📱Download Our App
मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, मची अफरा-तफरी

मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, मची अफरा-तफरी

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में मक्सी रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन रेलवे ट्रैक टूट गया है। घटना के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन रुक गया है। रेलवे अधिकारी और बचाव दल मौके पर हैं और क्षतिग्रस्त पटरी को सुधारने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

News Source: नईदुनिया
बांग्लादेश के बाहर होने के बाद किस ग्रुप में कौनसी टीम खेलगी?

बांग्लादेश के बाहर होने के बाद किस ग्रुप में कौनसी टीम खेलगी?

ग्रुप A: भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, अमेरिका
ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे
ग्रुप C: स्कॉटलैंड (बांग्लादेश की जगह), इंग्लैंड, इटली, नेपाल, वेस्टइंडीज
ग्रुप D: अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूएई

News Source: अमर उजाला
IND vs NZ: गुवाहाटी में किसे मिलेगा मौका? प्लेइंग 11 पर आया बड़ा अपडेट

IND vs NZ: गुवाहाटी में किसे मिलेगा मौका? प्लेइंग 11 पर आया बड़ा अपडेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुवाहाटी में 25 जनवरी (रविवार) को होने वाले तीसरे टी-20 मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की वापसी से हर्षित राणा को प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ सकता है। वहीं, स्पिन विभाग में अक्षर पटेल के फिट होने पर कुलदीप यादव को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। हालांकि कुलदीप ने पिछले मैच में दो विकेट लिए थे।

News Source: न्यूज़ 24
एक्टर कमाल आर खान गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

एक्टर कमाल आर खान गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को मुंबई के ओशिवारा में हुई फायरिंग के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। उन पर 18 जनवरी को एक रिहायशी बिल्डिंग पर गोलियां चलाने का आरोप है। केआरके का दावा है कि वह अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहे थे और चेक करने के दौरान गोली गलती से बिल्डिंग की ओर चली गई।

News Source: लल्लूराम
BREAKING : इंदौर में कई जगह जाम, वाहन फंसे

BREAKING : इंदौर में कई जगह जाम, वाहन फंसे

इंदौर के जवाहर मार्ग, खजूरी बाजार और पंढरीनाथ सहित अन्य इलाकों में पिछले एक घंटे से जाम लगा हुआ है। यहां कई वाहन फंसे हुए हैं। जाम के चलते यहां वाहन रुक-रुककर चल रहे हैं। सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस दिखाई नहीं दे रही है। वाहन चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में और जाम के हालात पैदा कर रहे हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
पुलिस की बड़ी रेड, 20 किलो सोने के साथ मिले करोड़ों रुपये

पुलिस की बड़ी रेड, 20 किलो सोने के साथ मिले करोड़ों रुपये

झारखंड के धनबाद में दो राज्यों की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर करीब 20 किलो सोना और भारी मात्रा में नकद बरामद किया है। यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसका संबंध अंतरराज्यीय गिरोह से बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल, बरामद सोने की सही कीमत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

News Source: इंडिया टीवी
दलौदा: फर्जी ID से बदनाम की युवती की छवि, तुड़वा दिए 4-4 रिश्ते

दलौदा: फर्जी ID से बदनाम की युवती की छवि, तुड़वा दिए 4-4 रिश्ते

मंदसौर के दलौदा में एक सिरफिरे आशिक ने युवती की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी एडिट की हुई तस्वीरें और अभद्र बातें पोस्ट कीं। इस डिजिटल बदनामी के कारण युवती की 4 बार तय हो चुकी शादियां टूट गईं। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी संदीप पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने कबूल किया कि उसने यह शादी रोकने के लिए किया।

News Source: जी न्यूज़
सड़कों पर बदमाश बेखौफ, महिला से लूटी गोल्ड चेन

सड़कों पर बदमाश बेखौफ, महिला से लूटी गोल्ड चेन

एमपी के नीमच के सिटी इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। घटना उस समय हुई जब महिला पैदल जा रही थी, तभी पीछे से आए लुटेरों ने झपट्टा मारा और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

News Source: एनडीटीवी
सगाई से लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, 3 लोगो की मौत

सगाई से लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, 3 लोगो की मौत

यूपी के झांसी में सगाई समारोह (तिलक की रस्म) से लौट रहे एक परिवार की टैक्सी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 से अधिक लोग घायल हुए है। घटना गरौठा रोड पर हुई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी के परखच्चे उड़ गए।

News Source: आज तक
Mahindra Thar Roxx : लॉन्च हुआ नया ‘स्टार एडिशन’, जानें कीमत और फीचर्स

Mahindra Thar Roxx : लॉन्च हुआ नया ‘स्टार एडिशन’, जानें कीमत और फीचर्स

महिंद्रा ने Thar Roxx Star Edition लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹16.85 लाख है। इसमें नया सिट्रिन येलो कलर और पियानो ब्लैक ग्रिल जैसे कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इंटीरियर में ऑल-ब्लैक थीम के साथ 10.25-इंच की दो स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। यह एडिशन पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, लेकिन केवल रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप में आता है।

News Source: न्यूज़ 24