📱Download Our App
इंदौर : भगीरथपुरा में बहू के बाद ससुर की भी गई जान, शव रखकर चक्काजाम

इंदौर : भगीरथपुरा में बहू के बाद ससुर की भी गई जान, शव रखकर चक्काजाम

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से बुजुर्ग की मौत हो गई । बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने भागीरथपुरा पुल के पास शव रखकर चक्काजाम कर दिया । लोगों ने स्थानीय बीजेपी पार्षद कमल वाघेला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । परिवार ने बताया कि दो महीने पहले बुजुर्ग बद्री प्रसाद की बहू की भी मौत हो चुकी है ।

News Source: जी न्यूज़
कौन हैं वकार शेख? जो ‘बॉर्डर 2’ में बने पाकिस्तानी कर्नल

कौन हैं वकार शेख? जो ‘बॉर्डर 2’ में बने पाकिस्तानी कर्नल

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में टीवी के मशहूर अभिनेता वकार शेख पाकिस्तानी कर्नल की भूमिका निभाएंगे। ‘अनुपमा’ जैसे शोज से घर-घर में पहचान बनाने वाले वकार अब बड़े पर्दे पर सनी देओल और वरुण धवन के सामने चुनौती पेश करेंगे। निर्देशक अनुराग सिंह की इस फिल्म में उनका किरदार काफी अहम और दमदार बताया जा रहा है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
MP : जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव से मांगा मिलने का समय

MP : जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव से मांगा मिलने का समय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है। पटवारी ने निवेश परिणामों, विदेश दौरों की उपलब्धियों और बढ़ते प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर चर्चा की इच्छा जताई है। पत्र में मुख्य सचिव की उस कथित टिप्पणी का भी जिक्र है जिसमें उन्होंने कलेक्टरों द्वारा पैसे लेने की बात कही थी।

News Source: X ( ट्वीटर )
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला स्क्वाड का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला स्क्वाड का ऐलान

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे (फरवरी-मार्च 2026) के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेगी। पर्थ में होने वाले टेस्ट के लिए प्रतिका रावल की वापसी हुई है, जबकि चोट के कारण विकेटकीपर जी. कमलिनी बाहर हो गई हैं और उनकी जगह उमा छेत्री को शामिल किया गया है।

News Source: पंजाब केसरी
ब्लैक कॉफी vs ग्रीन टी: वजन कम करने के लिए क्या है बेस्ट?

ब्लैक कॉफी vs ग्रीन टी: वजन कम करने के लिए क्या है बेस्ट?

जल्दी वजन कम करने और वर्कआउट एनर्जी के लिए ब्लैक कॉफी सबसे बेहतरीन है, लेकिन यह एसिडिटी और तनाव को बढ़ा सकती है। वहीं, ग्रीन टी सुरक्षित तरीके से फैट बर्न और डिटॉक्स करती है। विशेषज्ञों के अनुसार, खाली पेट सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए, उसके बाद ही अपनी जरूरत के हिसाब से ड्रिंक का चुनाव करना चाहिए।

News Source: इंडिया टीवी
दादा-पोते को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

दादा-पोते को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

बैतूल के कोसमी जोड़ पर शनिवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में खाटू श्याम समारोह से लौट रहे दादा रामेश्वर (74) और पोता दर्श (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
धार: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, सीसीटीवी आया सामने

धार: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, सीसीटीवी आया सामने

धार के मनावर में एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया है, जिसमें बाइक अनियंत्रित होकर दुकान में घुसती दिख रही है। हादसा 22 जनवरी को हुआ था, फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Source: दैनिक भास्कर
पिता ने शराब पीने पर डांटा, छात्र ने हॉस्टल से कूदकर दी जान

पिता ने शराब पीने पर डांटा, छात्र ने हॉस्टल से कूदकर दी जान

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में शुक्रवार रात बीटेक छात्र उदित सोनी ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, मृतक शराब पीकर हॉस्टल में आया था। जिसके बाद हॉस्टल प्रबंधन ने उसका वीडियो बनाकर पिता को भेज दिया। पिता की डांट और घर बुलाने की बात से दुखी होकर उदित ने चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी।

News Source: जागरण
खरगोन : नगर पालिका के दो इंजीनियर निलंबित

खरगोन : नगर पालिका के दो इंजीनियर निलंबित

खरगोन बिस्टान नाका में टंट्या मामा प्रतिमा स्थापना में नियमों की अनदेखी पर नगरीय प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। प्रतिमा के तय मापदंडों पर खरी न उतरने और गंभीर लापरवाही के चलते नगर पालिका के प्रभारी सहायक यंत्री और उपयंत्री को निलंबित कर दिया गया है। अब नए सिरे से प्रतिमा लगेगी ।

News Source: अमर उजाला
यूपी में एक के बाद एक सड़क पर धड़ाम-धड़ाम गिरती रहीं बाइकें, वीडियो वायरल

यूपी में एक के बाद एक सड़क पर धड़ाम-धड़ाम गिरती रहीं बाइकें, वीडियो वायरल

यूपी के अमरोहा से हैरत में डाल देने वाला ये वीडियो सामने आया, बछरांयू थाना क्षेत्र में शुगर मिल की लापरवाही से सड़क पर गन्ने की खोई और कीचड़ फैल गया, जिससे फिसलन के कारण कई बाइक सवार एक के बाद एक गिर पड़े. हादसे में कई लोग घायल हुए, पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, सूचना पर पुलिस ने सड़क धुलवाकर यातायात सुचारु कराया!

News Source: X ( ट्वीटर )