📱Download Our App
बांग्लादेश में तारिक रहमान बनेंगे PM, बंपर जीत और की बढ़ रही BNP

बांग्लादेश में तारिक रहमान बनेंगे PM, बंपर जीत और की बढ़ रही BNP

स्थानीय टीवी चैनलों के शुरुआती रुझानों और पार्टी के दावे के मुताबिक बांग्लादेश में Bangladesh Nationalist Party (BNP) ऐतिहासिक बहुमत की और बढ़ रही है । साथ ही BNP ने अगली सरकार बनाने का ऐलान कर दिया है । यह चुनाव इसलिए भी बेहद अहम था क्योंकि यह 2024 की Gen-Z नेतृत्व वाली उस जनक्रांति के बाद पहली वोटिंग थी जिसने लंबे समय से सत्ता में बनी प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार को अपदस्थ कर दिया था ।

News Source: X ( ट्वीटर )
भारत में निपाह वायरस से पहली मौत, 25 वर्षीय महिला की गई जान

भारत में निपाह वायरस से पहली मौत, 25 वर्षीय महिला की गई जान

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित 25 वर्षीय महिला नर्स की गुरुवार को मौत हो गई । राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वह वायरस से संक्रमित होने के बाद लंबे समय तक कोमा में रही, जिससे उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई । गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दिसंबर, 2025 से लेकर अब तक निपाह से दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी । जिसमे एक व्यक्ति इस संक्रमण से उबर चुका है ।

News Source: आज तक
इंदौर: क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

इंदौर में क्राइम ब्रांच टीम ने SGSITS कॉलेज के पास छापेमारी कर ब्राउन शुगर (नशीली दवा) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जब्त नशीला पदार्थ और तस्करों के मोबाइल व अन्य सबूत भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है और आगे की जांच जारी है।

News Source: अमर उजाला
राजपाल यादव की चेक बाउंस बेल सुनवाई: कोर्ट बोला- “कानून कानून है”

राजपाल यादव की चेक बाउंस बेल सुनवाई: कोर्ट बोला- “कानून कानून है”

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में आज उनकी जमानत याचिका की सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने कहा कि “हमें आपसे सहानुभूति हो सकती है, लेकिन कानून तो कानून है”, और सुनवाई को दोपहर 2:30 बजे के लिए टाल दिया गया है। राजपाल तिहाड़ जेल में बंद हैं और परिवार, दोस्त व इंडस्ट्री उनके समर्थन में खड़ी है।

News Source: अमर उजाला
देवास : बीजेपी नेता ने जज के साथ बदसलूकी की, गिरफ्तार और बुलडोजर कार्रवाई

देवास : बीजेपी नेता ने जज के साथ बदसलूकी की, गिरफ्तार और बुलडोजर कार्रवाई

मध्य प्रदेश के देवास में बीजेपी नेता पंकज घारू पर जिला न्यायाधीश प्रसन्न सिंह बहरावत के रास्ता रोकने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पंकज और एक साथी को गिरफ्तार किया है और एक अन्य फरार है। प्रशासन ने आरोपी के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई भी की। जिला अभिभाषक संघ ने कहा कि कोई वकील पैरवी नहीं करेगा।

News Source: आज तक
राहुल गांधी पर सरकार का यू-टर्न, नहीं लाएगी विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

राहुल गांधी पर सरकार का यू-टर्न, नहीं लाएगी विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

लोकसभा में सरकार को घेरने पर भड़की भाजपा ने अब विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर यू-टर्न ले लिया है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब सरकार नेता विपक्ष राहुल गांधी के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी । बता दें कि राहुल गांधी ने संसद में सरकार से अमेरिकी ट्रेड डील और एपस्टीन फाइल्स को लेकर कड़े सवाल पूछे थे ।

News Source: इंडिया टीवी
मोदी सरकार ने नए राफेल जेट्स की खरीदी को दी मंजूरी

मोदी सरकार ने नए राफेल जेट्स की खरीदी को दी मंजूरी

भारतीय वायुसेना की ताकत में इजाफा होने जा रहा है। और इसके लिए मोदी सरकार ने फ्रांस से नए राफेल जेट्स की खरीद को मंजूरी दे दी है। पूरी दुनिया ने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फाइटर जेट राफेल का दम देखा था कि कैसे भारत ने पाकिस्तान पर एयर डॉमिनेंस बनाए रखा था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए राफेल जेट्स की खरीद को मंजूरी दी गई है।

News Source: इंडिया टीवी
इंदौर क्षेत्र में BJP नेता पर फायरिंग, बाल – बाल बची जान

इंदौर क्षेत्र में BJP नेता पर फायरिंग, बाल – बाल बची जान

इंदौर के महू में श्रद्धा गार्डन के बाहर शादी समारोह के दौरान ट्रैफिक जाम को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया । विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष अर्जुन कौशल बाल-बाल बचे । गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई और खुशियों वाले घर में अफरा-तफरी मच गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है ।

News Source: दैनिक भास्कर
लाल किला ब्लास्टपर UNSC की रिपोर्ट में आया पाकिस्तान का नाम

लाल किला ब्लास्टपर UNSC की रिपोर्ट में आया पाकिस्तान का नाम

यूएनएससी की 1267 प्रतिबंध निगरानी समिति की नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का दिल्ली के लाल किले पर हुए आतंकी हमले से सीधा संबंध था । इसे भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है । जैश-ए-मोहम्मद का नाम शामिल किए जाने पर पाकिस्तान ही अकेला ऐसा देश था जिसने विरोध दर्ज कराया । पाकिस्तान ने कहा कि यह संगठन अब निष्क्रिय हो चुका है ।

News Source: इंस्टाग्राम