विदिशा के तीन होनहार छात्रों ने अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक विशेष ड्रोन तैयार किया है। यह ड्रोन 2 किलोग्राम तक का वजन उठाकर उड़ान भरने में सक्षम है। इंजीनियरिंग और तकनीक के मेल से बने इस ड्रोन का उपयोग भविष्य में दवाइयां पहुंचाने या छोटे पार्सल की डिलीवरी के लिए किया जा सकता है।
गणतंत्र दिवस पर मायावती का दांव, मान्यवर कांशीराम को दिया जाए ‘भारत रत्न’ सम्मान
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है। उन्होंने बीएसपी संस्थापक कांशीराम को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने की अपील करते हुए कहा कि करोड़ों दलितों और पिछड़ों के उत्थान में उनका योगदान अतुलनीय है। मायावती ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संविधान की रक्षा और कमजोर वर्गों के संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
MPPSC कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, पद बढ़ाने की मांग
इंदौर में एमपीपीएससी अभ्यर्थियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ‘न्याय यात्रा 2.0’ के तहत बड़ा आंदोलन शुरू किया है। आयोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्रों की मुख्य मांग राज्य सेवा परीक्षा-2026 में पदों की संख्या 155 से बढ़ाकर 700 करना और इंटरव्यू के अंकों को 185 से घटाकर 100 करना है। अभ्यर्थियों ने विवादित 87:13 फॉर्मूला खत्म कर 100% परिणाम जारी करने की मांग की है।
पहली बार शिप्रा तट पर फहरा तिरंगा, CM मोहन यादव ने ली परेड की सलामी
उज्जैन में 77वां गणतंत्र दिवस ऐतिहासिक उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहली बार शिप्रा तट स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह की थीम ‘अलौकिक सिंहस्थ’ रही, जिसके तहत विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इस अवसर पर मोटर बोटों से तिरंगे के रंग के गुब्बारे छोड़े गए और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विदिशा में गणतंत्र दिवस की धूम, प्रभारी मंत्री ने फहराया तिरंगा
विदिशा में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहाँ प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
ज्यादा प्रोटीन सेहत के लिए खतरा? किडनी और पाचन पर पड़ सकता है असर
जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक अत्यधिक प्रोटीन सेवन से किडनी पर दबाव बढ़ता है, पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं और ब्लड प्रेशर भी प्रभावित हो सकता है। फिटनेस के नाम पर प्रोटीन सप्लीमेंट लेने से पहले शरीर की जरूरत समझना जरूरी है।
इंदौर : छोटी ग्वालटोली शौचालय की गंदगी का युवक ने बनाया वीडियो, हुआ वायरल
इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में एक सार्वजनिक शौचालय की बदहाली और भारी गंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो बनाने वाले युवक ने नगर निगम के स्वच्छता दावों पर सवाल उठाते हुए बदबू और अस्वच्छता को उजागर किया है। हाल ही में भगीरथपूरा में हुई घटना ने भी शहर की स्वच्छता पर प्रश्नचिह्न खड़े किए है। देखें वीडियो
‘धुरंधर’ एक्टर की बढ़ी मुश्किलें, यौन शोषण केस में गिरफ्तार
आखरी बार ‘धुरंधर’ में नजर आये एक्टर नदीम खान को मुंबई की मालवानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक घरेलू सहायिका ने पिछले 10 सालों से यौन शोषण और रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, नदीम ने शादी का झूठा वादा कर बार-बार उसका शोषण किया। शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई।
IND vs NZ: जानें कब हैं सीरीज के अंतिम दो ‘महामुकाबले’
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच 28 जनवरी (बुधवार) को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी (शनिवार) को तिरुवनंतपुरम में होगा। तिरुवनंतपुरम में होने वाले इस आखिरी मैच के साथ ही इस लंबी सीरीज का समापन हो जाएगा। इस सीरीज में क्रिकेट फैंस को धमाकेदार अंत की उम्मीद है।
गणतंत्र दिवस पर ‘तिरंगा’ स्वरूप में हुआ माता रानी का श्रृंगार
नलखेड़ा में स्थित मां बगलामुखी मंदिर में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का खास नजारा दिखा। माता रानी को केसरिया, सफेद और हरे रंग की तिरंगा चुनरी पहनाकर बेहद सुंदर श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को भी तिरंगे झंडों से सजाया गया। पुजारियों के मुताबिक, देश के इस राष्ट्रीय पर्व को भक्ति और राष्ट्रप्रेम के साथ मनाने के लिए यह विशेष सजावट की गई है।