कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में किए गए नए अनुबंध भविष्य में बड़ा वित्तीय लाभ देंगे। पारिवारिक कलह समाप्त होगी और घर में शांति का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य में काफी सुधार महसूस करेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और अचानक आर्थिक लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में समय अनुकूल है। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
सिंह राशिफल : 27 जनवरी 2026
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और कठिन चुनौतियों को भी अपनी बुद्धिमानी से पार कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन पदोन्नति के संकेत लेकर आया है। व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। क्रोध और अहंकार से दूर रहें, वरना बनी-बनाई सफलता हाथ से निकल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सूर्य देव की आराधना विशेष फलदायी होगी। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
कर्क राशिफल : 27 जनवरी 2026
भावनात्मक रूप से आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता और व्यवहार की वरिष्ठों द्वारा प्रशंसा होगी। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा, ऊर्जावान महसूस करेंगे। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
मिथुन राशिफल : 27 जनवरी 2026
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलने से कार्यभार बढ़ सकता है, जिससे थकान महसूस होगी। व्यापार में सामान्य लाभ होगा, लेकिन किसी बड़े निवेश से अभी बचें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पर्याप्त विश्राम करें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती से बदसलूकी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
बंगाली अभिनेत्री और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती के साथ एक स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना से आहत मिमी ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में कलाकारों के साथ ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।
यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली रणजी मैच से बनाई दूरी, सामने आई बड़ी वजह
रणजी ट्रॉफी दिल्ली के खिलाफ मैच के लिए यशस्वी जायसवाल को मुंबई टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने टीम के साथ जुड़ने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि लगातार क्रिकेट खेलने के बाद थकान के कारण उन्होंने ब्रेक लिया है। उनके इस फैसले से क्रिकेट गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
वृषभ राशिफल : 27 जनवरी 2026
वाणी पर संयम रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद हो सकता है। व्यापारिक निर्णय काफी सोच-समझकर लें और जल्दबाजी में निवेश न करें। जीवनसाथी का सहयोग आपको कठिन समय से बाहर निकालने में मदद करेगा। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में अधिक ध्यान लगाने की जरूरत है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
मेष राशिफल : 27 जनवरी 2026
आज करियर में तरक्की के विशेष अवसर मिलेंगे। आपकी मेहनत का फल पदोन्नति या नई जिम्मेदारी के रूप में मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और पुराने निवेश से लाभ होने के योग हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और बाहर के खाने से बचें। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
48 घंटे में शुरू हो सकता है ईरान-अमेरिका युद्ध – रिपोर्ट्स
ईरान में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के बीच अमेरिका ने अपना एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन और तीन युद्धपोत मिडिल ईस्ट में तैनात कर दिए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा नहीं रुकी, तो वे सैन्य कार्रवाई कर सकते हैं। फिलहाल इसे ‘क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता’ के लिए एहतियाती कदम बताया जा रहा है।
UP: सुहागरात पर दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, उड़े दूल्हे के होश
उत्तर प्रदेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की पहली ही रात को दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस घटना से दूल्हा और उसके परिजन सन्न रह गए। इस मामले में अभी तक किसी ने रिपोर्ट नहीं कराई हैं इसलिए यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है।