पन्ना जिले के ककरहटी स्थित कस्तूरबा गांधी छात्रावास में छात्राओं ने रसोइयों की मनमानी और खराब खाने को लेकर जमकर हंगामा किया। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें समय पर खाना नहीं मिलता और खाने की गुणवत्ता बहुत खराब है। जब छात्राओं ने विरोध किया, तो रसोइयों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस मामले में छात्राओं ने छात्रावास के गेट पर प्रदर्शन कर न्याय की मांग की है।
खेलते-खेलते गई 3 साल की मासूम की जान, CCTV फुटेज आया सामने
मुंबई के विक्रोली में एक 3 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची सड़क पर दौड़ रही थी, तभी किनारे रखा भारी लाउडस्पीकर उसके ऊपर गिर गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई: आतंकी साजिश नाकाम, फैजान शेख गिरफ्तार
गुजरात एटीएस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जैश-ए-मोहम्मद और अल-कायदा से जुड़े संदिग्ध आतंकी फैजान शेख को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि वह गुजरात में बड़े हमले की फिराक में था। पुलिस अब उसके नेटवर्क और स्थानीय संपर्कों को खंगाल रही है ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके।
सारा-ओरी की दोस्ती का अंत, ‘बुरे नाम’ वाली रील ने बिगाड़ा खेल
सारा अली खान और उनके करीबी दोस्त ओरी (Orhan Awatramani) के बीच सोशल मीडिया पर बड़ी जंग छिड़ गई है। विवाद तब शुरू हुआ जब ओरी ने एक रील में ‘सारा, अमृता और पलक’ को दुनिया के ‘3 सबसे खराब नाम’ बताया। इसके बाद सारा और उनके भाई इब्राहिम ने ओरी को अनफॉलो कर दिया। ओरी ने सारा के करियर और उनकी मां अमृता सिंह पर भी तीखे कमेंट्स किए हैं।
झारखंड: ट्रक से टकराई बाइक, 4 दोस्तों की मौके पर मौत
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में सोमवार तड़के एक ट्रक और बाइक की भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कराईकेला इलाके में बाइक सवार युवक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है की मरने वाले 19 से 22 साल के लड़के थे। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और जांच कर रही है।
राहुल गांधी पर टिप्पणी के बाद शकील अहमद के घर सुरक्षा बढ़ी
पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए तीखे बयानों के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है। सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए पटना में उनके आवास पर पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शकील ने हाल ही में राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।
इंदौर थाने में बवाल : कॉलेज विवाद को लेकर जमकर हंगामा
इंदौर के द्वारकापुरी थाने में कॉलेज विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एबीवीपी (ABVP) और अन्य छात्र गुटों के बीच झड़प के बाद छात्र शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन वहां टीआई (TI) के व्यवहार से नाराज होकर उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। छात्रों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया और नारेबाजी करते हुए टीआई को हटाने की मांग की।
क्या आपको पता है? ‘बैंक’ को हिंदी में आखिर क्या कहते हैं
अक्सर हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ‘बैंक’ शब्द का इस्तेमाल तो खूब करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुद्ध हिंदी में इसे ‘अधिविष’ या ‘अधिकोष’ कहा जाता है? यह एक ऐसा वित्तीय संस्थान है जहाँ जनता की पूंजी जमा की जाती है और जरूरत पड़ने पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
चिचोली: “बच्चों का ख्याल रखना” कह कर पिता ने की आत्महत्या
बैतूल के चिचोली में 45 वर्षीय परसराम (बबलू) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उन्होंने अपने भाई को फोन कर कहा, “मैं जहर खा रहा हूं, मेरे बच्चों का ख्याल रखना।” घरवाले उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले गए, लेकिन 3 घंटे चले इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस अब खुदकुशी की असली वजह पता लगा रही है।
इटारसी: सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में रील बनाने पर अब होगी कार्रवाई
सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में रील बनाकर अनुशासन बिगाड़ने वालों पर अब नकेल कसी जाएगी। नए निर्देशों के अनुसार, कार्यस्थल पर सोशल मीडिया के लिए वीडियो शूट करना प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों और छात्रों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी, ताकि संस्थानों की गरिमा और कार्यक्षमता बनी रहे।