बुरहानपुर की 56 वर्षीय उमा नितिन दुबे ने ₹10 हजार के छोटे से लोन से पापड़ का बिजनेस शुरू कर मिसाल कायम की है । पति का काम छूटने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और घर से ही काम शुरू किया । आज वह पापड़, कुड़ई, अचार और सिलाई के जरिए सालाना 4 से 5 लाख रुपये तक कमा रही है । उनकी सफलता हर महिला के लिए प्रेरणादायक है।
नर्मदा जयंती पर सीएम ने नर्मदापुरम को दिए 38 करोड़ रुपए
नर्मदा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम को ₹38 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ₹21 करोड़ की लागत वाले ‘नर्मदा लोक’ का भूमि पूजन किया और माँ नर्मदा की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम ने कहा कि इस परियोजना से पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
आज नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कौन फहरायेंगे राष्ट्रीय ध्वज?
आज 77वें गणतंत्र दिवस के मौके नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। संवैधानिक प्रोटोकॉल के अनुसार, गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने का कार्य राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है, जबकि प्रधानमंत्री 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को लाल किले पर ध्वजारोहण करते हैं।
आज इंदौर परेड में कौन होंगे मुख्य अतिथि
आज MP में पूरे हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जा रहा है । इससे पहले गणतंत्र दिवस पर राजधानी और जिला मुख्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर राज्य शासन ने मुख्य अतिथि तय कर दिए हैं । सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार आज डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा इंदौर में मुख्य अतिथि होंगे। वंही राज्यपाल भोपाल और सीएम मोहन यादव उज्जैन में ध्वजारोहण करेंगे ।
आज विदिशा परेड में कौन होंगे मुख्य अतिथि
जिला मुख्यालय पर आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। यह कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। 26 जनवरी की सुबह 8:59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा।
उत्कृष्ट विद्यालय के तीन छात्रों ने बनाया ‘मल्टीपर्पज ड्रोन’
विदिशा के उत्कृष्ट विद्यालय के तीन छात्रों (श्याम, कृष्णा और पृथ्वी) ने सीमित संसाधनों में शानदार ड्रोन तैयार किया है। यह ड्रोन 2 किलो तक वजन उठाने में सक्षम है, जो आपदा के समय राहत सामग्री पहुँचाने में मददगार होगा। इससे पहले ये छात्र पेट्रोल साइकिल भी बना चुके हैं और अब कम लागत वाली टू-सीटर कार पर काम कर रहे हैं।
HEADLINES : सुबह की सुर्खियां
- आज भारत मना रहा अपना 77वां गणतंत्र दिवस
- आज यूरोपीय संघ के दोनों शीर्ष नेता एंटोनियो कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि होंगे ।
- BCCI के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का निधन
- कर्तव्य पथ पर नए भारत की झलक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी
- ताजिकिस्तान, अफगानिस्तान और तिब्बत में भूकंप के कई झटके
आज 77वें गणतंत्र दिवस पर कौन होगा चीफ गेस्ट
भारत 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर भव्य परेड के साथ मनाएगा । इस साल की थीम ‘वंदे मातरम् के 150 साल’ है । आज 77वें गणतंत्र दिवस पर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन मुख्य अतिथि हैं । कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों तथा केंद्रीय मंत्रालयों की तरफ से लगाई जाएंगी ।
MP-UP बॉर्डर पर भीषण सड़क हादसा, 14 घायल
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना थाना इलाके में MP-UP बॉर्डर पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया । भैसौड इलाके में प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी । हादसे में 14 लोग घायल है, जिसमे से 4 गंभीर और 3 अतिगंभीर घायल है।
Cyber Fraud : विदिशा में 33 खातों से लाखों की ठगी का पर्दाफाश
विदिशा में पुलिस ने एक बड़े साइबर गिरोह का खुलासा किया है। ठगों ने विदिशा और गंजबासौदा के गरीब लोगों को ₹3,000 का लालच देकर उनके नाम पर 33 बैंक खाते खुलवाए, जिनका उपयोग ऑनलाइन गेमिंग और अवैध लेनदेन के लिए किया जा रहा था। इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड ग्वालियर से गिरोह संचालित कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।