📱Download Our App
बेली फैट से छुटकारा : बाबा रामदेव के ये 5 योगासन घटाएंगे पेट की चर्बी

बेली फैट से छुटकारा : बाबा रामदेव के ये 5 योगासन घटाएंगे पेट की चर्बी

बढ़ते वजन और पेट की लटकती चर्बी से परेशान लोगों के लिए बाबा रामदेव ने 5 विशेष योगासन सुझाए हैं। इनमें कपालभाति, पादवृत्तासन, द्विचक्रिकासन, चक्की आसनासन और स्थित कोणासन शामिल हैं। ये आसन पेट की मांसपेशियों पर सीधा असर डालते हैं और शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में सहायक हैं। सही खान-पान और इन आसनों के नियमित अभ्यास से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है।

News Source: न्यूज़ 24
पति खाता था सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोलियां, परेशान पत्नी ने गला घोंटकर की हत्या

पति खाता था सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोलियां, परेशान पत्नी ने गला घोंटकर की हत्या

गुजरात के सूरत से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति द्वारा यौन शक्ति बढ़ाने वाली गोलियों के अत्यधिक इस्तेमाल और उससे जुड़ी हरकतों से पत्नी तंग आ चुकी थी। इसी विवाद के चलते गुस्से में आकर महिला ने खौफनाक कदम उठाया।

News Source: न्यूज़ 18
हम्माल की दरियादिली, हाथ ठेले पर बुजुर्ग को पहुँचाया आधार केंद्र

हम्माल की दरियादिली, हाथ ठेले पर बुजुर्ग को पहुँचाया आधार केंद्र

नर्मदापुरम में हम्माल जितेंद्र ने अपनी दरियादिली से सबका दिल जीत लिया। एक बेसहारा बुजुर्ग महिला का आधार अपडेट न होने से उनका राशन-पानी बंद हो गया था। ऑटो के पैसे न होने और महिला के चलने में असमर्थ होने पर जितेंद्र उन्हें अपने हाथ ठेले पर बैठाकर आधार केंद्र ले गया। आधार अपडेट होने के बाद बुजुर्ग महिला ने नम आँखों से जितेंद्र और मदद करने वालों का आभार जताया।

News Source: लल्लूराम
भारतीय क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा, मन में आया संन्यास का विचार

भारतीय क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा, मन में आया संन्यास का विचार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के साथ एक इंटरव्यू में केएल राहुल ने कहा कि उनके लिए संन्यास लेना बहुत मुश्किल फैसला नहीं होगा। उन्होंने बताया कि पिता बनने के बाद जीवन के प्रति उनका नजरिया बदल गया है और वे खुद को ‘अनमोल’ या ‘सुपरस्टार’ नहीं मानते। राहुल ने माना कि चोटों के साथ मानसिक लड़ाई लड़ना सबसे कठिन होता है, लेकिन फिलहाल वे रणजी ट्रॉफी के लिए तैयार हैं।

News Source: इंडिया टीवी
जो रूट का धमाका, 178 पारियों में कर दिखाया ये बड़ा कारनामा

जो रूट का धमाका, 178 पारियों में कर दिखाया ये बड़ा कारनामा

जो रूट ने वनडे क्रिकेट में अपने 7500 रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। रूट ने यह मुकाम 178 पारियों में हासिल किया है। इस लिस्ट में हाशिम अमला (160 पारी) पहले, विराट कोहली (167 पारी) दूसरे और एबी डिविलियर्स (174 पारी) तीसरे नंबर पर हैं।

News Source: इंडिया टीवी
एमपी में बुजुर्ग को बाइक से घसीटने वाले आरोपी गिरफ्तार

एमपी में बुजुर्ग को बाइक से घसीटने वाले आरोपी गिरफ्तार

रीवा पुलिस ने बुजुर्ग लक्ष्मण प्रजापति के साथ दरिंदगी करने वाले चार मुख्य आरोपियों, एक नाबालिग और शरण देने वाले रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुंबई भागने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सेमरिया के मुख्य बाजार में आरोपियों का जुलूस निकाला। फिलहाल सभी आरोपी सलाखों के पीछे हैं।

News Source: राज एक्सप्रेस
सतना : कलेक्ट्रेट में कुर्सी पर बैठे-बैठे कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत

सतना : कलेक्ट्रेट में कुर्सी पर बैठे-बैठे कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत

सतना कलेक्ट्रेट के रघुराजनगर तहसील कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी संजय मिश्रा (59) का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वे ऑफिस में काम कर रहे थे, तभी अचानक चक्कर आने से कुर्सी से गिर पड़े। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है संजय मिश्रा पहले से ही हार्ट पेशेंट थे।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मदरसे में गूंजा गीता का संदेश, ADG ने दिया भाईचारे का मंत्र

मदरसे में गूंजा गीता का संदेश, ADG ने दिया भाईचारे का मंत्र

सीहोर के एक मदरसे में एडीजी राजा बाबू सिंह ने राष्ट्रीय एकता और भाईचारे पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे कुरान के साथ श्रीमद्भगवद्गीता के ‘कर्मयोग’ को भी समझें। मदरसा इस्लामिया मदीन-तुल-उलूम के उलेमाओं ने इस सुझाव की सराहना की और बच्चों को दोनों ग्रंथों की अच्छी बातें सिखाने का संकल्प लिया।

News Source: नईदुनिया
क्रांति गौड़ के घर खुशियों की बरसात, ‘थार’ में सवार होकर पहुंचीं गांव

क्रांति गौड़ के घर खुशियों की बरसात, ‘थार’ में सवार होकर पहुंचीं गांव

छतरपुर के छोटे से गांव घुवारा से निकलकर दुनिया में नाम कमाने वाली क्रिकेटर क्रांति गौड़ अपनी नई महिंद्रा थार लेकर घर पहुंचीं। विश्व विजेता टीम की सदस्य क्रांति का गांव वालों ने जोरदार स्वागत किया। कभी आर्थिक तंगी का सामना करने वाली इस तेज गेंदबाज ने बताया कि थार उनका सपना था और अब उनकी अगली ख्वाहिश BMW खरीदने की है।

News Source: ईटीवी भारत
UP : पति के साथ जा रही महिला की गोली मारकर हत्या

UP : पति के साथ जा रही महिला की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद के लोनी में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला की हत्या कर दी। महिला अपने पति के साथ बाइक पर जा रही थी, तभी लालबाग पुलिस चौकी के पास हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। सिर में गोली लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मामले की तफ्तीश कर रही है।

News Source: ऑफिशियल लिंक