टी20 विश्व कप 2026 के बीच भारतीय फैंस के लिए राहत भरी खबर है। स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के कारण दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बुधवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई है। हालांकि वे खेलेंगे कि नहीं, इसका फैसला बाद में किया जाएगा। बल्लेबाज तिलक वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अभिषेक अब बेहतर महसूस कर रहे हैं।
सावधान रेल यात्री! 1 मार्च से बंद हो रहा UTS ऐप
रोजाना रेल यात्रा के लिए टिकट बुकिंग में इस्तेमाल होने वाला रेलवे का UTS ऐप 1 मार्च से बंद होने जा रहा है। भारतीय रेलवे ने इस संबंध में यात्रियों के लिए आधिकारिक संदेश जारी किया है। अब अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकटों के लिए ‘RailOne’ एकमात्र आधिकारिक ‘सुपर ऐप’ होगा। रेलवे ने यात्रियों को समय रहते इस नए ऐप पर शिफ्ट होने की सलाह दी है ।
मुंबई में चौथी मंजिल से गिरी लिफ्ट, 5 घायल
मुंबई के भायखला स्थित 18 मंजिला जय कृपा टावर में बुधवार रात करीब 10 बजे लिफ्ट गिरने से 5 लोग घायल हो गए। केबल टूटने के कारण लिफ्ट चौथी मंजिल से सीधे नीचे आ गिरी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और बीएमसी की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को बचाकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर इटैलियन अखबार का चौंकाने वाला दावा
अहमदाबाद एयर इंडिया हादसे पर इटली की मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है, दावा है कि उड़ान 171 एक पायलट की वजह से क्रैश हो गई, इटैलियन अखबार ने पश्चिमी एविएशन एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से कहा है कि एयर इंडिया फ्लाइट 171 इसलिए क्रैश हुई क्योंकि एक पायलट ने जानबूझकर एयरक्राफ्ट के फ्यूल स्विच बंद कर दिए थे !
MP में 3200 करोड़ की ठगी करने वाली गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
मध्य प्रदेश पुलिस ने नोएडा से 3200 करोड़ रुपये के पैन इंडिया इन्वेस्टमेंट स्कैम के मास्टरमाइंड ऋषिकेश राय को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह ज़्यादा मुनाफे का लालच देकर देशभर के हजारों लोगों को अपना शिकार बना चुका है। आरोपी फर्जी इन्वेस्टमेंट एप और शेल कंपनियों के जरिए पैसे को विदेश भेजता था। पुलिस अब इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों और बैंक खातों की जांच कर रही है।
महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में मां नर्मदा घाटों पर तैनात रहेंगे तैराक- गोताखोर
महाशिवरात्रि के अवसर पर ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं । मां नर्मदा के विभिन्न घाटों पर तैराकों और गोताखोरों की तैनाती की जाएगी ताकि स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके । इसके अलावा, गहरे पानी वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग और नावों के जरिए निरंतर पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी की गई है ।
ओंकारेश्वर मेगा प्रोजेक्ट में बदलाव, अब यन्हा से हटेंगे अतिक्रमण
मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर और ओंकारेश्वर मंदिर परिसर के विस्तार का मेगा प्रोजेक्ट तैयार हो गया है। इसके तहत नर्मदा नदी के तटों को व्यवस्थित करने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाओं में सुधार और गलियारों को चौड़ा करना है।
बांग्लादेश ने 299 सीटों पर वोटिंग शुरू
बांग्लादेश में आज 13वें संसदीय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच 299 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। शेख हसीना के तख्तापलट के बाद यह पहला आम चुनाव है। एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण शेरपुर-3 सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया है। मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के बीच माना जा रहा है।
बॉलीवुड ऐक्टर आयुष शर्मा को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी
सलमान खान के जीजा और बॉलीवुड ऐक्टर आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल मिला है । यह ईमेल प्रोटोन मेल के जरिए भेजा गया था । ईमेल भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और आयुष शर्मा को धमकी दी । हालांकि, धमकी में कोई खास रकम या शर्त का जिक्र नहीं किया गया है । मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है ।
बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाये गंभीर आरोप
बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने थाने में आवेदन देकर उदित नारायण, उनके दो भाइयों और दूसरी पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। रंजना ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि उनकी सहमति के बिना उनका गर्भाशय निकलवा दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।