भिंड के रजरापुरा गांव में 14 वर्षीय आशीष कुशवाह ने पिता की डांट से नाराज होकर फांसी लगा ली। आशीष के माता-पिता गुजरात में पानीपूरी का काम करते हैं और हाल ही में घर लौटे थे। जब पिता ने आशीष को पढ़ाई के लिए टोका, तो वह गुस्से में घर से निकला और गांव के बाहर पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।
पागल कुत्ते ने नोंचा 5 साल की मासूम का चेहरा, हालत नाजुक
जिले के पैकौरा गांव में 5 साल की मासूम महक अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक पागल कुत्ते ने पीछे से हमला कर उसका चेहरा बुरी तरह नोंच लिया। लोगों ने किसी तरह बच्ची को बचाया और उसे कोठी अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर हालत में उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
स्कुल के छात्रों की पिकअप पलटी, 32 बच्चें घायल
राजस्थान के नागौर में राजकीय विद्यालय के बच्चे गणतंत्र दिवस का प्रोग्राम देख कर पिकअप से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 32 छात्र-छात्राएं घायल हो गए, गांव वालों ने तुरंत मदद की और सभी घायल बच्चों को जिला अस्पताल पहुँचाया गया। सभी घायल छात्र-छात्राएं भवाद गांव के निवासी हैं।
ग्वालियर: कॉलेज कैंपस में काम के दौरान मौत
ग्वालियर के हजीरा इलाके में स्थित IIITM कॉलेज कैंपस में रविवार शाम 38 वर्षीय मजदूर मोहम्मद इम्तियाज दूसरी मंजिल पर पानी की पाइपलाइन निकाल रहा था, तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिर पड़ा। उसके साथ काम करने वाले लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।
सब्जी से लदी पिकअप पलटी, एक की मौत और 4 घायल
जिले के गंजरा नाला के पास सोमवार सब्जी और ठेले लेकर शहपुरा जा रही एक पिकअप स्टेयरिंग फेल होने से पलट गई। इस हादसे में शिब्बू सोनकर नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पसीने की बदबू नहीं करेगी शर्मिंदा, अपनाएं बाबा रामदेव के खास नुस्खे
अगर शरीर से पसीने की बदबू आती है, तो बाबा रामदेव के अनुसार नीम के पानी से नहाना और सूती कपड़े पहनना सबसे अच्छा है। शरीर को अंदर से साफ (डिटॉक्स) करने के लिए उन्होंने गर्म पानी में शीला तुलसी, केसर या शिलाजीत मिलाकर पीने की सलाह दी है। साथ ही, पेट की सफाई के लिए रात को त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल करे।
दिशा-तलविंदर का रिश्ता कंफर्म, वायरल वीडियो ने खोली पोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर के बीच अफेयर की खबरें अब कंफर्म होती दिख रही हैं। मुंबई में हुए लोलापलूजा इंडिया इवेंट में दोनों को एक साथ देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। अफवाहों के बाद, इस इवेंट में उनकी नजदीकियों ने फैंस को यकीन दिला दिया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।
IND vs NZ: बड़ी खबर, टीम इंडिया में फिर हुआ बदलाव
तिलक वर्मा अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाकी मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह टीम में शामिल हुए श्रेयस अय्यर अब सीरीज के अंत तक बने रहेंगे। तिलक को विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान चोट लगी थी, जिसकी वजह से उनकी सर्जरी हुई है। वे 7 फरवरी से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए फिट हो सकते हैं।
घने कोहरे की वजह से पलटी पिकअप, ड्राइवर की मौत
जिले के जयसिंहनगर में सोमवार सुबह घने कोहरे की वजह से एक तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। धुंध इतनी ज्यादा थी कि ड्राइवर मार्तंड सिंह कुछ देख नहीं पाया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि क्लीनर बुरी तरह घायल हुआ है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुँचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दतिया: सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत
दतिया के पुरा दबोह गांव में रविवार 35 वर्षीय शैलेंद्र पाल अपने खेत में सिंचाई करने गया था, जहाँ मोटर पंप के तारों से उन्हें जोरदार करंट लग गया। जब काफी देर तक उसने फोन नहीं उठाया तो घरवाले खेत पहुँचे, जहाँ वह बेसुध पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।