📱Download Our App
भागीरथपुरा में मातम जैसा माहौल, आज कोर्ट में अहम सुनवाई

भागीरथपुरा में मातम जैसा माहौल, आज कोर्ट में अहम सुनवाई

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से मचे हड़कंप के मामले में आज अहम सुनवाई होनी है। गंदा पानी पीने से बीमार हुए लोगों में से दो मरीजों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है। प्रशासन और नगर निगम इस बड़ी लापरवाही को लेकर घेरे में हैं। कोर्ट आज इस मामले में अधिकारियों से जवाब मांग सकता है।

News Source: अमर उजाला
पंडित प्रदीप मिश्रा का बड़ा ऐलान : रुद्राक्ष महोत्सव में महा-वृक्षारोपण

पंडित प्रदीप मिश्रा का बड़ा ऐलान : रुद्राक्ष महोत्सव में महा-वृक्षारोपण

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में इस साल रुद्राक्ष महोत्सव को ‘ग्रीन शिवरात्रि’ के रूप में मनाया जाएगा। पंडित प्रदीप मिश्रा ने इस मौके पर एक करोड़ पौधे लगाने का बड़ा संकल्प लिया है। इस अभियान का मकसद भक्ति के साथ पर्यावरण को बचाना और हरियाली बढ़ाना है। महोत्सव में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भी इस नेक काम से जोड़कर प्रकृति की सेवा का संदेश दिया जाएगा।

News Source: अमर उजाला
नाश्ते के लिए नहीं मिले पैसे, तो पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

नाश्ते के लिए नहीं मिले पैसे, तो पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

सीधी के जोरौंधा गांव में मंगलवार सुबह 20 वर्षीय विजय पाल नमक युवक नाश्ते के पैसे न मिलने पर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। पिता द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर युवक ने करीब 40 मिनट तक सुसाइड का हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। मौके पर पहुंची डायल 112 और कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

News Source: ईटीवी भारत
प्रदूषित पानी पर आर-पार, इंदौर में युवा कांग्रेस का बड़ा मार्च

प्रदूषित पानी पर आर-पार, इंदौर में युवा कांग्रेस का बड़ा मार्च

इंदौर में गंदा पानी पीने को मजबूर जनता के हक में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मोर्चा खोलने जा रही है। शहर के कई इलाकों में प्रदूषित पानी की सप्लाई के विरोध में युवा कांग्रेस एक विशाल पैदल मार्च निकालेगी। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगर निगम और प्रशासन लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस प्रदर्शन के जरिए सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार की गई है।

News Source: नईदुनिया
धार ब्रेकिंग: श्मशान में मिली लाश, हाथ के टैटू ने खोला राज

धार ब्रेकिंग: श्मशान में मिली लाश, हाथ के टैटू ने खोला राज

पीथमपुर के श्मशान घाट में मिले 19 वर्षीय ध्रुव चौहान के शव मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। 21 जनवरी से नई रेपिडो बाइक सहित लापता ध्रुव का शव रविवार को नाली में मिला था। हाथ पर बने टैटू और कपड़ों से परिजनों ने उसकी पहचान की। मौके पर मिले खून के निशानों ने नशे से मौत की कहानी को पलट दिया।

News Source: अमर उजाला
टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा फैसला, स्टार गेंदबाज लेंगे संन्यास

टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा फैसला, स्टार गेंदबाज लेंगे संन्यास

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने 34 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 2021 टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे रिचर्डसन ने कहा कि उनका शरीर अब साथ नहीं दे रहा और यह विदा लेने का सही समय है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 25 वनडे और 36 टी20 मैच खेले। वे BBL के इतिहास में 142 विकेट के साथ पांचवें सबसे सफल गेंदबाज हैं।

News Source: न्यूज़ 24
अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया आशिक, युवती की मौत

अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया आशिक, युवती की मौत

गुना के गुलाबगंज में 21 वर्षीय आरती सेन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार शाम बाजार जाने के बहाने घर से निकली आरती ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसका दोस्त उसे अस्पताल ले गया, लेकिन हालत गंभीर होते ही वह युवती को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार दोस्त की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
दूध लेने गई महिला पर तेंदुए का हमला, ग्वालियर रेफर

दूध लेने गई महिला पर तेंदुए का हमला, ग्वालियर रेफर

श्योपुर के प्रसिद्ध पठार धूनी स्थान पर मंगलवार सुबह एक तेंदुए ने 45 वर्षीय रामरति पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला अपने पति के साथ पिता से मिलने आई थी। सुबह जब वह मंदिर के पीछे दूध लेने गई, तभी तेंदुए ने उनके चेहरे और हाथों पर वार कर दिया। पति ने लाठी लेकर तेंदुए का मुकाबला किया और पत्नी की जान बचाई।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
गणतंत्र दिवस पर बवाल : रास्ता मांगने पर अतिथि शिक्षक को कुर्सियों से पीटा

गणतंत्र दिवस पर बवाल : रास्ता मांगने पर अतिथि शिक्षक को कुर्सियों से पीटा

शिवपुरी के खतौरा में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विवाद हो गया। रास्ता मांगने जैसी छोटी सी बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते कुर्सियां चलने लगीं और उपद्रवियों ने एक अतिथि शिक्षक की बेरहमी से पिटाई कर दी। तिरंगा झंडा फहराने के कार्यक्रम के बीच हुई इस गुंडागर्दी से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: एनडीटीवी
Border 2: आखिर फिल्म के लिए किसे मिली कितनी फीस?

Border 2: आखिर फिल्म के लिए किसे मिली कितनी फीस?

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनीं फिल्म ‘बॉर्डर 2 ने महज चार दिनों में ही अपने बजट का बड़ा हिस्सा वसूल लिया है। स्टारकास्ट की फीस की बात करें तो सनी देओल ने सबसे ज्यादा 50 करोड़ रुपये फ़ीस ली हैं, जबकि वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को 8-10 करोड़ रुपये मिले हैं। अहान शेट्टी को करीब 3-4 करोड़ रुपये फीस मिली है।

News Source: एबीपी न्यूज़