इंदौर के स्कीम नंबर-51, एरोड्रम क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्डे में शनिवार रात एक युवती अपनी स्कूटी समेत गिर गई । जिसे साथ चल रहे राहगीरों ने निकाला। घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर रात में पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेड्स लगाए गए।
सीएम मोहन यादव का देसी अंदाज, खुद बैलगाड़ी चलाई और बजाई खड़ताल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में आयोजित ‘आनंद उत्सव राहगीरी’ में एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने न सिर्फ बैलगाड़ी चलाई, बल्कि शंख और खड़ताल बजाकर भक्ति भाव भी प्रकट किया। स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने धर्म ध्वजा लहराई और भजन भी गाए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस, BSF और CRPF की संयुक्त परेड की सलामी ली।
सावधान! ज्यादा हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बन सकता है मुसीबत
हल्दी वाला दूध वैसे तो फायदेमंद है, लेकिन इसके अधिक सेवन से पथरी, पाचन और ब्लीडिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्भवती महिलाओं और सर्जरी कराने वाले मरीजों को इसे लेने से बचना चाहिए। किसी भी सेहत संबंधी नुकसान से बचने के लिए इसे संतुलित मात्रा में ही पीना समझदारी है।
औरंगाबाद में चार नाबालिग लड़कियां लापता, पुलिस और परिवार में मचा हड़कंप
महाराष्ट्र के औरंगाबाद से चार नाबालिग लड़कियों के अचानक गायब होने से सनसनी फैल गई है। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच के लिए टीमें बनाई हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
महू में दूषित पानी ने बढ़ाई आफत, 32 लोग हुए हेपेटाइटिस के शिकार
इंदौर के महू में दूषित पानी की आपूर्ति के कारण जलजनित बीमारियों का प्रकोप फैल गया है। यहाँ के पत्ती बाजार और यादव मोहल्ले में दर्जनों बच्चे हेपेटाइटिस ‘ए’ और ‘ई’ संक्रमण की चपेट में आ गए हैं, जिससे मरीजों की संख्या 32 तक पहुँच गई है। पुरानी पाइप लाइनों और नालियों में लीकेज को संक्रमण की मुख्य वजह माना जा रहा है।
मन की बात कार्यक्रम : साल के पहले एपिसोड में PM इन मुद्दों पर कर रहे बात
- स्टार्ट अप इंडिया की यात्रा को किया याद
- अर्थव्यवस्था में तेजी के लिए उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर करने का संकल्प लेने की बात कहीं
- जन-भागीदारी और सामहिकता ही देश की ताकत
- भजन क्लबिंग जेन जी के बीच हो रहा लोकप्रिय
स्वर्ण मंदिर के सरोवर में साबुन से कुल्ला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर में साबुन से कुल्ला करने वाले आरोपी मुस्लिम युवक सुभान रंगरेज को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कुछ दिन पहले हुई थी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया था। SGPC की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अमृतसर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और बेअदबी का मामला दर्ज किया गया है।
सना खान ने बसीर अली के साथ फोटो खिंचवाने से किया इनकार
एक्ट्रेस सना खान ने एक इवेंट के दौरान बिग बॉस 19 फेम बसीर अली के साथ पोज देने से मना कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सना के पति अनस सैयद ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। सना के इस फैसले की फैंस उनके धार्मिक झुकाव और सिद्धांतों के कारण जमकर तारीफ कर रहे हैं।
MP Weather Alert : 27-28 जनवरी को ‘मावठा’ गिरने का अलर्ट
मध्य प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड और बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जनवरी से सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 और 28 जनवरी को भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस ‘मावठे’ के बाद राज्य में शीतलहर चलेगी, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री होगा।
भोपाल में 26 जनवरी को कई रास्ते बंद, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी
गणतंत्र दिवस पर भोपाल में सुरक्षा और परेड के मद्देनजर कई प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी। प्रशासन ने ट्रैफिक का नया रूट जारी किया है ताकि आम जनता को परेशानी न हो। अगर आप कल घर से बाहर निकल रहे हैं, तो डायवर्जन प्लान देखकर ही अपना रास्ता चुनें।