📱Download Our App
रणदीप हुड्डा बनेंगे पापा, पत्नी लिन लैशराम की गोदभराई की तस्वीरें वायरल

रणदीप हुड्डा बनेंगे पापा, पत्नी लिन लैशराम की गोदभराई की तस्वीरें वायरल

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। कपल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में लिन ग्रे और गोल्डन साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। फैंस इस जोड़े को माता-पिता बनने की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। दोनों ने नवंबर 2023 में मणिपुरी रीति-रिवाजों से शादी की थी।

News Source: न्यूज़ 24
ईदगाह परिसर में मिला नवजात का शव, आवारा कुत्तों ने नोंचा

ईदगाह परिसर में मिला नवजात का शव, आवारा कुत्तों ने नोंचा

शहर के झांसी रोड स्थित ईदगाह परिसर में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां कुछ कुत्ते एक नवजात बच्चे के शव को नोचते हुए मदरसे के पास ले आए। लोगों ने कुत्तों को भगाकर पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने दोपहर में एक संदिग्ध महिला को वहां देखा था, जिस पर बच्चा फेंकने की आशंका जताई जा रही है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, नक्सलियों के 3 डंप बरामद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, नक्सलियों के 3 डंप बरामद

नक्सल विरोधी अभियान में बीजापुर पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कर्रेगुट्टा और ताड़पाला क्षेत्र में नक्सलियों के तीन गुप्त ठिकानों (डंप) से पांच राइफलें, विस्फोटक और राशन बरामद किया गया। सर्चिंग के दौरान मिले तीन खतरनाक IED बमों को सुरक्षाबलों ने तुरंत मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से नक्सली नेटवर्क को भारी नुकसान पहुँचा है और इलाके में सर्चिंग जारी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
BREAKING : उद्धव गुट के 4 पार्षद लापता, पुलिस में शिकायत

BREAKING : उद्धव गुट के 4 पार्षद लापता, पुलिस में शिकायत

कल्याण में शिवसेना (UBT) के चार नवनिर्वाचित पार्षद रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए हैं। पार्टी को आशंका है कि उन्हें प्रलोभन देकर पाला बदलवाने की कोशिश की जा रही है। कोलसेवाड़ी पुलिस में शिकायत के बाद पुलिस CCTV और कॉल डिटेल्स के जरिए उनकी तलाश कर रही है। इस बीच, पार्टी ने शहर में उनके ‘लापता’ होने के पोस्टर भी लगा दिए हैं, जिससे राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।

News Source: इंस्टाग्राम
संदिग्ध हाल में मिली नवविवाहिता की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध हाल में मिली नवविवाहिता की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

जिले के चांदी गांव में मंगलवार एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका कोमल के मायके वालों का आरोप है कि पति के बाहर जाते ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। आशंका जताई है कि कोमल की हत्या कर शव को लटकाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
खंडवा : नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

खंडवा : नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

पदम नगर थाना इलाके में एक बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत हो गई। बुजुर्ग आबना नदी के पास अपनी बकरियां चराने गए थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने या गहरे पानी में जाने की वजह से वे डूब गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान छोटी बोरगांव निवासी आसाराम पिता नानू के रूप में हुई है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
ओंकारेश्वर : नर्मदा नदी में स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत

ओंकारेश्वर : नर्मदा नदी में स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत

ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर तड़के नर्मदा स्नान के दौरान दो श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गए। गुजरात से आए मनीष और विवेक का पैर फिसलने के कारण यह हादसा हुआ। दोनों अपने दोस्तों के साथ तीर्थ दर्शन के लिए आए थे। सूचना मिलते ही मांधाता पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और मामले की जांच जारी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
T20 वर्ल्ड कप में बड़ा ट्विस्ट : पाकिस्तान बाहर, बांग्लादेश की एंट्री संभव?

T20 वर्ल्ड कप में बड़ा ट्विस्ट : पाकिस्तान बाहर, बांग्लादेश की एंट्री संभव?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच बढ़ते तनाव के कारण पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह बांग्लादेश को मौका देने की चर्चा तेज है। आईसीसी और बीसीबी के बीच सीक्रेट बातचीत की खबरें हैं, जो पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती हैं।

News Source: राज एक्सप्रेस
1 या 2 फरवरी? जानें कब मनाई जाएगी माघ पूर्णिमा

1 या 2 फरवरी? जानें कब मनाई जाएगी माघ पूर्णिमा

इस साल माघ पूर्णिमा 1 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सभी देवता स्वर्ग से धरती पर आकर पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। पूर्णिमा तिथि 1 फरवरी सुबह 5:52 बजे से शुरू होकर अगले दिन 3:38 बजे तक रहेगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और गंगा स्नान का विशेष फल मिलता है।

News Source: एबीपी न्यूज़
माघ मेले में सत्ता की हनक, पुलिसकर्मियों से उलझे भाजपा नेता

माघ मेले में सत्ता की हनक, पुलिसकर्मियों से उलझे भाजपा नेता

प्रयागराज माघ मेले में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग को एक भाजपा नेता ने सत्ता के नशे में चूर होकर हटा दिया। जब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो नेताजी ने उनके साथ बदतमीजी और गाली-गलौज की। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली इस हरकत के बाद पुलिस के आत्मसम्मान और मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।

News Source: इंस्टाग्राम