सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आरजे महवश ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद अब एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है । महवश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ‘90% टाइम आप मुझे मेरे बाल ठीक करते हुए देखेंगे । बाकी बचे हुए टाइम में मैं लाइफ फिक्स करती हूं.’ नेटिजन्स ने इन पोस्ट्स को उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देख रहे है.
OTT पर रोमांच का तड़का, सीरीज ‘चैंपियन’ इस दिन होगी रिलीज
नेटफ्लिक्स पर नई थ्रिलर ड्रामा वेब सीरीज ‘चैंपियन’ 29 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। यह सीरीज संगीत, महत्वाकांक्षा और पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें एक उभरते हुए रैपर की कहानी दिखाई गई है जो अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करता है। अगर आप थ्रिलर और म्यूजिकल ड्रामा के शौकीन हैं, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
खरगोन में भीषण सड़क हादसा टला : तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
खरगोन जिले में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। चश्मदीदों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा था, जिससे ट्रॉली बीच सड़क पर ही पलट गई। घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
खंडवा न्यूज़ : 7 फ़रवरी को शहर आयेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी
खंडवा में 7 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पुरानी अनाज मंडी परिसर का स्थान प्रस्तावित किया गया है। वहीं, गणतंत्र दिवस पर मंत्री विजय शाह द्वारा ध्वजारोहण करने के विरोध में आज (रविवार) कांग्रेस मौन धरना देगी। शहर कांग्रेस ने इस बारे में जानकारी दी है.
प्रशासन का बड़ा फैसला : इंदौर में BRTS हटाने की तैयारी तेज
इंदौर में ट्रैफिक की समस्या को सुलझाने के लिए प्रशासन ने BRTS बस स्टॉप हटाने की बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर निगम इन स्टॉप्स को तोड़ने और सड़कों को चौड़ा करने की योजना पर काम कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य शहर के प्रमुख रास्तों पर लगने वाले जाम को खत्म करना और आम जनता के लिए आवाजाही को आसान बनाना है।
इंदौर ब्रेकिंग : लसूड़िया में 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, अस्पताल पर लगे आरोप
इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक पुत्र कैलाश कड़िया की इलाज के दौरान संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अचानक तबीयत खराब होने पर युवक को तत्काल पास के तुलसी क्लीनिक ले जाया गया था, जहां सही से इलाज ना कर बड़े अस्पताल भेज दिया गया । जंहा युवक की मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रैंड विटारा खरीदने का सुनहरा मौका, जाने ईएमआई प्लान
अगर आप मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इसे आसान EMI पर घर ला सकते हैं। बेस मॉडल के लिए लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये का डाउन पेमेंट देकर आप अपनी पसंदीदा SUV बुक कर सकते हैं। इसके बाद 5 से 7 साल के लोन पर आपकी मासिक किस्त (EMI) करीब 18,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है।
MP में बुजुर्ग को बाइक से बांधकर घसीटा, चमड़ी उधड़ीं
MP के रीवा में तीन बदमाशों ने साइकिल से जा रहे एक बुजुर्ग लक्ष्मण प्रजापति से जबरन मारपीट की और बुजुर्ग को बाइक के पीछे बांधकर 3km तक घसीटा । घटना में बुजुर्ग को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य आरोपी कुन्नू साकेत को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो बदमाश फरार हैं।
जानवर को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर, तीन सगी बहनों की मौत
एमपी के अनूपपुर जिले में अमरकंटक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन सगी बहनों काव्या महोबे, अनामिका और अंशिका की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आए एक जानवर को बचाने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और तीनों बहनें उसकी चपेट में आ गईं।
ग्रीनलैंड में किस उम्र में होती है लड़कियों की शादी?
ग्रीनलैंड में लड़कियों की शादी की औसत उम्र और वहां के फर्टिलिटी रेट को लेकर रोचक जानकारी सामने आई है। डोनल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को खरीदने की चर्चाओं के बीच यहां की सामाजिक स्थिति चर्चा में है। यहां जनसंख्या वृद्धि दर काफी कम है और विवाह से जुड़े कानून काफी अलग हैं।