भिंड में मंगलवार दोपहर अचानक हुई बूंदाबांदी ने सुहावने मौसम को ठंडक में बदल दिया। सुबह धूप निकलने के बाद दोपहर 1 बजे से हुई रिमझिम बारिश ने पारे को नीचे गिरा दिया। जिले में 8-10 किमी की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के करीब है, लेकिन फरवरी से गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
Vivo X200T भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
वीवो ने भारतीय बाजार में Vivo X200T उतारा है। इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 512GB वेरिएंट की 69,999 रुपये है। फोन में 50MP के तीन रियर कैमरे, 32MP सेल्फी कैमरा और 6200mAh की बैटरी दी गई है। यह डिवाइस डाइमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर और 120Hz AMOLED डिस्प्ले से लैस है। लॉन्च ऑफर में बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस की सुविधा उपलब्ध है।
पंजाब चुनाव से पहले PM मोदी का बड़ा दांव, रविदास जयंती पर पहुंचेंगे जालंधर
पीएम नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को रविदास जयंती के अवसर पर जालंधर के पास डेरा सचखंड बल्लन का दौरा करेंगे। पंजाब में 32% दलित आबादी और दोआबा क्षेत्र की 23 सीटों पर डेरे के प्रभाव को देखते हुए इसे बड़ा चुनावी कदम माना जा रहा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह दौरा दलित राजनीति में गेमचेंजर साबित हो सकता है।
मौसम का मिजाज बदला : दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, IMD का रेड अलर्ट
दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने कड़ाके की ठंड की वापसी कर दी है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। हरियाणा के नारनौल और नोएडा के कई हिस्सों में ओले गिरने से फसलों को नुकसान की आशंका है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है।
जालंधर में भीषण हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत
पंजाब के जालंधर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दंपती अपनी बाइक पर सवार होकर घर से दवाई लेने के लिए निकले थे, तभी रास्ते में उनकी बाइक की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही डैम तोड़ दिया।
WPL में रचा इतिहास : नेट साइवर-ब्रंट ने जड़ा लीग का पहला शतक
WPL 2026 में मुंबई इंडियंस की नेट साइवर-ब्रंट ने इतिहास रच दिया है। वह WPL में शतक जड़ने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। आरसीबी के खिलाफ मैच में उन्होंने नाबाद 100 रन बनाए, जिसकी मदद से मुंबई ने 199 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में आरसीबी की ऋचा घोष ने 90 रनों की बहादुरी भरी पारी खेली, लेकिन उनकी टीम 15 रन से मैच हार गई।
ऑनलाइन गेम का खौफनाक जाल, कारोबारी दंपत्ति ने गवां दिए 60 लाख
ग्वालियर में एक बर्तन कारोबारी दंपत्ति ऑनलाइन गेम के चक्कर में 60 लाख रुपये गवां बैठे। ‘इनवाइट गेम क्लब’ की लिंक के जरिए ठगों ने पहले उन्हें थोड़ा मुनाफा देकर भरोसा जीता, फिर टास्क के नाम पर भारी निवेश करा लिया। मुनाफे के लालच में आकर कारोबारी पीयूष और उनकी पत्नी आकांक्षा ने दो महीने में लाखों रुपये लुटा दिए।
एक्ट्रेस काव्या गौड़ा पर हमला : पति को मारा चाकू, रिश्तेदारों के खिलाफ FIR
बेंगलुरु में मशहूर एक्ट्रेस काव्या गौड़ा और उनके पति पर पारिवारिक विवाद के चलते हमला हुआ। घर में घुसकर रिश्तेदारों ने सोमशेखर को चाकू मार दिया और काव्या को भी बुरी तरह पीटा। काव्या की बहन भाव्या ने चार रिश्तेदारों के खिलाफ राममूर्ति नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। सोमशेखर फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
ज्वैलरी शॉप पर विवाद सुलझाने गए ASI पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
शहडोल के बाणसागर बाजार में ज्वैलरी दुकान पर हो रहे विवाद को शांत कराना एक पुलिस अधिकारी को भारी पड़ गया। मौके पर पहुंचे एएसआई राम सिंह पर आरोपियों ने हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट व अभद्रता की। हमले में एएसआई को चोटें आई हैं। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
छिंदवाड़ा में टला बड़ा रेल हादसा, चलती ट्रेन से अचानक अलग हुए 3 डिब्बे
छिंदवाड़ा में एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। सोमवार छिंदवाड़ा स्टेशन से रवाना हुई सिवनी-बैतूल स्पेशल ट्रेन के तीन डिब्बे अचानक इंजन से अलग हो गए। ‘चार फाटक’ के पास तेज आवाज के साथ कपलिंग टूट गई, जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। रेलवे कर्मचारियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद डिब्बों को दोबारा जोड़कर ट्रेन को रवाना किया।