‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 30 करोड़ की कमाई कर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ (29 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। शनिवार शाम 6 बजे तक फिल्म 49.04 करोड़ कमा चुकी है। ट्रेंड्स बताते हैं कि दूसरे दिन भी फिल्म 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।
BREAKING : भारत की लगातार तीसरी जीत, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया
भारत ने जिम्बाब्वे के बुलावायो में चल रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। टीम ने शनिवार को न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया। भारतीय टीम ने 130 रन का संशोधित लक्ष्य 13.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 27 बॉल पर 53 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 23 बॉल पर 40 रन बनाए ।
तेंदुए के हमले में मासूम ने गंवाई जान, विधायक ने की 8 लाख की मदद
पन्ना के जरधोवा गांव में तेंदुए के हमले में बच्चे ‘देव’ की मौत के बाद विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने परिवार से मुलाकात की। प्रशासन ने तुरंत 8 लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर की, साथ ही विधायक ने अपनी निधि से 15 हजार रुपए अलग से दिए। साथ ही, विधायक ने टाइगर रिजर्व के अफसरों को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए है।
अमेरिका से भारत के लिए आयी बहुत बड़ी गुड न्यूज़
दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के बयान ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ को हटाने का रास्ता मौजूद है। इस बयान को भारत के लिए एक संभावित बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रांतीय अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के पश्चिमी क्षेत्र के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है । उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें कांग्रेस के किसी भी पदाधिकारी से कोई शिकायत नहीं है, परंतु जिस उद्देश्य के लिए वे पार्टी में शामिल हुए थे, वह पूरा नहीं हो पा रहा है।
खरगोन: मोड़ पर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, 16 लोग घायल
खरगोन में शनिवार को एक पिकअप (MP10G 2059) पलटने से 16 लोग घायल हो गए। ये सभी लोग गोपालपुरा से सिरवेल ‘नेग’ की रकम देने जा रहे थे, तभी खापरजामली के पास मोड़ पर गाड़ी बेकाबू हो गई। पिकअप में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहाँ सुनील नामक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
BREAKING NEWS : सुनील शेट्टी ने ठुकराया “40 करोड़” का ऑफर
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि उन्होंने एक तंबाकू ब्रांड का 40 करोड़ रुपये का विज्ञापन ऑफर ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा कि वह ऐसी किसी चीज़ का प्रचार नहीं कर सकते जिस पर उन्हें खुद भरोसा नहीं है। साथ ही, कहा कि पैसों के लिए वह अपनी पहचान पर दाग नहीं लगने देंगे। इसके बाद ऐसे कोई ऑफर नहीं मिले।
डिवाइडर से टकराकर उड़े कार के परखच्चे, ड्राइवर की मौके पर मौत
उज्जैन के बड़नगर में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर सड़क पर 5 बार पलट गई, जिससे ड्राइवर गोवर्धनदास बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के मुताबिक, हादसा कार की तेज स्पीड की वजह से हुआ। मृतक एक निजी कंपनी में ड्राइवर था।
Personal Finance : 1 लाख के जमा पर पाएं 44,995 रूपए का सीधा ब्याज
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम बैंकों के मुकाबले ज्यादा रिटर्न दे रही है। यदि आप ₹1,00,000 निवेश करते हैं, तो 5 साल में 7.5% ब्याज दर के हिसाब से ₹44,995 का फिक्स ब्याज मिलेगा। केंद्र सरकार की गारंटी वाली इस योजना में 1 से 5 साल तक निवेश का ऑप्शन मिलता है, यहां आपका पैसा बिलकुल सुरक्षित रहता है।
मौत की जिद: फांसी की रस्सी टूटी तो ग्राइंडर से काट लिया गला
छिंदवाड़ा के बरारीपुरा में मोनू वर्मा नामक युवक ने खुदकुशी की कोशिश की। पहले उसने फांसी लगाई, पर रस्सी टूट गई। फिर उसने ग्राइंडर से गला काट लिया। घर वालों ने दरवाजा तोड़कर उसे खून से लथपथ पाया। हालत बहुत नाजुक होने की वजह से उसे नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया।