तिरंगा हमारी शान और स्वाभिमान है। 26 जनवरी गर्व और सम्मान का दिन है। लोकतंत्र को मजबूत बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। आइए देशभक्ति को जीवन में उतारें। भारत इस साल अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने की याद में हर साल यह पर्व मनाया जाता है। सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
BCCI के पूर्व अध्यक्ष आईएस बिंद्रा का हुआ निधन
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज क्रिकेट प्रशासक इंदरजीत सिंह बिंद्रा का रविवार को 84-वर्ष की आयु में नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर को लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने X पर पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बिंद्रा 1993-1996 तक बीसीसीआई अध्यक्ष रहे थे।
शंकराचार्य विवाद के बीच BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने CM योगी पर कहीं बड़ी बात
माघ मेले में चल रहे शंकराचार्य विवाद के बीच बीजेपी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को ब्रजभूमि पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है । उन्होंने कहा, ‘योगी जी आपने सिर्फ सांस्कृतिक विरासतों व राष्ट्रवाद की जड़ों को ही मजबूत नहीं किया, बल्कि उत्तर प्रदेश में विकास की गाथा को भी आगे बढ़ाया ’
गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड में ED का बड़ा खुलासा
गोवा में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर जांच में बड़ा खुलासा हुआ है । ED की जांच में सामने आया है कि जिस नाइट क्लब बर्च बाय रोमो लेन में आग लगने से 25 लोगों की मौत हुई थी । वो क्लब फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिए गए लाइसेंस और NOC पर चल रहा था । जांच में सामने आया कि क्लब ने साल 2023-24 और 2024-25 के दौरान करीब 22 करोड़ की कमाई की ।
ब्रेकिंग न्यूज़ : MP में नर्मदा पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, 1 की मौत, कई घायल
मध्य प्रदेश के जबलपुर के तिलवारा क्षेत्र में रविवार रात निर्माणाधीन नर्मदा पुल का एक हिस्सा गिर गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। घटना रात करीब 9.30 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव कार्य जारी है । कुछ कर्मचारियों के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है ।
विदिशा ब्रेकिंग : 77 लाख की चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार, 55 लाख बरामद
मध्य प्रदेश के सागर जिले की राहतगढ़ थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। डायल 112 की मुस्तैदी के कारण विदिशा जिले के रायखेड़ी गांव में हुई 77 लाख की लूट का पर्दाफाश हो गया है । पुलिस ने करीब 55 लाख रुपये की कीमत के जेवरात और नकदी बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है ।
विदिशा में 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार
विदिशा में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सांची रोड स्थित बेस नदी पुल के पास से घेराबंदी कर 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान रामप्रसाद (25) व हरिओम तंवर (19) दोनों निवासी जिला झालावाड़, राजू सोनी (40), निवासी भगत सिंह कॉलोनी, विदिशा के रूप में हुई है।
INDvsNZ : भारत की दमदार बॉलिंग, 3 खिलाड़ी लौटे पवेलियन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुवाहाटी में तीसरा T20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीत कर पहली गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की है। न्यूजीलैंड के 3 विकेट सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने 6 ओवर में 35 रन बनाए हैं। फिलिप्स और चैपमैन क्रीज पर मौजूद हैं।
छिंदवाड़ा में गोमांस तस्करी का भंडाफोड़, मां-बेटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में पुलिस ने गोमांस तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मां और बेटी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। पुलिस अब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है, ताकि इस गिरोह का पूरी तरह सफाया किया जा सके।
धार में 14 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी फोरलेन सड़क, मिलेगी जाम से राहत
मध्यप्रदेश के धार में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 14 करोड़ रुपये की लागत से 7 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। सरकार ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है।