📱Download Our App
शुतुरमुर्ग के एक अंडे से कितने ऑमलेट बन सकते हैं? चौंका देगा जवाब

शुतुरमुर्ग के एक अंडे से कितने ऑमलेट बन सकते हैं? चौंका देगा जवाब

शुतुरमुर्ग के एक अंडे का साइज मुर्गी के 24 अंडों के बराबर होता है। यदि औसत 2 अंडों का एक ऑमलेट माना जाए, तो शुतुरमुर्ग के सिर्फ एक अंडे से 12 ऑमलेट तैयार किए जा सकते हैं। हालांकि, इसे पकाना आसान नहीं है क्योंकि इसका कवच छिलका सख्त होता है कि उसे तोड़ने के लिए हथौड़े या ड्रिल की जरूरत पड़ेगी।

News Source: इंडिया टीवी
फेंकें नहीं एलोवेरा के छिलके, चेहरे पर ऐसे इस्तेमाल से आएगा जबरदस्त निखार

फेंकें नहीं एलोवेरा के छिलके, चेहरे पर ऐसे इस्तेमाल से आएगा जबरदस्त निखार

ज्यादातर लोग एलोवेरा जेल निकालकर छिलका फेंक देते हैं, लेकिन ये छिलके ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स भरपूर होते हैं। छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाकर या सीधे चेहरे पर रगड़कर इस्तेमाल करने से डेड स्किन हटती है और चेहरे पर चमक आती है। यह प्राकृतिक घरेलू नुस्खा त्वचा को हाइड्रेटेड रखने और झुर्रियों को कम करने में भी कारगर है।

News Source: न्यूज़ 24
WPL 2026 : RCB vs DC आज भिड़ेंगे, जानें कब और कहां देखें

WPL 2026 : RCB vs DC आज भिड़ेंगे, जानें कब और कहां देखें

विमेंस प्रीमियर लीग का आज मैच नंबर 15 आरसीबी और डीसी के खिलाफ है। यह मैच वड़ोदरा गुजरात में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। आरसीबी ने क्वालीफाई में अपनी जगह बना ली है, वही दिल्ली चौथे नंबर पर है। आज दोनों के बीच जोरधार टक्कर होने वाली है। इस मैच को आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
इंदौर : BJP सांसद के गनमैन की गुंडागर्दी, हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं पर तानी पिस्टल

इंदौर : BJP सांसद के गनमैन की गुंडागर्दी, हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं पर तानी पिस्टल

इंदौर के एमजी रोड इलाके में BJP सांसद शंकर लालवानी के सुरक्षाकर्मी की गुंडागर्दी सामने आई है। डीआरपी लाइन लोखंडे पुल के पास मामूली विवाद में सिपाही अविनाश भदौरिया ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर अपनी सर्विस पिस्टल तान दी। चश्मदीदों के मुताबिक सिपाही नशे में धुत था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Source: इंस्टाग्राम
कोचिंग के बाहर हिंदू छात्रा को पहनाया बुर्का, वीडियो वायरल

कोचिंग के बाहर हिंदू छात्रा को पहनाया बुर्का, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक इंटरमीडिएट की छात्रा के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की 5 मुस्लिम सहेलियों ने साजिश के तहत उसे बुर्का पहनाया और अपने धर्म की विशेषताएं बताकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद तनाव फैल गया। पुलिस ने पांचों नाबालिग आरोपी छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

News Source: जागरण
4 दिन बंद रहेंगे बैंक, ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी

4 दिन बंद रहेंगे बैंक, ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल और सार्वजनिक अवकाश के कारण बैंक लगातार 4 दिनों तक बंद रहेंगे। इस दौरान बैंकों में जमा-निकासी, ड्राफ्ट और अन्य वित्तीय लेनदेन पूरी तरह प्रभावित रहेंगे। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग और यूपीआई (UPI) सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन एटीएम में कैश की किल्लत होने की संभावना जताई जा रही है।

News Source: जागरण
लव रंजन ने दिया ‘सौरव गांगुली’ की बायोपिक पर बड़ा अपडेट

लव रंजन ने दिया ‘सौरव गांगुली’ की बायोपिक पर बड़ा अपडेट

निर्देशक लव रंजन ने पुष्टि की है कि सौरव गांगुली की बायोपिक की तैयारी जोरों पर है। उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम पूरा हो चुका है और वह गांगुली के साथ लगातार संपर्क में हैं। हालांकि, मुख्य अभिनेता के नाम पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन चर्चा है कि फिल्म में ‘दादा’ के क्रिकेट सफर और उनके कप्तानी के दौर को बेहद करीब से दिखाया जाएगा।

News Source: वन इंडिया
ब्रेकिंग न्यूज़ : ईरान पर अगले कुछ घंटों में बड़े हमले की आशंका, सभी फ्लाइटें रद्द

ब्रेकिंग न्यूज़ : ईरान पर अगले कुछ घंटों में बड़े हमले की आशंका, सभी फ्लाइटें रद्द

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अगले कुछ घंटों में ईरान पर बड़ा हमला होने की आशंका है। इसके चलते ईरान और इजरायल के हवाई क्षेत्रों से गुजरने वाली तमाम उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार अमेरिकी सेना ने मध्य पूर्व में भारी सैन्य तैनाती की है। यूएस ने USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर, KC-135 और KC-46 और अन्य युद्धपोत तैनात किए है ।

News Source: X ( ट्वीटर )
कमेंटेटर मुरली कार्तिक के सवाल पर आपा खो बैठे पांड्या

कमेंटेटर मुरली कार्तिक के सवाल पर आपा खो बैठे पांड्या

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या कमेंटेटर मुरली कार्तिक पर भड़कते नजर आए। दरअसल, कार्तिक ने हार्दिक की फिटनेस या फॉर्म से जुड़ा कोई तीखा सवाल पूछा था, जो स्टार ऑलराउंडर को रास नहीं आया। हार्दिक ने लाइव कैमरे के सामने ही अपनी नाराजगी जाहिर कर दी। इस व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोग हार्दिक को ट्रोल कर रहे हैं।

News Source: पंजाब केसरी

जयपुर के जयंती बाजार में एक तेज रफ्तार थार ने पहले पैदल जा रही युवती कुलसुम को टक्कर मारी और फिर बाइक सवार फैजान (27) को कुचल दिया। हादसे में फैजान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलसुम गंभीर रूप से घायल है। आरोपी ड्राइवर मनीष कुमार, जिसने गाड़ी किराए पर ली थी, मौके से फरार हो गया। पुलिस ने थार जब्त कर ली है।

News Source: इंडिया टीवी