जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि अगर अमेरिका से सेब, बादाम, केसर जैसे कृषि उत्पादों पर ड्यूटी छूट मिलती है, तो कश्मीर व हिमाचल के सेब किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा और स्थानीय बागवानी उद्योग संकट में पड़ सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से संरक्षण उपायों की मांग की है।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर रामभद्राचार्य के शिष्य ने लगाया बच्चों से कुकर्म का आरोप
रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया है । उन्होंने 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दायर करके कहा– गुरुकुल की आड़ में वह बाल उत्पीड़न करते हैं । अपने आरोपों की पुष्टि के लिए आशुतोष ब्रह्मचारी ने 2 बच्चों को भी पेश किया। अब 20 फरवरी को दोनों पक्षों के वकील कोर्ट में पेश होंगे ।
जालंधर: पिता ने 6 साल के बेटे को ज़हर पिलाकर हत्या, गिरफ्तार
पंजाब के जालंधर के पतारा क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपने 6 साल के बेटे को जहरीले बिस्कुट खिलाकर मौत के घाट उतार दिया, ताकि किसी रिश्तेदार को फँसाया जा सके। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। समाज में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
राहुल गांधी ने लोकसभा में मचाया गदर, PM के ख़िलाफ़ सबूत देने पर स्पीकर ने रोका
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को बजट सत्र के दौरान भाषण दिया। राहुल ने पीएम मोदी पर देश बेचने के आरोप लगाए, जिस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- आपने जो भी कहा है उसे साबित करिए, नहीं तो आपकी बात सदन के रिकॉर्ड पर नहीं जानी चाहिए। इस पर राहुल ने जवाब दिया- अभी देता हूं। तुरंत सारे सबूत देता हूं। तभी स्पीकर ने राहुल को टोक दिया। उन्होंने कहा- मैंने तो सबूत मांगा ही नहीं है।
इंदौर में पुलिस चौकी के सामने युवती ने खाया जहर
इंदौर के भागीरथपुरा पुलिस चौकी के सामने एक युवती तनीषा जगताप ने बुधवार को जहर खा लिया। तनीषा को तुंरत पुलिस ने एमवाय उपचार के लिए भेजा है। यहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तनीषा ने मनीष धार गुडे के खिलाफ दो प्लाट के 27 लाख रुपए लेने को लेकर शिकायत की थी। बता दें मनीष ने रुपये लेने के बाद कब्जा और दस्तावेज दोनों नहीं दिए।
राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए सलमान ख़ान
चेक बाउंस मामले में 9 करोड़ रुपये के कर्ज के कारण तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए कई सितारों के बीच सलमान खान भी आगे आए हैं। सलमान ने राजपाल यादव की आर्थिक मदद की। राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने कहा, ‘बहुत से लोग राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर ने अपना सपोर्ट दिया है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर सीएम फडणवीस ने दिया बड़ा बयान
बॉलीवुड एक्टर्स और डायरेक्टर्स को मिल रही धमकियों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि किसी भी गैंग को महाराष्ट्र में पैर फैलाने नहीं दिया जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा, “धमकी देने वालों को हम ढूंढेंगे भी और ठोकेंगे भी।” साथ ही कहा कि कुछ लोग पब्लिसिटी के लिए ‘बहती गंगा में हाथ धो रहे हैं’, जिनकी गहन जांच की जाएगी।
सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर दिया धरना
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता मानसा के SSP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं । उनका आरोप है कि सिद्धू के गानों की करोड़ों की रॉयल्टी उन्हें नहीं मिल रही है और पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है । बलकौर सिंह ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता और पुलिस कार्रवाई नहीं करती, वे वहां से नहीं हटेंगे ।
थाईलैंड के डे केयर सेंटर में हमला, 22 बच्चों समेत 34 लोगों की मौत
थाईलैंड से इस समय की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहाँ एक डे केयर सेंटर में एक 18 वर्षीय युवक ने घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी । इस हमले में अब तक 22 बच्चों समेत कुल 34 लोगो की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक हमले की वजह सामने नहीं आई है।
‘एपस्टीन से 3-4 बार मिला था’ – केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए एपस्टीन फाइल से जुड़े आरोपों पर जवाब दिया है । कहा कि उन्होंने जेफरी एपस्टीन से मुलाकात की थी, लेकिन यह मुलाकात IPI के एक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहते हुए हुई थी । घटनाक्रम 2009 का है, जब न्यूयॉर्क में राजदूत थे । कहा, “यह सारे तथ्य पब्लिक डोमेन में हैं । आठ साल के दौरान 3-4 मुलाकातों का जिक्र है ।”