विदिशा के रायखेड़ी में बदमाशों ने एक घर में छत के रास्ते घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और करीब 77 लाख रुपये की डकैती को अंजाम दिया। लुटेरों ने हथियारों के दम पर परिजनों को डराया और घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में हैं।
1.5 लाख छात्रों के लिए बड़ी खबर, MPPSC ने बदली सुरक्षा व्यवस्था
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 26 अप्रैल 2026 को होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में यूपीएससी की तर्ज पर ‘थ्री-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम’ लागू करने जा रहा है। नकल और फर्जी उम्मीदवारों को रोकने के लिए अत्याधुनिक बायोमेट्रिक और स्कैनिंग सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। इस बार लगभग 1.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की तीन स्तरों पर गहन जांच की जाएगी।
ओमनीबस ने खड़े वाहन को मारी टक्कर, 3 की मौत और 15 घायल
तमिलनाडु के मदुरै जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तिरुचि-मदुरै राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेलूर के पास एक तेज रफ्तार ओमनीबस ने सड़क किनारे खड़े वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिमरन बाला ने रचा इतिहास, पुरुष सीआरपीएफ टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला
जम्मू-कश्मीर की सिमरन बाला गणतंत्र दिवस परेड में पुरुष सीआरपीएफ टीम का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनकर इतिहास रचने जा रही हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल देश के लिए गर्व की बात है, बल्कि सेना में करियर बनाने की चाह रखने वाली लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा जरिया भी है।
जबलपुर न्यूज़ : ट्रांसपोर्टर के घर से 70 तोला सोना ले उड़े चोर
जबलपुर में चोरों ने एक ट्रांसपोर्टर के घर को निशाना बनाते हुए करीब 70 तोला सोना, एक किलो चांदी और 6 लाख रुपये नकद पार कर दिए। यह सनसनीखेज वारदात तब हुई जब परिवार बाहर गया हुआ था। इतनी बड़ी मात्रा में जेवरात और नकदी की चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर एफआईआर दर्ज कर ली है।
मन की बात : PM मोदी की बड़ी बातें
- भारतीय त्योहार दुनिया के हर कोने में बड़े उत्साह से मनाए जाते हैं
- मलेशिया में हमारा भारतीय समुदाय भी इस दिशा में सराहनीय काम कर रहा
- मलेशिया में 500 से ज़्यादा तमिल स्कूल हैं
- ‘मलेशिया इंडिया हेरिटेज सोसाइटी’ भारत व मलेशिया के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करता है
- मलेशिया में ‘लाल पाड़ साड़ी’ आइकॉनिक वॉक का आयोजन किया गया, हमारे बंगाल की संस्कृति से खास रिश्ता है
WPL 2026 : प्लेऑफ की रेस हुई रोचक, 2 सीटों के लिए 4 दावेदार
डब्ल्यूपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक हो गई है। वर्तमान स्थिति के अनुसार, अंतिम दो स्थानों के लिए चार टीमों के बीच कड़ी टक्कर है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस पहले ही मजबूत स्थिति में हैं, जबकि आरसीबी, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स के बीच क्वालीफिकेशन के लिए गणित उलझ गया है। अब नेट रन रेट और अगले कुछ मैच यह तय करेंगे।
आदिवासी महिला से दरिंदगी, फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया शोषण
खंडवा में एक आदिवासी महिला के शारीरिक शोषण और उसे ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी तसलीम खां ने महिला के निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और लंबे समय तक उसका शोषण किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गर्दन पर परफ्यूम लगाना पड़ सकता है भारी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गर्दन पर सीधे परफ्यूम स्प्रे करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, गर्दन की त्वचा काफी पतली और संवेदनशील होती है, जिससे परफ्यूम में मौजूद हानिकारक केमिकल्स जल्दी शरीर में सोख लिए जाते हैं। इससे थायरॉइड ग्रंथी प्रभावित हो सकती है और हार्मोनल असंतुलन का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि परफ्यूम को सीधे त्वचा के बजाय कपड़ों पर ही लगाना सुरक्षित है।
सावधान! इंस्टाग्राम और जीमेल समेत 14.9 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक
इंटरनेट की दुनिया में बड़ा हड़कंप मच गया है! इंस्टाग्राम, जीमेल और ओन्लीफैंस जैसे प्लेटफॉर्म्स के करीब 14.9 करोड़ यूजर्स के पासवर्ड और निजी जानकारी लीक हो गई है। एक्सपर्ट्स ने तुरंत पासवर्ड बदलने और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करने की सलाह दी है, ताकि आपकी मेहनत की कमाई और प्राइवेसी सुरक्षित रहे।