📱Download Our App
सोते समय मुंह से निकलती है लार? तो हो जाएं सावधान

सोते समय मुंह से निकलती है लार? तो हो जाएं सावधान

सोते समय मुंह से लार निकलना शरीर में पल रही किसी बीमारी का इशारा भी हो सकता है। अगर आपकी नाक बंद है या आपको एलर्जी है, तो आप मुंह से सांस लेते हैं जिससे लार निकलती है। इसके अलावा, एसिडिटी (GERD), सांस की बीमारी (स्लीप एपनिया) या नसों से जुड़ी दिक्कतें जैसे पार्किन्सन भी इसकी बड़ी वजह हो सकती हैं।

News Source: न्यूज़ 24
गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल चौक पर फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल चौक पर फहराया तिरंगा

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित ऐतिहासिक लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न का माहौल है। यहां के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें लोग काफी उत्साहित दिखाई पड़ रहे हैं। यहां बड़ी मात्रा में लोग जमा हुए हैं। ये लोग हाथों में तिरंगा लिए हुए हैं और ध्वज को लहराकर गणतंत्र दिवस को सेलीब्रेट कर रहे हैं।

News Source: इंस्टाग्राम
BREAKING NEWS : विधायक टी राजा सिंह को मिली धमकी

BREAKING NEWS : विधायक टी राजा सिंह को मिली धमकी

तेलंगाना के गोशामहल सीट से विधायक टी राजा सिंह के हैदराबाद वाले घर पर रविवार शाम एक लेटर आया, जिसमें भेजने वाले ने अपना नाम अब्दुल हफीज बताया है। लेटर में लिखा है पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। राजा सिंह ने कहा कि वे पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पुलिस आज तक एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।

News Source: X ( ट्वीटर )
रवि बिश्नोई vs कुलदीप यादव : 43 टी20 मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड

रवि बिश्नोई vs कुलदीप यादव : 43 टी20 मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड

 

मानदंड रवि बिश्नोई कुलदीप यादव
कुल विकेट 63 77
गेंदबाजी औसत 19.04 13.23
इकॉनमी रेट 7.28 6.68
सबसे अच्छा स्पेल 4/13 5/17
5-विकेट हॉल 0 2

रवि बिश्नोई के पास रफ्तार और सटीक वार है, तो कुलदीप के पास कला और अनुभव का भंडार है।

News Source: इंडिया टीवी
9वीं की छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

9वीं की छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर के रांझी में 15 वर्षीय 9वीं की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा पढ़ाई में होशियार और कबड्डी की खिलाड़ी थी। छात्रा की दादी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक स्कूल टीचर ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे वह पिछले 10-12 दिनों से डरी और सहमी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
कौन हैं अक्षिता धनखड़ जिन्होंने आज कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति के साथ फहराया तिरंगा?

कौन हैं अक्षिता धनखड़ जिन्होंने आज कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति के साथ फहराया तिरंगा?

77वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ तिरंगा फहराने वाली फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनखड़ जून 2023 में भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन हुई थीं। कासनी (हरियाणा) गांव में जन्मीं अक्षिता ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) से पढ़ाई की है। वह एनसीसी में कैडेट सार्जेंट मेजर रह चुकी हैं।

News Source: मनीकंट्रोल
पीथमपुर: सड़क किनारे मिला खून से सना शव, मची सनसनी

पीथमपुर: सड़क किनारे मिला खून से सना शव, मची सनसनी

पीथमपुर में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब राउ-पीथमपुर बायपास पर एक 42 वर्षीय व्यक्ति का खून से सना हुआ शव मिला। मृतक की पहचान मनावर निवासी शंकर सोलंकी के रूप में हुई है, जो पीथमपुर में ठेकेदारी का काम करते थे। मृतक का शव सड़क किनारे औंधे मुंह पड़ा था और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

News Source: अमर उजाला
शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, स्कूल में नहीं हुआ ध्वजारोहण

शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, स्कूल में नहीं हुआ ध्वजारोहण

भितरवार के शासकीय माध्यमिक विद्यालय लुहारी में गणतंत्र दिवस पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई। जहाँ पूरे देश में तिरंगा फहराया जा रहा था, वहीं इस स्कूल में ध्वजारोहण तक नहीं किया गया। स्कूल परिसर में सन्नाटा पसरा रहा और कोई भी शिक्षक या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुँचा। उपसरपंच और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

News Source: एमपी ब्रेकिंग न्यूज़
अभिषेक शर्मा के 68 (20*) रन मारने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़यों ने चेक किया उनका बल्ला

अभिषेक शर्मा के 68 (20*) रन मारने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़यों ने चेक किया उनका बल्ला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने मात्र 20 गेंदों पर 68 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी जबरदस्त पावर-हिटिंग देख कीवी खिलाड़ी मार्क चैपमैन इतने हैरान हुए कि उन्होंने मजाकिया अंदाज में अभिषेक का बल्ला चेक किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
पिता की डाट बनी मौत का कारण, बेटे ने की आत्महत्या

पिता की डाट बनी मौत का कारण, बेटे ने की आत्महत्या

बरगवां रेलवे स्टेशन के पास सोमवार मनिहारी गांव के रहने वाले 12वीं के छात्र सन्नी गौड़ का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में कटा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से नाराज होकर सन्नी घर से निकला था और मालगाड़ी के सामने लेटकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च