टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहला बयान जारी कर आईसीसी के फैसले को स्वीकारते हुए कहा है कि वह अब कोई कानूनी रास्ता नहीं अपनाएगा। बीसीबी ने कहा, “हमने अपनी पूरी कोशिश की… आईसीसी का बहुमत का फैसला था कि मैच दूसरी जगह शिफ्ट नहीं हो सकता… हमने आईसीसी का फैसला मान लिया है।”
ब्रेकिंग न्यूज़ : अनुष्का शर्मा खरीद रहीं IPL टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है । अदार पूनावाला समेत कई जानी-मानी हस्तियां RCB टीम को खरीदने में दिलचस्पी दिखा चुकी हैं । अब खबर है कि भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी आरसीबी फ्रैंचाइजी में 3 फ़ीसदी हिस्सेदारी खरीदना चाहती हैं । इसके लिए उन्हें करीब ₹400 करोड़ चुकाने पड़ सकते हैं ।
ब्रेकिंग न्यूज : दिल्ली के शास्त्री पार्क में युवक की गोली मारकर हत्या
दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शनिवार रात सरेराह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, वारदात रात करीब 11:24 बजे की है। घायल युवक को परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
आख़िर 5 साल बाद क्यों मीडिया के सामने आईं है विकास दुबे की पत्नी
गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा ने विकास दुबे पर बन रही फिल्म पर रोक लगाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है । आरोप लगाया कि कहानी से छेड़छाड़ की गई है, इसके अलावा उन्होंने कहा “ बिकरू कांड से जुड़ी खुशी दुबे उनके मृतक पति विकास दुबे और उनके परिवार को बदनाम कर रही है । इसलिए मीडिया के सामने अपने पक्ष रखने आई हूं”
भोपाल-इंदौर में शादी से पहले ‘जासूसी’ का नया ट्रेंड
भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में शादी से पहले पार्टनर की जासूसी कराने का चलन तेजी से बढ़ा है। अरेंज मैरिज हो या लिव-इन, लोग अब पूरी तसल्ली के बाद ही रिश्ता पक्का कर रहे हैं। प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसियां पार्टनर के पास्ट, कैरेक्टर और बिहेवियर की गोपनीय जांच कर रही हैं। यहां तक कि शादीशुदा जोड़े भी शक दूर करने के लिए इन डिटेक्टिव एजेंसियों की मदद ले रहे हैं।
पैसे नहीं थे इसलिए नहीं देख पाए थे ‘बॉर्डर’, अब ‘बॉर्डर 2’ में ऐक्टिंग से मचाया धमाल
ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ का एक इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि जब पहली ‘बॉर्डर’ फिल्म आई थी, तब उनके पास टिकट खरीदने के पैसे नहीं थे। आज किस्मत देखिए, दिलजीत ‘बॉर्डर 2’ में एयरफोर्स ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फैंस उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Anupama Update: राही ने पार की हदें, सबके सामने की अनुपमा की बेइज्जती
टीवी शो ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां राही ने एक बार फिर अनुपमा का अपमान किया। शो में दिखाया गया कि पुरानी कड़वाहट के चलते राही ने अनुपमा को सबके सामने खरी-खोटी सुनाई, जिससे अनुपमा बुरी तरह टूट गई है। रिश्तों की यह जंग अब नया मोड़ ले रही है।
नोएडा : सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पिता का प्रशासन पर बड़ा आरोप
नोएडा हादसे में जान गंवाने वाले 27 वर्षीय युवराज के पिता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लापरवाह विभाग और संबंधित अधिकारियों को उचित सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा साहसी था और उसने काफी देर तक संघर्ष किया। करीब दो घंटे तक वह मौत से संघर्ष करता रहा लेकिन बचाव की कोई कोशिश संबंधित विभागों की ओर से नहीं की गई। उन्होंने दोषियों को सजा देने की मांग की है।
लोकल न्यूज़ : मुंबई में रेलवे स्टेशन पर प्रोफेसर की हत्या
शाम करीब 5:40 बजे मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में हुई मामूली बहस पर बदमाश ने पार्ले स्थित एनएम कॉलेज के 33 वर्षीय प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी । हमले के बाद आरोपी फ़रार हो गया । पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपी की तलाश कर रही है ।
स्मृति मंधाना को धोखा देने के आरोपों पर पलाश मुच्छल का पलटवार
म्यूजिशियन पलाश मुच्छल ने क्रिकेटर स्मृति मंधाना को धोखा देने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पलाश ने गलत जानकारी फैलाने वाले विज्ञान माने को 10 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। पलाश का कहना है कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।