बिहार के दूसरे एम्स (दरभंगा) का काम इतना धीमा है कि 10 साल बीतने के बाद भी वहां केवल मुख्य गेट ही खड़ा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस गेट की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देख लोग तंज कस रहे हैं कि क्या सरकार सिर्फ प्रवेश द्वार पर ही इलाज शुरू करेगी?
वृषभ राशिफल : 28 जनवरी 2026
वृषभ राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर विशेष संयम रखने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी रखें। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। वाणी का प्रभाव आपके काम बना सकता है। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
मेष राशिफल : 28 जनवरी 2026
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में स्वर्णिम अवसर लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने निवेश से लाभ होने के प्रबल योग हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी बाहर के खान-पान से परहेज करें। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन
7 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, नहर में मिला शव
जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय आदिवासी बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार को लापता हुई बच्ची का शव इंदिरा सागर नहर से बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
लखनऊ: नाबालिग छात्रा की चलती SUV में गला घोंटकर हत्या, चार गिरफ्तार
लखनऊ के पारा में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का खौफनाक अंत हो गया। आरोपियों ने शादी का झांसा देकर 16 साल की छात्रा का अपहरण किया और चलती गाड़ी में गला घोंटकर उसे मार डाला। साजिश के तहत शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि यह सुसाइड लगे, लेकिन पुलिस ने चार दरिंदों को धर दबोचा।
पाकिस्तानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का अलीना आमिर का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक?
आज कल सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर अलीना आमिर का प्राइवेट वीडियो काफ़ी वायरल हो रहा है। अलीना ने इसे AI डीपफेक बताते हुए फेक वीडियो कहा है। साथ ही उन्होंने पाक पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज से वीडियो बनाने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की माँग की है । अलीना का कहना है कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है ।
IND vs NZ: चौथे टी-20 से हार्दिक पंड्या को मिल सकता है आराम
न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में होने वाले चौथे टी-20 मैच में हार्दिक पंड्या का पत्ता कट सकता है। भारत पहले ही सीरीज जीत चुका है, इसलिए वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत मैनेजमेंट उन्हें आराम देकर बेंच स्ट्रेंथ को आज़माना चाहता है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को मौका मिलने की चर्चा है।
बैंक हॉलिडे लिस्ट फरवरी : इन 5 दिन बंद रहेगी सभी बैंक
1 फरवरी (रविवार) – वीकली ऑफ
14 फरवरी (शनिवार) – दूसरा शनिवार
15 फरवरी (रविवार) – वीकली ऑफ
22 फरवरी (रविवार) – वीकली ऑफ
28 फरवरी (शनिवार) – चौथा शनिवार
नोएडा: पत्नी से झगड़े के बाद साली पर हमला, इंजीनियर की आत्महत्या
ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में घरेलू विवाद के चलते सॉफ्टवेयर इंजीनियर शत्रुघ्न सिन्हा ने शराब के नशे में अपनी साली पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने 16वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक पिछले 6 महीने से बेरोजगार होने के कारण मानसिक तनाव में था।
हाटपीपल्या में भारी ओलावृष्टि से सभी फसल बर्बाद
हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में बेमौसम बारिश और भारी ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को तहस-नहस कर दिया है। किसान पहले ही आर्थिक तंगी और लागत के बोझ तले दबे थे, और अब इस आपदा ने उनकी कमर ही तोड़ दी है। । प्रशासन से मांग की गई है कि बिना देरी किए प्रभावित गांवों का सर्वे कराया जाए और पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द शत-प्रतिशत मुआवजा प्रदान किया जाए।