📱Download Our App
ब्रेकिंग: WhatsApp पर अब नहीं रहेंगे फ्री स्टेटस

ब्रेकिंग: WhatsApp पर अब नहीं रहेंगे फ्री स्टेटस

मेटा अपने लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप को मॉनेटाइज करने की तैयारी में है, जिसके तहत यूजर्स को जल्द ही विज्ञापन मुक्त स्टेटस देखने के लिए पैसे देने पड़ सकते हैं। प्लेटफॉर्म पर यूट्यूब की तरह ही स्टेटस के बीच विज्ञापन दिखाए जाएंगे। इनसे छुटकारा पाने के लिए कंपनी एक पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल पेश कर सकती है, जो फिलहाल टेस्टिंग फेज में है।

News Source: इंडिया टीवी
महाराणा प्रताप चौराहे पर गूंजी भारत माता की आरती, 11 वर्षों से जारी है परंपरा

महाराणा प्रताप चौराहे पर गूंजी भारत माता की आरती, 11 वर्षों से जारी है परंपरा

हिंदुस्तान युवा संगठन द्वारा राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विदिशा के महाराणा प्रताप चौराहे पर भव्य भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। संगठन पिछले 11 वर्षों से निरंतर इस गौरवशाली परंपरा का निर्वहन कर रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने देशभक्ति के जयघोष के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।

News Source: इंस्टाग्राम
कल्याण-डोंबिवली में उद्धव गुट को बड़ा झटका, चार पूर्व कॉर्पोरेटर हुए लापता

कल्याण-डोंबिवली में उद्धव गुट को बड़ा झटका, चार पूर्व कॉर्पोरेटर हुए लापता

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज है क्योंकि कल्याण-डोंबिवली में शिवसेना (UBT) के चार नवनिर्वाचित कॉर्पोरेटर्स के ‘लापता’ होने की खबर है। जिसके बाद सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए CCTV फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है!

News Source: एबीपी न्यूज़
तेलंगाना: चलती ऑटो से कूदने पर छात्रा की हुई दर्दनाक मौत

तेलंगाना: चलती ऑटो से कूदने पर छात्रा की हुई दर्दनाक मौत

तेलंगाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक छात्रा ने चलती ऑटो-रिक्शा से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि छेड़खानी या किसी खतरे के डर से छात्रा ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ड्राइवर से पूछताछ कर घटना की असल वजह जानने की कोशिश कर रही है।

News Source: इंडिया टीवी
रायगढ़ में आज बिजली गुल, मेंटेनेंस के चलते घंटों रहेगी कटौती

रायगढ़ में आज बिजली गुल, मेंटेनेंस के चलते घंटों रहेगी कटौती

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर के 14 प्रमुख मोहल्लों में आज बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत मंडल ने सूचित किया है कि लाइनों के रखरखाव और सुधार कार्य के कारण सुबह से दोपहर तक घंटों बिजली गुल रहेगी। उपभोक्ता अपने जरूरी काम समय पर निपटा लें ताकि परेशानी से बच सकें।

News Source: पत्रिका
खंडवा में आज इन इलाकों 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई

खंडवा में आज इन इलाकों 4 घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई

खंडवा शहर संभाग के अंतर्गत 11 केवी ट्रांसपोर्ट नगर फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इसके चलते आज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर, राधाकृष्ण टाउनशिप, होटल सिसोदिया क्षेत्र, किशोर समाधि स्थल, शर्मा दाल मिल, संजय नगर, शिवाजी नगर, सिंगाजी नगर, दादाजी मंदिर के पीछे का क्षेत्र, थिटे परिसर, राशि मांगलिक परिसर, अनाज मंडी सहित आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से चार की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से चार की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

News Source: आज तक
सोते समय मुंह से लार निकलना क्या किसी गंभीर बीमारी का संकेत है? जानें

सोते समय मुंह से लार निकलना क्या किसी गंभीर बीमारी का संकेत है? जानें

सोते समय मुंह से लार टपकना एक सामान्य प्रक्रिया लग सकती है, लेकिन कई बार यह स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। एसिड रिफ्लक्स, स्लीप एपनिया या इन्फेक्शन इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। अगर यह समस्या लगातार बनी रहे, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी है ताकि समय पर उपचार हो सके।

News Source: एबीपी न्यूज़
इंदौर: सिरफिरे आशिक ने युवती के घर में घुसकर भाई की हत्या, युवती, उसकी माँ और खुद को भी किया घायल

इंदौर: सिरफिरे आशिक ने युवती के घर में घुसकर भाई की हत्या, युवती, उसकी माँ और खुद को भी किया घायल

इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में वेदांत सोलंकी नामक युवक ने अपनी दोस्त विधि के घर में घुसकर चाकूबाजी की। हमले में विधि के भाई वेदांश की मौत हो गई, जबकि विधि और उसकी मां घायल हैं। आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। परिजनों ने 5 दिन पहले पुलिस में शिकायत की थी । अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। और आरोपी वेदांत सोलंकी को हिरासत में लिया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
शाहजहांपुर: मनचलों की छेड़खानी से तंग प्रेमी जोड़े ने कैफे की छत से लगाई छलांग

शाहजहांपुर: मनचलों की छेड़खानी से तंग प्रेमी जोड़े ने कैफे की छत से लगाई छलांग

शाहजहांपुर में मनचलों की प्रताड़ना से परेशान होकर एक प्रेमी जोड़े ने कैफे की छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। छेड़खानी और अभद्र व्यवहार से तंग आकर दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश और जांच शुरू कर दी है।

News Source: एबीपी न्यूज़