📱Download Our App
लोकल ट्रैन में UP के प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या

लोकल ट्रैन में UP के प्रोफेसर की चाकू मारकर हत्या

मुंबई की लोकल ट्रेन में उत्तर प्रदेश के प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक की शादी महज दो महीने पहले ही हुई थी। ट्रेन में हुए इस जानलेवा हमले से यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: आज तक
Budget 2026 : बजट में टैक्स सिस्टम में किस तरह के हो सकते हैं बदलाव?

Budget 2026 : बजट में टैक्स सिस्टम में किस तरह के हो सकते हैं बदलाव?

बजट 2026 में सरकार का मुख्य फोकस न्यू टैक्स रेजिम को और अधिक आकर्षक बनाने पर हो सकता है। जानकारों के अनुसार, पुराने टैक्स सिस्टम को खत्म करने के बजाय, नए सिस्टम में स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा, नए टैक्स सिस्टम में मेडिकल खर्चों के लिए सीमित कटौती और जॉइंट टैक्स फाइलिंग जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं ।

News Source: इंडिया टीवी
NEET छात्रा के अंडरगार्मेंट पर मिले स्पर्म, मौत के मामले में पटना के 2 पुलिस अफसर सस्पेंड

NEET छात्रा के अंडरगार्मेंट पर मिले स्पर्म, मौत के मामले में पटना के 2 पुलिस अफसर सस्पेंड

पटना (बिहार) में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में फॉरेंसिक साइंस लैब की शुरुआती रिपोर्ट में मृतका के अंडरगार्मेंट से मानव स्पर्म के अंश मिलने की पुष्टि हुई है। मामले को संभावित यौन उत्पीड़न के एंगल से भी देखा जा रहा है। मामले में प्रभावी कार्रवाई न करने को लेकर दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड हुए हैं।

News Source: नवभारत
ग्वालियर में फर्जी डॉक्टरों का भंडाफोड़, 5 क्लीनिक सील

ग्वालियर में फर्जी डॉक्टरों का भंडाफोड़, 5 क्लीनिक सील

ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अवैध क्लीनिकों को सील कर दिया है। ये क्लीनिक बिना किसी वैध डिग्री या रजिस्ट्रेशन के ‘झोलाछाप’ डॉक्टरों द्वारा चलाए जा रहे थे। जांच के दौरान यहाँ वजन बढ़ाने की असुरक्षित दवाइयां और स्टेरॉयड भी भारी मात्रा में बरामद हुए, जो लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे थे। प्रशासन ने फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं।

News Source: नईदुनिया
मशहूर संगीतकार अभिजीत मजूमदार का हुआ निधन

मशहूर संगीतकार अभिजीत मजूमदार का हुआ निधन

मशहूर उड़िया म्यूजिक कंपोजर अभिजीत मजूमदार का 25 जनवरी, 2026 को कई हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से निधन हो गया। वह 54 साल के थे। उनके निधन से पूरी उड़िया फिल्म इंडस्ट्री गहरे दुख में है। वे पिछले 5 महीने से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे । उनके संगीत ने क्षेत्रीय सिनेमा में नई जान फूंक दी ।

News Source: इंडिया टीवी
मौसम की दोहरी मार: कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं से कांपा नर्मदांचल

मौसम की दोहरी मार: कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं से कांपा नर्मदांचल

नर्मदांचल में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है, जहां 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शीतलहर के कारण लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
इमिग्रेशन छापेमारी के दौरान हुई मुठभेड़, फेडरल ऑफिसर्स ने संदिग्ध को मारी गोली

इमिग्रेशन छापेमारी के दौरान हुई मुठभेड़, फेडरल ऑफिसर्स ने संदिग्ध को मारी गोली

अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ जारी ‘इमिग्रेशन क्रैकडाउन’ के दौरान फेडरल अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। यह घटना तब हुई जब अधिकारी गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रहे थे और संदिग्ध ने विरोध करने या भागने की कोशिश की। इस घटना ने अमेरिका में जारी इमिग्रेशन नीतियों और कानून प्रवर्तन की सख्ती पर बहस तेज कर दी है।

News Source: एनडीटीवी
अंबेडकरनगर में सोने की ठगी, सिपाही निकले ठगों के मददगार, सस्पेंड

अंबेडकरनगर में सोने की ठगी, सिपाही निकले ठगों के मददगार, सस्पेंड

अंबेडकरनगर में पुलिस ही अपराधियों की यार बन गई। नकली सोने के जरिए ठगी करने वाले गिरोह को बचाने और मदद करने के आरोप में एसपी ने दो सिपाहियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। खाकी पर लगे इस दाग के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है और मामले की जांच जारी है।

News Source: एबीपी न्यूज़
क्या पाकिस्तान पर लगेगा बैन? वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेने पर मचेगा बवाल

क्या पाकिस्तान पर लगेगा बैन? वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेने पर मचेगा बवाल

आईसीसी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है कि यदि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हटने का फैसला करता है, तो उस पर भारी जुर्माना और प्रतिबंध लग सकते हैं। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के शामिल होने पर संशय बना हुआ है। आईसीसी के नियमों के अनुसार, बिना किसी ठोस कारण के टूर्नामेंट छोड़ने पर भारी जुर्माना देना होगा है।

News Source: न्यूज़ 24
देश की सबसे सस्ती CNG कारें: कम बजट में मिलेगी शानदार माइलेज

देश की सबसे सस्ती CNG कारें: कम बजट में मिलेगी शानदार माइलेज

बढ़ते पेट्रोल के दामों के बीच मारुति और टाटा की CNG कारें आम आदमी के लिए राहत लेकर आई हैं। अल्टो K10 और वैगनआर, Maruti Celerio, Tata Tiago, Maruti S-Presso जैसी गाड़ियां न सिर्फ बजट में फिट बैठती हैं, बल्कि 30 किमी से ज्यादा का माइलेज भी देती हैं। कम खर्च में लंबी दूरी तय करने वालों के लिए ये बेहतरीन विकल्प हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़