📱Download Our App
तीसरे टी20 में कुलदीप-हर्षित बाहर, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव

तीसरे टी20 में कुलदीप-हर्षित बाहर, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में कुलदीप यादव और हर्षित राणा को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है। टीम मैनेजमेंट बेंच स्ट्रेंथ आजमाने के लिए रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को मौका दे सकता है। सीरीज पहले ही जीतने के बाद भारत प्रयोग की तैयारी में है।

News Source: नवभारत
ब्रेकिंग न्यूज़ : माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमले की कोशिश

ब्रेकिंग न्यूज़ : माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमले की कोशिश

प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-4 में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर पर शनिवार शाम असामाजिक तत्वों ने ने लाठी-डंडे और झंडों के साथ जबरन घुसकर नारेबाजी की और हमले की कौशिश की । जिससे तनाव फैल गया, सेवकों ने हालात संभालते हुए उपद्रवियों को बाहर निकाला । शिविर प्रबंधन ने प्रशासन से FIR, आरोपियों की पहचान और शिविर के आसपास स्थायी पुलिस तैनाती की मांग की है ।

News Source: आज तक
भारत को पाकिस्तान की गीदड़भभकी, बांग्लादेश के बहाने दी मिसाइल हमले की धमकी

भारत को पाकिस्तान की गीदड़भभकी, बांग्लादेश के बहाने दी मिसाइल हमले की धमकी

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के करीबी ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बांग्लादेश पर हमला हुआ, तो पाकिस्तान अपनी मिसाइलों से जवाब देगा। भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान का यह भड़काऊ बयान पड़ोसी देशों के रिश्तों में कड़वाहट और बढ़ा सकता है।

News Source: लल्लूराम
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर स्कूल, कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर स्कूल, कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद

देशभर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं और ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

News Source: पत्रिका
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड

पटना: NEET छात्रा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड

पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की गहराई से जांच के लिए SIT गठित की गई है और अब FSL रिपोर्ट आने के बाद समीक्षा की रहीं हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा साफ, नहीं होगी बारिश

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा साफ, नहीं होगी बारिश

दिल्ली-NCR में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। सुबह-शाम हल्का कोहरा और ठिठुरन बनी रहेगी, लेकिन दिन में धूप खिलने से राहत मिलेगी। हालांकि, प्रदूषित हवा (AQI) अभी भी सेहत के लिए हानिकारक बनी हुई है।

News Source: एबीपी न्यूज़
इटारसी: मधुकर बस्ती में हिंदू सम्मेलन, जाति-पाति के बंधन तोड़ने का दिया संदेश

इटारसी: मधुकर बस्ती में हिंदू सम्मेलन, जाति-पाति के बंधन तोड़ने का दिया संदेश

इटारसी की मधुकर बस्ती में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहाँ समाज की एकता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जाति-पाति के भेदभाव को खत्म कर सबको एक साथ आना होगा। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और राम स्तुति व वंदे मातरम के नारों से जोश भर दिया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
इटारसी: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आग से हड़कंप, समय रहते पाया काबू

इटारसी: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आग से हड़कंप, समय रहते पाया काबू

इटारसी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मकान की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि सिलेंडर को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे हादसा टल गया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
MP: नर्मदापुरम में बनेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और 100 बिस्तर का अस्पताल

MP: नर्मदापुरम में बनेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और 100 बिस्तर का अस्पताल

नर्मदापुरम के बाईखेड़ी में जल्द ही आयुर्वेदिक चिकित्सा का बड़ा केंद्र खुलने जा रहा है। यहाँ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और 100 बिस्तरों वाला अस्पताल बनेगा, जिसका भूमि पूजन हो चुका है। इससे इलाके के लोगों को न केवल बेहतर इलाज मिलेगा, बल्कि आयुर्वेद की पढ़ाई के नए रास्ते भी खुलेंगे।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
बिजली कंपनी का मेंटेनेंस काम, आज 9 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

बिजली कंपनी का मेंटेनेंस काम, आज 9 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

हरदा के कई इलाकों में आज बिजली की कटौती रहेगी क्योंकि कंपनी लाइन के मेंटेनेंस का काम कर रही है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक लाइट जाने से लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। अधिकारियों का कहना है कि बारिश से पहले लाइनों को दुरुस्त करना जरूरी है ताकि बाद में दिक्कत न आए।

News Source: @ChoteNews रिसर्च