म्यांमार के प्रसिद्ध LGBTQ स्टार और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ‘को टिन जॉ हत्वे’ का शव थाईलैंड के एक जंगल में संदिग्ध हालत में मिला है। 25 वर्षीय हत्वे 19 जनवरी को एक धमकी भरा फोन आने के बाद घर से निकले थे और फिर नहीं लौटे। उनके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिसके आधार पर थाईलैंड पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।
सीबीएसई का बड़ा कदम, स्कूलों में मेंटल हेल्थ काउंसलर की नियुक्ति अनिवार्य
सीबीएसई ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नया सर्कुलर जारी किया है। अब स्कूलों में मेंटल हेल्थ काउंसलर रखना जरूरी होगा, ताकि पढ़ाई के तनाव को कम किया जा सके। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत बच्चों के समग्र विकास पर जोर दिया जा रहा है।
भीख छोड़ चुनी आत्मनिर्भरता की राह, अब दिल्ली में परेड देखेंगे ये 5 सितारे।
इंदौर की सड़कों पर कभी भीख मांगने वाले 5 लोग अब 26 जनवरी 2026 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के विशेष अतिथि होंगे। केंद्र सरकार की SMILE योजना के तहत पुनर्वासित होकर आत्मनिर्भर बने इन लोगों को सामाजिक न्याय मंत्रालय ने चुना है। इनमें स्कूल जाने वाली बच्चियां और आत्मनिर्भर युवा शामिल हैं। जिला प्रशासन इन्हें सम्मानपूर्वक हवाई जहाज से दिल्ली भेज रहा है।
रामकृष्ण आश्रम से 2.5 करोड़ ठगने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
ग्वालियर पुलिस ने रामकृष्ण आश्रम के पूर्व सचिव के साथ हुई 2.52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मास्टरमाइंड उदय विनाग्या को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया था, जिसका करीब 1.30 करोड़ रुपये हिस्सा उसके खाते में पहुँचा था। क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की और आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
इमान मजारी को झटका, पाकिस्तान में मिली 17 साल की सजा
पाकिस्तान की एक अदालत ने मानवाधिकार वकील इमान ज़ैनब मजारी और उनके पति हादी अली चट्ठा को 17-17 साल जेल की सजा सुनाई है। उन पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राज्य और सुरक्षा संस्थानों के खिलाफ ‘राष्ट्र-विरोधी’ सामग्री फैलाने का आरोप है। एमनेस्टी इंटरनेशनल जैसे वैश्विक संगठनों ने इस फैसले को अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताकर इसकी कड़ी निंदा की है।
रिश्वत लेकर गाड़ियां पास करने का खेल खत्म, फिटनेस सेंटर का लाइसेंस रद्द
ग्वालियर के रायरू स्थित वेदांती फिटनेस सेंटर में एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। यहाँ एक ही चेसिस नंबर का उपयोग करके पाँच अलग-अलग वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए। रिश्वत लेकर बिना जांच के वाहन पास करने की शिकायतों के बाद परिवहन विभाग ने यह कार्रवाई की है। धांधली पकड़े जाने पर सेंटर का लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।
फूड सप्लाई ऑफिसर ने भाजपा नेता और उनके बेटे को कार से रौंदा
टीकमगढ़ में एक जूनियर फूड सप्लाई ऑफिसर ने भाजपा के जिला महामंत्री और उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि अधिकारी ने अपनी कार से उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़ : बांग्लादेश में गैराज में सो रहे हिंदू युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
बांग्लादेश के नरसिंहदी इलाके में गैराज में सो रहे हिंदू युवक चंचल चंद्र भौमिक को अज्ञात लोगोन ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया ।चंचल चंद्र भौमिक कोमिला जिले के लक्ष्मीपुर गांव का निवासी था । चंचल की विधवा मां बीमार रहती है और उसका एक भाई दिव्यांग है। । बांग्लादेश के पत्रकार सलाह उद्दीन शोएब चौधरी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में मामले की पूरी जानकारी दी।
ट्रंप की कनाडा को दोटूक, चीन से हाथ मिलाया तो लगेगा 100% टैक्स
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर उसने चीन के साथ व्यापार समझौता किया, तो कनाडा से आने वाले सामान पर 100% टैरिफ लगा दिया जाएगा। ट्रंप का मानना है कि चीन कनाडा के रास्ते अपना सामान अमेरिका भेज रहा है। ट्रंप के मुताबिक, वेनेजुएला और ईरान के बाद अब कनाडा के जरिए चीन की आर्थिक ताकत को निशाना बनाना अमेरिका की प्राथमिकता है।
BREKING : पटना नीट छात्रा की मौत मामले में फॉरेनसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, अंडरगारमेंट्स में मेल स्पर्म की पुष्टि
पटना नीट छात्रा की मौत मामले में फॉरेनसिक ने अपनी बायो लॉजिकल रिपोर्ट पुलिस को सौंपी दी है । इस रिपोर्ट के अनुसार छात्रा के अंडर गारमेंट्स में मेल स्पर्म की पुष्टि हुई है, जिससे सामूहिक दुष्कर्म या हत्या से पहले यौन शोषण की आशंका गहरा गई है।। अब पुलिस को उस सस्पेंक्ट को ढूंढना है जिसने छात्रा के साथ सेक्सुअल वायलेंस किया है ।