📱Download Our App
नशे में धुत पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन गिरफ्तार

नशे में धुत पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन गिरफ्तार

वडोदरा में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन को पुलिस ने नशे की हालत में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अकोटा दांडिया बाजार ब्रिज पर अनियंत्रित होकर उन्होंने अपनी कार से कई वाहनों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अकोटा पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव की पुष्टि के बाद उन्हें हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
BIG BREAKING : मुंबई में प्लेन क्रैश, डिप्टी  सीएम थे सवार

BIG BREAKING : मुंबई में प्लेन क्रैश, डिप्टी सीएम थे सवार

महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग के वक्त विमान क्रैश हो गया है। विमान में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार भी सवार थे। अभी तक कोई हताहत की खबर नहीं आई है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
MP में दुकान में घुस गया सांड, मचा दी तबाही

MP में दुकान में घुस गया सांड, मचा दी तबाही

वीडियो एमपी के मंडला से सामने आया है, जहां आपस में लड़ते वक्त एक सांड दुकान में जा घुसा । सांड के घुसने पर अफरा तफरी मच गई. दुकान में मौजूद लोग अपनी जान बचाकर दुकान से बाहर भागे और बाद में बैल को बाहर निकालने का प्रयास किया । यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।

News Source: इंस्टाग्राम
पहाड़ों में मैगी बेचकर शख्स ने एक दिन में कमाई एक महीने की सैलरी

पहाड़ों में मैगी बेचकर शख्स ने एक दिन में कमाई एक महीने की सैलरी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कंटेंट क्रिएटर पहाड़ों में टूरिस्ट प्लेस पर जाकर एक दिन मैगी बेचकर अपनी कमाई बता रहा है। बादल ठाकुर नामक कंटेंट क्रिएटर ने दावा किया कि उसने -10°C में एक दिन में ₹70/प्लेट के रेट में करीब 300-350 प्लेट मैगी बेची व एक दिन की कमाई करीब ₹21,000 रही।

News Source: न्यूज़ 18
धार में अजब गणतंत्र दिवस, भारत माता की जगह लक्ष्मी माता की पूजा

धार में अजब गणतंत्र दिवस, भारत माता की जगह लक्ष्मी माता की पूजा

धार जिले की पीपल्दागढ़ी पंचायत में गणतंत्र दिवस पर अजीब नजारा दिखा। यहां जिम्मेदार कर्मचारियों ने भारत माता की जगह लक्ष्मी माता की तस्वीर रखकर पूजा शुरू कर दी। ग्रामीणों ने जब यह देखा तो जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। विरोध के बाद भारत माता की तस्वीर तो लगाई गई, लेकिन लक्ष्मी जी की फोटो भी वहीं रखी रही।

News Source: दैनिक भास्कर
जम्मू – कश्मीर में हिमस्खलन, CCTV में क़ैद हुई घटना

जम्मू – कश्मीर में हिमस्खलन, CCTV में क़ैद हुई घटना

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में लगातार जारी बर्फबारी से मंगलवार रात एवलांच (हिमस्खलन) आया। एवलांच में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन कई होटलों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि एवलांच मंगलवार रात 10.12 बजे मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग रिजॉर्ट में हुआ। बचाव टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।

News Source: दैनिक भास्कर
बुरहानपुर: आज इन इलाको में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे बंद रहेगी सप्लाई

बुरहानपुर: आज इन इलाको में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे बंद रहेगी सप्लाई

आज 28 फरवरी को 11 केवी नागझिरी फीडर के मेंटेनेंस के कारण बिजली सप्लाई बंद रहने वाली है। सहायक यंत्री रोहित भारती के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक करीब 4 घंटे की कटौती की जाएगी। इसमें उदासीन आश्रम, नागझिरी घाट, इतवारा क्षेत्र, बंगड़ीवाला क्षेत्र, बैरी मैदान, बुधवारा चौराहा, कादरिया स्कूल, बीबी की मस्जिद और कड़वी बाजार की सप्लाई बंद रहेगी।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
बिहार: प्रेमिका संग फरार हुआ प्रेमी, दो परिवारों में जमकर चले पत्थर

बिहार: प्रेमिका संग फरार हुआ प्रेमी, दो परिवारों में जमकर चले पत्थर

समस्तीपुर के दौलतपुर गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर भारी बवाल हो गया। प्रेमी जोड़ा घर से फरार हुआ, तो लड़की पक्ष ने लड़के के घर पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मोर्चा संभाला।

News Source: आज तक
मीन राशिफल : 28 जनवरी 2026

मीन राशिफल : 28 जनवरी 2026

मीन राशि के जातकों को आज आध्यात्मिक सुख और मानसिक शांति प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा। व्यापार में उम्मीद से अधिक मुनाफा होने के योग हैं। वैवाहिक जीवन की पुरानी गलतफहमियां आज दूर होंगी। पुराने मित्रों के साथ मिलना यादों को ताजा करेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय करें। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
कुंभ राशिफल : 28 जनवरी 2026

कुंभ राशिफल : 28 जनवरी 2026

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नई उपलब्धियां लेकर आएगा। तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नए दोस्तों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक रहेगी। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा । – पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च