जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर घायल हैं। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए।
ज्यादा सोने के बाद भी होता है सिर दर्द? ये हो सकते है कारण
8 घंटे से ज्यादा सो रहे फिर भी सुबह सिर दर्द होता है, तो इसके पीछे जरूरत से ज्यादा सोना एक बड़ी वजह हो सकती है। जो दिमाग के केमिकल (न्यूरोट्रांसमीटर) को असंतुलित कर देता है। इसके अलावा, सोते समय पानी की कमी, अनजाने में दांत पीसना, या फिर गलत तकिया का इस्तेमाल करना इस वजह से भी सुबह सिर दर्द करने लगता है।
पीएम आवास योजना के नियम बदले
पीएम आवास योजना शहरी 2.0 में नियमों में बदलाव किया गया है । केंद्र सरकार ने नियमों को स्पष्ट करते हुए कहा है कि सिर्फ उन्हीं लाभार्थियों को पीएम आवास योजना का पैसा मिलेगा, जिन्होंने अगस्त, 2024 से पहले जमीन खरीदी है। इसके बाद जिन आवेदकों ने जमीन की रजिस्ट्री कराई है, उन्हें घर बनाने के लिए मिलने वाले 2.5 लाख रुपये नहीं मिलेंगे।
‘भारत का नक्शा बदल देंगे.. पाक आतंकी घिलजई ने दी धमकी
जमात-उद-दावा के आतंकी अताउल्लाह घिलजई ने एक रैली में भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए नक्शा बदलने की धमकी दी है । उसने दावा किया कि वे भारत के अंदर तक पहुंचने के लिए तैयार हैं और इसके लिए पाकिस्तानी सेना के साथ तालमेल बिठा रहे हैं । घिलजई ने पाकिस्तानी नेताओं और सेना को अपनी कट्टरपंथी विचारधारा की रक्षा के लिए साथ आने का निमंत्रण भी दिया ।
MP में बनेंगे दो और एयरपोर्ट, सीएम मोहन का बड़ा ऐलान
आज गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को एक बहुत बड़ा तोहफ़ा दिया है । एमपी में फिलहाल 6 एयरपोर्ट ही संचालित किए जा रहे हैं । अब जब दो नए एयरपोर्ट बनने जा रहे हैं । सीएम मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे ।
औकात पर आया पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप पर लिया ये फैसला
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जो काफी समय से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेने और मैचों के बहिष्कार की धमकियां दे रहा था, उसकी सारी अकड़ ढीली पड़ गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ हुई हाई-लेवल मीटिंग के बाद पीसीबी चीफ ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी और किसी भी मैच का बहिष्कार नहीं करेगी।
जमीनी विवाद में संघ कार्यवाह की हत्या, आरोपी खुद पहुंचा थाने
जिले के खरगापुर में रविवार शाम जमीनी विवाद में सुरेंद्र यादव ने शिक्षा विभाग के क्लर्क और संघ कार्यवाह सुनील रूसिया के सिर पर फावड़े से हमला कर उनकी जान ले ली। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने आज पूरा खरगापुर बाजार बंद करवा दिया।
बेटी अनिका शर्मा की मदद के लिए आगे आये इंदौर BJP विधायक रमेश मेंदोला
इंदौर की नन्ही अनिका शर्मा, जो SMA टाइप-2 जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है, की मदद के लिए BJP विधायक रमेश मेंदोला आगे आए हैं। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता दी और जनता से 9 करोड़ रुपये के महंगे इंजेक्शन के लिए दान की अपील की । अब तक 4 करोड़ से अधिक की राशि जुटाई जा चुकी है। वंही लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि जुटाना बाक़ी है।
तेंदुए ने किया किसान पर हमला, इलाके में बढ़ी दहशत
विजयपुर के खाड़ी गांव में सोमवार 50 वर्षीय सोनेराम गुर्जर पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। वह रोज की तरह अपने खेत की रखवाली करने गए थे, तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उन्हें दबोच लिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। घायल किसान का इलाज विजयपुर अस्पताल में चल रहा है।
अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, डायल 112 ने बचाई जान
जिले के पनवाड़ी गांव के रहने वाले शेर अली सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें इतनी जोर से टक्कर मारी कि वो दूर जा गिरे। लेकिन गनीमत रही कि डायल 112 की टीम ने एक पल की भी देरी नहीं की और तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया। समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई है।