77वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। 45 वर्षीय नबीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।
PM मोदी का नया लुक, ‘बंधेज साफ़ा’ में दिखे
हर साल पीएम के परिधान के साथ ही उनका साफा या पगड़ी चर्चा का विषय रहती है । इस बार उन्होंने एक बहुत ही आकर्षक और रंग-बिरंगी बांधनी स्टाइल का साफा पहना है। साफा का मुख्य रंग गहरा गुलाबी (मजेंटा) है, जिस पर सुनहरे रंग की पत्तियां बनी हुई हैं। पारंपरिक राजस्थानी, गुजराती टच में साफा के पिछले हिस्से में हरा, पीला और लाल रंग की धारियां दिखाई दे रही हैं ।
पानी भरने गई 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
दमोह के हटा में एक 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची शनिवार शाम नल पर पानी भरने गई थी, तभी आरोपी मिथुन अहिरवार ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और 4 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत
सिवनी के नेशनल हाईवे-44 पर रविवार एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सतीश यादव (55) को जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट आने की वजह से सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर फरार ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।
इंदौर : BJP विधायक गोलू शुक्ला सादगी से मनायेंगे जन्मदिन, नहीं लगेगा कोई बैनर – पोस्टर
इंदौर के सनातनी विधायक गोलू शुक्ला ने अपना जन्मदिन सादगी से मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने समर्थकों से अपील की है कि वे बैनर, पोस्टर या विज्ञापनों न करें। इस अवसर पर मौनी बाबा आश्रम में अखंड रामायण पाठ का पारंपरिक आयोजन किया जाएगा । विधायक ने बताया कि वे भगीरथपूरा की घटना से काफ़ी आहात है।
MP की उद्रेका बनीं ‘स्केटिंग क्वीन’, तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश के सतना (मैहर) की उद्रेका सिंह ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। लेह-लद्दाख में हुई 500 मीटर आइस स्केटिंग में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। 53.94 सेकंड का समय लेकर उद्रेका अब भारत की सबसे तेज महिला आइस स्केटर बन गई हैं। उनकी इस बड़ी जीत ने पूरे प्रदेश का नाम देश भर में रोशन कर दिया है।
26, 26, 26… गजब
आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इतिहास में पहली बार गणतंत्र दिवस 26/26/26 को मनाया जा रहा है। यानी 26वीं तारीख, 26वां दिन और 26वां साल। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज दुनिया भारत की ताकत देखेगी। पहली बार नवगठित ‘भैरव लाइट कमांडो’ बटालियन और शक्तिबन रेजिमेंट परेड का हिस्सा बनेंगी।
MP में तिरंगे के रंग में रंगे बाबा महाकाल, देखें मनभावन तस्वीर
गणतंत्र दिवस पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में अद्भुत भक्ति और देशभक्ति का संगम दिखा। 26 जनवरी की विशेष भस्म आरती में बाबा महाकाल का तिरंगे के स्वरूप में भव्य श्रृंगार किया गया। पूरा मंदिर परिसर तिरंगे झंडों और आकर्षक रोशनी से सराबोर रहा, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
10वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, इंडिया पोस्ट ने निकाली सीधी भर्ती
भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास युवाओ के लिए 28,740 ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) की भर्ती निकाली है। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, सिलेक्शन सीधे मेरिट (10वीं के अंकों) के आधार पर किया होगा। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 से वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Laughter Chefs Season 3: ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और जन्नत जुबैर की टीम ने मारी बाजी
टीवी के मशहूर शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ का रविवार को ग्रैंड फिनाले हुआ। जिसमे अली गोनी, जन्नत जुबैर और कृष्णा अभिषेक की ‘टीम कांटा’ ने बाजी मारी। उन्होंने एल्विश यादव और करण कुंद्रा की ‘टीम छुरी’ को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल चैलेंज में स्टार शेप मालपुआ बनाकर टीम कांटा ने शेफ हरपाल सिंह का दिल जीत लिया।