📱Download Our App
MP News : CM मोहन यादव ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ

MP News : CM मोहन यादव ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ

भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का भव्य शुभारंभ किया। इस समारोह में मशहूर गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति और शानदार आतिशबाजी ने समां बांध दिया। 31 जनवरी तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में पारंपरिक खेलों सहित कुल 28 स्पर्धाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश को खेलों में सिरमौर बनाने का संकल्प लिया।

News Source: नईदुनिया
Budget 2026 : बदल सकता है घर खरीदने का गणित

Budget 2026 : बदल सकता है घर खरीदने का गणित

खरीदने का सपना देख रहे लाखों लोगों के लिए बजट 2026 बड़ी राहत लेकर आ सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार केंद्रीय बजट में किफायती आवास की सीमा 45 लाख रुपये है, जिसे बढ़ाकर 90 लाख रुपये की जा सकती है । यदि यह बदलाव होता है, तो मध्यम वर्ग को 1% GST और होम लोन पर अधिक टैक्स छूट का लाभ मिलेगा, जिससे घर खरीदना सस्ता और आसान हो जाएगा।

News Source: इंडिया टीवी
ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, 22 डूबे, 6 लापता

ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, 22 डूबे, 6 लापता

असम के बारपेटा जिले में मंगलवार को 22 लोगों को ले जा रही एक नाव ब्रह्मपुत्र नदी में डूब गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 4 बच्चों समेत 6 लोगों के लापता होने की बात सामने आई है। ये नाव मशीन संचालित थी और यात्रा के दौरान ब्रह्मपुत्र नदी में कथित तौर पर भंवर की चपेट में आकर डूब गई। हादसे को लेकर अधिकारी जाँच में जुटे ।

News Source: इंडिया टीवी
आज धरना खत्म करेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, 11 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

आज धरना खत्म करेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, 11 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

प्रयागराज के माघ मेले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। संगम तट पर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद आज अपना आंदोलन समाप्त कर देंगे। दोपहर तक वे मेला क्षेत्र भी छोड़ देंगे। इससे पहले वे सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखेंगे और धरने को खत्म करने की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

News Source: एबीपी न्यूज़
भ्रष्ट MP : 1 करोड़ दो, एमपी में कहीं भी अस्पताल खुलवा दूंगा

भ्रष्ट MP : 1 करोड़ दो, एमपी में कहीं भी अस्पताल खुलवा दूंगा

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा हुआ है। दलालों का दावा है कि 1 करोड़ रुपये देकर राज्य में कहीं भी अस्पताल खुलवाया जा सकता है। जांच में सामने आया कि कई अस्पतालों में कागजों पर फर्जी डॉक्टर दिखाए गए हैं। नियमों को ताक पर रखकर बिना पात्रता के लाइसेंस बांटे जा रहे हैं। पढ़े पूरी रिपोर्ट

News Source: दैनिक भास्कर
अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए अजित पवार?

अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए अजित पवार?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए दाखिल हलफनामे के अनुसार, अजित पवार की कुल व्यक्तिगत संपत्ति लगभग ₹45.37 करोड़ है। जिसमे ₹8.22 करोड़ चल संपति और करीब ₹37.15 करोड़ की अचल संपति है । वंही उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के पास लगभग ₹72.96 करोड़ की संपत्ति है (जिसमें ₹14.57 करोड़ चल और ₹58.39 करोड़ अचल संपत्ति शामिल है)।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
अजित पवार के परिवार में कौन-कौन हैं?

अजित पवार के परिवार में कौन-कौन हैं?

NCP के बड़े नेता अजित पवार का आज प्लेन हादसे में दुखद निधन हो गया । उनके के परिवार में उन्हें मिलाकर कुल चार लोग हैं. इसमें उनकी पत्नी सुनेत्रा, बड़े बेटे पार्थ और छोटे बेटे जय पवार शामिल हैं । अक्सर वे तमाम इवेंट्स में अपने परिवार के साथ नजर आते थे ।

News Source: एनडीटीवी
उपमुख्यमंत्री अजित पवार : तब से अब तक का सफर

उपमुख्यमंत्री अजित पवार : तब से अब तक का सफर

महाराष्ट्र के प्रमुख नेता अजित अनंतराव पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को अहमदनगर जिले के देवलाली प्रवर में हुआ था। वे शरद पवार के भतीजे हैं और एनसीपी के प्रमुख चेहरे रहे। राजनीति में प्रवेश 1982 में हुआ, जब वे एक सहकारी चीनी फैक्ट्री के बोर्ड में चुने गए। बाद में 1991 में बारामती से विधायक बने और कई बार उपमुख्यमंत्री रहे।

News Source: एबीपी न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ : डिप्टी सीएम अजीत पंवार समेत 6 लोगो की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ : डिप्टी सीएम अजीत पंवार समेत 6 लोगो की मौत

बारामती में हुए विमान हादसा में अजित पवार समेत 6 लोगों की मौत हो गई है । DGCA ने दी जानकारी। बता दें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती में प्रचार करने जा रहे थे । उनके साथ उनकी टीम भी थी ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
ब्रेकिंग न्यूज़ LIVE : बारामती में दुर्घटनाग्रस्त विमान से निकाला पहला शव

ब्रेकिंग न्यूज़ LIVE : बारामती में दुर्घटनाग्रस्त विमान से निकाला पहला शव

दुर्घटनाग्रस्त विमान से पहला शव निकाला गया है । इस विमान में अजित पवार के अलावार 6 और लोग सवार थे । अभी तक मृतकों की कुल संख्या सामने नहीं आई है। बता दें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती में प्रचार करने जा रहे थे । उनके साथ उनकी टीम भी थी ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च