, जो भीड़ में संदिग्धों की पहचान कर सकते हैं। साथ ही, संवेदनशील इलाकों में फेस रिकग्निशन कैमरे और एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं, ताकि समारोह के दौरान कड़ी निगरानी रखी जा सके।

News Source: पत्रिका
इंदौर : बीजेपी विधायक के बेटे की खजराना गणेश मंदिर में ‘VIP एंट्री’

इंदौर : बीजेपी विधायक के बेटे की खजराना गणेश मंदिर में ‘VIP एंट्री’

इंदौर-3 से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे फिर विवादों में हैं। बुधवार को खजराना गणेश मंदिर में आम भक्तों के लिए गर्भगृह प्रवेश बंद होने के बावजूद, विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला ने पंडित नानू महाराज की मौजूदगी में आधे घंटे तक वहां विशेष पूजा की। इस ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’ के कारण आम श्रद्धालुओं को 1 घंटे तक कतार में बाहर खड़ा रहना पड़ा। घटना बुधवार की बताई जा रही है ।

News Source: इंस्टाग्राम
महापुरुषों के बैनर फाड़ने पर बवाल, हिंदू सम्मेलन के बाद तनाव

महापुरुषों के बैनर फाड़ने पर बवाल, हिंदू सम्मेलन के बाद तनाव

शाजापुर के मक्सी में आयोजित हिंदू सम्मेलन के बाद शरारती तत्वों द्वारा महापुरुषों के बैनर फाड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है।

News Source: नईदुनिया
घर भोजशाला : शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ उत्सव, 2029 में फिर बनेगा संयोग

घर भोजशाला : शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ उत्सव, 2029 में फिर बनेगा संयोग

24 साल बाद शुक्रवार और बसंत पंचमी का संयोग बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण ढंग से बीता। अतीत में ऐसे मौकों पर कर्फ्यू और पथराव जैसी स्थितियां बनी थीं, लेकिन इस बार पुलिस की मुस्तैदी से पूजा और नमाज दोनों संपन्न हुए। भोजशाला मामला वर्तमान में हाई कोर्ट में चल रहा है। पंडितो का अनुमान है अगला ऐसा संयोग अब साल 2029 में बनेगा।

News Source: अमर उजाला
दो पत्नियों के विवाद में पंचायत का अनोखा फैसला, 3 दिन एक पत्नी, 3 दिन दूसरी

दो पत्नियों के विवाद में पंचायत का अनोखा फैसला, 3 दिन एक पत्नी, 3 दिन दूसरी

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के अजीम नगर थाने से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहाँ एक पति की दो पत्नियों के बीच चल रहे झगड़े को सुलझाने के लिए पंचायत ने अजीबोगरीब फैसला सुनाया। समझौते के अनुसार, पति सप्ताह के तीन दिन पहली पत्नी के साथ और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। वहीं, पति को सप्ताह में एक दिन की छुट्टी दी गई है।

News Source: इंस्टाग्राम
‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज

‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज हो गया है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले आए इस देशभक्ति गाने में सलमान एक सैन्य अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। गाने में सरहद पर तैनात जवान के संघर्ष और उनके परिवार की भावनात्मक झलक दिखाई गई है।

News Source: आज तक
शराब पीने को लेकर घर में हुआ विवाद, किसान ने कर ली खुदकुशी

शराब पीने को लेकर घर में हुआ विवाद, किसान ने कर ली खुदकुशी

भोपाल के बिलखिरिया इलाके में 52 वर्षीय किसान विक्रम सिंह ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, विक्रम काफी शराब पीते थे और बीती रात में भी नशे की हालत में घर लौटने पर परिजनों से उनका विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हंडिया : शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

हंडिया : शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

हरदा के बिछौला गांव में शुक्रवार की रात सड़क हादसे में 45 वर्षीय जयसिंह की मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी सड़क पर साइड शोल्डर न होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। रात भर शव सड़क किनारे पड़ा रहा, सुबह ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सुचना दी।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, एक युवक की मौत

अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, एक युवक की मौत

शहर के गादेर इलाके में शनिवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे 26 वर्षीय सुनील जोगी की मौत हो गई। सुनील अपने साथियों के साथ रंजना खेड़ी मेले में दुकान लगाने जा रहा था। हादसे में 7 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद चालक फरार हो गया।

News Source: न्यूज़ 18