📱Download Our App
पत्नी की दूसरी शादी से नाराज जीजा ने साले की नाक काटी

पत्नी की दूसरी शादी से नाराज जीजा ने साले की नाक काटी

जोधपुर में बदले की आग में जल रहे एक युवक ने अपने साले की नाक काट दी और उसे साथ लेकर फरार हो गया। आरोपी अपनी पत्नी द्वारा दूसरी शादी करने से आहत था। जघन्य वारदात के बाद आरोपी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस घटना की जांच और आरोपी की तलाश कर रही है ।

News Source: दैनिक भास्कर
ब्रेकिंग न्यूज़ : जैसलमेर से पकड़ाया पाकिस्तानी जासूस, सेना की गोपनीय सूचना भेजता था

ब्रेकिंग न्यूज़ : जैसलमेर से पकड़ाया पाकिस्तानी जासूस, सेना की गोपनीय सूचना भेजता था

राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला एक जासूस को CID इंटेलिजेंस ने लिया हिरासत में लिया है । शख़्स पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भारतीय सेना की गोपनीय सूचना सोशल मीडिया से भेजता था ।

News Source: इंस्टाग्राम
गणतंत्र दिवस पर पुलिसकर्मी को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत

गणतंत्र दिवस पर पुलिसकर्मी को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत

महाराष्ट्र के धाराशिव (उमरगा) में गणतंत्र दिवस के जश्न के दौरान एक बेहद दुखद हादसा हुआ। PSI मोहन भीमा जाधव तिरंगा फहराने के कार्यक्रम में शामिल थे, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। वे परेड के बीच ही बेहोश होकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अचानक हुआ इस घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया।

News Source: इंडिया टीवी
टीना डाबी का वीडियो वायरल, आखिर क्या हुई गलती?

टीना डाबी का वीडियो वायरल, आखिर क्या हुई गलती?

बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण के बाद सलामी देते समय वे कुछ पलों के लिए गलत दिशा में खड़ी नजर आईं। टीना डाबी ने सफाई दी कि आसपास खड़े कर्मचारियों की वजह से वे स्वाभाविक रूप से थोड़ी तिरछी खड़ी हो गई थीं।

News Source: X ( ट्वीटर )
NH-48 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 लोगो की मौत

NH-48 पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 लोगो की मौत

कर्नाटक के तुमकुर में नेशनल हाईवे 48 पर सोमवार तड़के एक एर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 6 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 3 घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

News Source: इंडिया टीवी
वारासिवनी: नहर में मिला लापता मासूम का शव

वारासिवनी: नहर में मिला लापता मासूम का शव

जिले के वारासिवनी में 25 जनवरी की शाम से लापता 5 वर्षीय मासूम नमन बाजनघाटे का शव आज नहर से बरामद हुआ। नमन घर के पास से अचानक गायब हो गया था, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीण रात भर उसे ढूंढ़ते रहे। अगले दिन गांव से 1 किमी दूर नहर में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया।

News Source: दैनिक भास्कर
Republic Day 2026: आखिर कैसे तय होता है मुख्य अतिथि का नाम

Republic Day 2026: आखिर कैसे तय होता है मुख्य अतिथि का नाम

भारत में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बुलाने की परंपरा 1950 में शुरू हुई थी। पहले मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो थे। इस अतिथि का चुनाव कोई मामूली बात नहीं है, इसकी तैयारी 6 महीने पहले शुरू होती है। विदेश मंत्रालय देश के आर्थिक और रणनीतिक फायदों को देखकर एक लिस्ट बनाता है, जिस पर अंतिम मुहर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति लगाते हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
खंडवा GRP की बड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

खंडवा GRP की बड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

खंडवा जीआरपी (GRP) ने ट्रेनों में चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी लंबे समय से रेल यात्रियों को निशाना बना रहा था। पुलिस फिलहाल आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।

News Source: दैनिक भास्कर
पीथमपुर न्यूज़ : बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

पीथमपुर न्यूज़ : बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

पीथमपुर के नालछा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार सचिन चौहान युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अभिषेक दुबे गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई, जिसमें एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
अमेरिका एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, बर्फीले तूफान के बीच विमान दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिका एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, बर्फीले तूफान के बीच विमान दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिका के मेन स्थित बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार रात एक बड़ा विमान हादसा हुआ। आठ लोगों के साथ उड़ान भर रहा बॉम्बार्डियर चैलेंजर विमान टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खराब मौसम, बर्फीले तूफान और कम दृश्यता को इस हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। विमान ह्यूस्टन की एक कंपनी का बताया जा रहा है। फिलहाल घटना के बाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है।

News Source: पत्रिका