📱Download Our App
ब्रेकिंग न्यूज़ : PM मोदी ने भारत – EU के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का किया ऐलान

ब्रेकिंग न्यूज़ : PM मोदी ने भारत – EU के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक 2026 को संबोधितकरते हुए भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि यह समझौता दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूत साझेदारी का प्रतीक है और इसका सीधा फायदा भारत के उद्योग, ऊर्जा क्षेत्र और आम लोगों को मिलेगा । यह डील भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत करेगी और सर्विस सेक्टर को नया सहारा देगी ।

News Source: एबीपी न्यूज़
डिलीवरी बॉय की गंदी चाल, सामान पहुंचाने वाला ही निकला शातिर चोर

डिलीवरी बॉय की गंदी चाल, सामान पहुंचाने वाला ही निकला शातिर चोर

जबलपुर में ‘घर का भेदी लंका ढाए’ वाली कहावत सच साबित हुई। यहाँ फ्लिपकार्ट डिलीवरी हब का एक कर्मचारी ही चोर निकला। आरोपी ने हब से कीमती मोबाइल और अन्य सामान पार कर दिया था। शक होने पर जब पुलिस ने जांच की, तो कर्मचारी का राज खुल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है।

News Source: राज एक्सप्रेस
IND vs NZ: सीरीज के बीच टीम का कड़ा फैसला, दो खिलाड़ियों को भेजा घर

IND vs NZ: सीरीज के बीच टीम का कड़ा फैसला, दो खिलाड़ियों को भेजा घर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया पहले तीन मैच में जीत दर्ज कर चुकी है। चौथे टी20 मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम ने तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क और टिम रॉबिन्सन को रिलीज कर दिया है, जबकि अनुभवी जिमी नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट कैंप में शामिल हो चुके हैं।

News Source: इंडिया टीवी
पोरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी, धोखाधड़ी कर भागा आरोपी गिरफ्तार

पोरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी, धोखाधड़ी कर भागा आरोपी गिरफ्तार

मुरैना की पोरसा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लोगों को झांसा देकर बड़ी रकम ठगी थी और लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर यूपी में रह रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
ये है IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

ये है IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

IPL में बल्लेबाजी चार्ट पर विराट कोहली 8,661 रनों के साथ सबसे पहले पायदान पर है । वंही दूसरे पायदान पर ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा (7,046 रन) हैं। ‘मिस्टर कंसिस्टेंट’ शिखर धवन (6,769 रन) तीसरे स्थान पर काबिज हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (6,565 रन) चौथे और ‘मिस्टर आईपीएल’ सुरेश रैना (5,528 रन) पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। #IPL2026

News Source: @ChoteNews रिसर्च
राजपुर शर्मसार: नहर में मिला 7 साल की बच्ची का संदिग्ध शव

राजपुर शर्मसार: नहर में मिला 7 साल की बच्ची का संदिग्ध शव

राजपुर क्षेत्र में एक 7 वर्षीय मासूम की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। बालिका रविवार रात अपने परिवार के साथ सोई थी, लेकिन सोमवार सुबह खड़कल नहर में उसका शव मिला। बालिका के शरीर पर कमर से नीचे कपड़े नहीं थे और सिर-नाक पर चोट के निशान मिले हैं। शुरूआती जांच में पुलिस यौन उत्पीड़न की आशंका जता रही है।

News Source: अमर उजाला
AIIMS की लिफ्ट में ‘गंदा खेल’, रास्ता पूछने के बहाने महिला का मंगलसूत्र लूटा

AIIMS की लिफ्ट में ‘गंदा खेल’, रास्ता पूछने के बहाने महिला का मंगलसूत्र लूटा

भोपाल एम्स की लिफ्ट में एक महिला कर्मचारी के साथ लूट की वारदात हुई। रविवार को जब महिला ड्यूटी पर थी, तब मास्क पहने एक बदमाश लिफ्ट में घुसा और रास्ता पूछने के बहाने बातचीत करने लगा। जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला, बदमाश महिला का मंगलसूत्र झपटकर भाग निकला। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

News Source: नईदुनिया
रानू मंडल ने हाथ में तिरंगा लेकर गाया “ऐ वतन तेरे लिए”, वीडियो वायरल

रानू मंडल ने हाथ में तिरंगा लेकर गाया “ऐ वतन तेरे लिए”, वीडियो वायरल

गणतंत्र दिवस के मौके पर सोशल मीडिया स्टार रानू मंडल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रानू हाथ में तिरंगा पकड़े देशभक्ति गीत “ऐ वतन तेरे लिए” गाती नजर आ रही हैं । उनकी सुरीली आवाज ने एक बार फिर इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है, जो उनकी गायकी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखें वीडियो

News Source: इंस्टाग्राम
सेंसेक्स-निफ्टी में भारी उतार चढ़ाव, उछाल के बाद फिसला बाजार

सेंसेक्स-निफ्टी में भारी उतार चढ़ाव, उछाल के बाद फिसला बाजार

आज मंगलवार की सुबह सेंसेक्स और निफ्टी पहले कुछ सेकंडों के लिए बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, लेकिन जल्द ही मुनाफावसूली के चलते बाजार फिसल गया। सेंसेक्स ने 128 अंक की उछाल के बाद 192 अंकों का जोरदार गोता लगाया। इसी तरह निफ्टी भी 25,117 का स्तर छूने के बाद लुढ़क कर 25,022 के लेवल पर आ गया।

News Source: इंडिया टीवी
मर्डर का मुजरिम अब ‘शंकर गिरी’ बनकर निकला बाहर

मर्डर का मुजरिम अब ‘शंकर गिरी’ बनकर निकला बाहर

गणतंत्र दिवस के मौके पर इंदौर जेल से 23 कैदियों को रिहा किया गया, जिनमें शंकर गिरि की कहानी सबसे अनोखी है। हत्या के जुर्म में उम्रकैद काट रहे शंकर का जेल के अंदर हृदय परिवर्तन हो गया और वे संत बन गए। रिहाई के वक्त वे भगवा चोले में नजर आए। अब वे अपना बाकी जीवन अपराध की दुनिया छोड़ भक्ति और समाज सेवा में बिताएंगे।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष