विदिशा के रायखेड़ी (गंजबासौदा) में आधी रात को 4 बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर 77 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया । परिवार के अनुसार 23 जनवरी की रात करीब साढ़े बारह बजे बदमाश छत के रास्ते अंदर घुसे और परिवार को बंधक बनाकर 40 से 45 तोला सोना-चांदी और 8 से 10 लाख रुपये नकद चुरा ले गए । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।
विदिशा न्यूज़ : मेले में हुई मारपीट का वीडियो आया सामने
विदिशा के मेले में शनिवार को मामूली विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। वायरल वीडियो में कुछ युवक डंडे और बेल्ट लेकर एक सोफ्टी की दुकान पर हमला करते दिख रहे हैं। हमलावरों ने दुकानदार और महिलाओं की चीख-पुकार के बावजूद बेरहमी से पिटाई की। इस घटना से मेले में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिल सकते है डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार शाम को प्रयागराज के माघ मेला पहुंचेंगे । अनशन पर बैठे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से डिप्टी सीएम मुलाकात करेंगे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगीराज ने ये जानकारी दी है। हालांकि, अभी केशव प्रसाद मौर्य की ओर से मुलाकात को लेकर कोई बयान नहीं आया है ।
ब्रेकिंग न्यूज़ : इंदौर से BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय की विदाई तय
इंदौर के बॉस यानी कैलाश विजयवर्गीय की राजनीतिक विदाई तय हो गई है । पार्टी सूत्रों के अनुसार, वर्तमान में सीधा स गणित हैं कि बीजेपी के किसी भी नेता के कारण अगर प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर आंच आई तो उसकी विदाई पक्की है । गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण की अनुमति न मिलना और बड़े नेताओं की दूरी इस बात का संकेत है। दिल्ली से मिले संकेतों के बाद उनकी विदाई की स्क्रिप्ट तैयार मानी जा रही है।
‘जो हिंदू राष्ट्र को हरा करेगा, उसे औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे’
महाराष्ट्र के BJP मंत्री नितेश राणे ने AIMIM नेता इम्तियाज जलील और पार्षद सहर शेख के बयानों पर पलटवार करते हुए विवादित बयान दिया है । राणे ने कड़े शब्दों में कहा कि जैसे छत्रपति शिवाजी और संभाजी महाराज ने औरंगजेब का सपना इसी मिट्टी में दफन किया था। वैसे ही जो कोई भी हिंदू राष्ट्र को हरा करने की सोचेगा, महाराष्ट्र का हिंदू उसे औरंगजेब की कब्र में दफन कर देगा।
डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई कार, घायलों की हालत नाजुक
धार जिले के गुजरी के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है।
पूरी नींद के बाद भी सिर रहता है भारी? एक्सपर्ट से जानें वजह
नींद पूरी होने के बावजूद सुबह सिर भारी महसूस होना कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे ‘स्लीप एपनिया’, शरीर में पानी की कमी या माइग्रेन जैसे कारण हो सकते हैं। कभी-कभी कमरे में खराब वेंटिलेशन या अधिक तनाव भी इसका कारण बनता है। अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
एम्बुलेंस का दरवाजा नहीं खुला, अंदर ही तड़प-तड़प कर मरीज की मौत
मध्य प्रदेश के सतना में एक खराब एम्बुलेंस एक मरीज के लिए काल बन गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद मरीज को अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल पहुँचने के बाद एम्बुलेंस का दरवाजा जाम हो गया और काफी कोशिशों के बाद भी नहीं खुला। करीब आधे घंटे तक मरीज अंदर ही तड़पता रहा। जब तक दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पर्थ स्कॉर्चर्स बने बिग बैश लीग के चैंपियन, फाइनल में SSY को चटाई धूल
बिग बेस लीग 2025-25 का आज फाइनल मैच पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर के बीच था। SSY ने पहले बेटिंग करते हुए PRS को 132 रन का लक्ष्य दिया है। पर्थ ने इसे 17.3 ओवर में 4 विकेट गवाकर खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम की शानदार परफॉरमेंस की बदौलत फाइनल में जगह बना कर ट्रॉफी को आसानी से अपने नाम किया।
बॉर्डर-2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका : दो दिन में कमाए 66.5 करोड़
सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर-2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने महज दो दिनों में 66.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन 30 करोड़ और दूसरे दिन 36.5 करोड़ की कमाई के साथ यह 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इस फिल्म ने ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली ‘बॉर्डर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।