📱Download Our App
खंडवा न्यूज़ : मीडिया के सवालों से बचते दिखे मंत्री विजय शाह

खंडवा न्यूज़ : मीडिया के सवालों से बचते दिखे मंत्री विजय शाह

खंडवा में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री विजय शाह मीडिया से दूरी बनाते नजर आए। कर्नल सोफिया कुरैशी विवाद को लेकर कांग्रेस के विरोध और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बीच, मंत्री जी ने ध्वजारोहण के बाद केवल शुभकामनाएं दीं और मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना वहां से चलते बने । जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है ।

News Source: अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर मोहनलाल का डबल ब्लास्ट, ‘पैट्रियट’ के बाद किया नई फिल्म का ऐलान

गणतंत्र दिवस पर मोहनलाल का डबल ब्लास्ट, ‘पैट्रियट’ के बाद किया नई फिल्म का ऐलान

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने आज गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने फैंस को डबल खुशखबरी दी है। उन्होंने मेगास्टार ममूटी के साथ अपनी मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘पैट्रियट’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, यह फिल्म 23 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी। इसके साथ ही मोहनलाल ने अपनी अगली फिल्म ‘L367’ (वर्किंग टाइटल) का भी ऐलान कर दिया है।

News Source: इंडिया टीवी
ब्रेकिंग न्यूज़ : इंदौर के इंजीनियर का सिर फोड़ा, पंचमढ़ी में हुई घटना

ब्रेकिंग न्यूज़ : इंदौर के इंजीनियर का सिर फोड़ा, पंचमढ़ी में हुई घटना

नर्मदापुरम के पचमढ़ी में ख़राब खाने की शिकायत करने पर आरंभ टूर एडवेंचर कंपनी कंपनी के लोगों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर आलोक गुप्ता और उनके 2 साथियों के साथ गंभीर मारपीट की । साथ ही वंही छोड़कर वापस इंदौर भी नहीं लाए । घटना रविवार रात करीब 10 बजे न्यू होटल परिसर बेटा बावर्ची के पास की है । हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण कोई FIR नहीं हुई ।

News Source: दैनिक भास्कर
बंदूक की दुकान में लगी भीषण आग, 3 लोग बुरी तरह झुलसे

बंदूक की दुकान में लगी भीषण आग, 3 लोग बुरी तरह झुलसे

रतलाम के चांदनी चौक इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, अब्दुल कादरी आर्म्स शॉप में वेल्डिंग के काम के दौरान निकली चिंगारी बारूद पर जा गिरी, जिससे जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

News Source: दैनिक भास्कर
IND vs NZ: 41 रन बनाते ही विराट-रोहित के क्लब में शामिल हो जायेंगे सूर्यकुमार

IND vs NZ: 41 रन बनाते ही विराट-रोहित के क्लब में शामिल हो जायेंगे सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव को टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 41 रनों की जरूरत है। 3000 रन पूरे करने के बाद सूर्या कोहली और रोहित शर्मा के बाद ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे।

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • रोहित शर्मा – 4231
  • विराट कोहली – 4188
  • सूर्यकुमार यादव – 2959
  • केएल राहुल – 2265
  • हार्दिक पांड्या – 2027
News Source: इंडिया टीवी
कटनी: प्रसव से पहले महिला की मौत, अस्पताल में तनाव

कटनी: प्रसव से पहले महिला की मौत, अस्पताल में तनाव

कटनी के बरही सरकारी अस्पताल में सोमवार सुबह 29 वर्षीय फूलबाई को प्रसव पीड़ा के बाद भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज में सुस्ती बरती, जिसके कारण दोपहर 1 बजे महिला की मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है।

News Source: यूट्यूब
पेड़ से टकराई कैंची धाम जा रहे दोस्तों की कार, 3 की मौत

पेड़ से टकराई कैंची धाम जा रहे दोस्तों की कार, 3 की मौत

उत्तराखंड के कैंची धाम दर्शन करने जा रहे पांच दोस्तों के साथ बहराइच में एक दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार रात उनकी कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर में अभिषेक, नीतीश और दीपू की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अजय की हालत इतनी नाजुक है कि उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

News Source: जागरण
गणतंत्र दिवस पर मिली आजादी, सागर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी

गणतंत्र दिवस पर मिली आजादी, सागर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी

इस साल 2026 में गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश सरकार ने एक मानवीय फैसला लिया है। दरअसल, सागर सेंट्रल जेल में उम्रकैद काट रहे 9 कैदियों को उनके अच्छे आचरण और जेल में बिताए गए लंबे समय को देखते हुए रिहा किया जा रहा है। सरकार की इस नीति का मकसद कैदियों को सुधारने का मौका देना है।

News Source: एमपी ब्रेकिंग न्यूज़
घर में चाहते हैं सुख-शांति? तो जरूर करें इस चालीसा का पाठ

घर में चाहते हैं सुख-शांति? तो जरूर करें इस चालीसा का पाठ

शास्त्रों में माता लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी माना गया है। उन्हें ‘चंचला’ कहा जाता है क्योंकि वे कभी एक जगह स्थिर नहीं रहतीं। उनकी कृपा स्थायी बनाए रखने के लिए लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे न केवल घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, बल्कि परिवार में खुशहाली और मानसिक शांति भी बनी रहती है।

News Source: इंडिया टीवी
INDIA: सबसे सफल टी20 गेंदबाज ने बदला अपना रास्ता

INDIA: सबसे सफल टी20 गेंदबाज ने बदला अपना रास्ता

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की, लेकिन चर्चा जीत से ज्यादा युजवेंद्र चहल की हो रही। मैच में चहल मैदान पर नहीं, बल्कि कमेंट्री बॉक्स में नजर आए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब स्टूडियो में धमाल दिखाने की बारी है। अब कमेंट्री में उनकी एंट्री को फैंस उनके करियर के अंत और नई शुरुआत के तौर पर देख रहे हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़