📱Download Our App
चांदी की तूफानी रफ्तार: 20 महीने में 1 लाख बने 4 लाख

चांदी की तूफानी रफ्तार: 20 महीने में 1 लाख बने 4 लाख

चांदी की कीमतों में जबरदस्त आग लगी है। एमसीएक्स पर चांदी ने सिर्फ 27 दिनों में 60% का भारी रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है। आज चांदी का भाव 3.78 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुँच गया है। आलम यह है कि 20 महीने पहले लगाया गया 1 लाख रुपया आज बढ़कर 4 लाख से ऊपर हो चुका है।

News Source: पत्रिका
अजित पवार के चार्टर्ड प्लेन में कौन-कौन थे?

अजित पवार के चार्टर्ड प्लेन में कौन-कौन थे?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के चार्टर्ड Learjet 45 (VT-SSK) में कुल 5 लोग सवार थे: अजित पवार, उनका PSO (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर), एक अटेंडेंट, और दो क्रू मेंबर्स (पायलट और फर्स्ट ऑफिसर)। हादसे में सभी की मौत हो गई। प्लेन मुंबई से बारामती जा रहा था। DGCA जांच जारी।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
इंदौर में नशेड़ियों का आतंक: नाबालिक बच्चे पर चाकू से हमला, आए 40 टांके

इंदौर में नशेड़ियों का आतंक: नाबालिक बच्चे पर चाकू से हमला, आए 40 टांके

इंदौर के द्वारकापुरी में नशेड़ी तिरुपति और उसके गैंग ने 17 साल के सूरज पर चाकू से हमला कर दिया। सूरज की पीठ पर 40 टांके आए हैं। हद तो तब हो गई जब दो बड़े अस्पतालों ने उसे भर्ती करने से ही मना कर दिया। जैसे-तैसे माणिकबाग स्थित एबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी जान बची।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
BREAKING : गैस एजेंसी से 61 सिलेंडर लेकर चंपत हुए चोर

BREAKING : गैस एजेंसी से 61 सिलेंडर लेकर चंपत हुए चोर

कटनी जिले में बेखौफ चोरों ने एक गैस एजेंसी को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने गैस एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर कुल 61 एलपीजी सिलेंडर पार कर दिए। चोरी हुए सिलेंडरों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: एनडीटीवी
यूपी वॉरियर्ज को लगा तगड़ा झटका, टीम में हुई एमी जोन्स की एंट्री

यूपी वॉरियर्ज को लगा तगड़ा झटका, टीम में हुई एमी जोन्स की एंट्री

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के बीच यूपी वॉरियर्ज को तगड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। वह शानदार फॉर्म में थीं, लेकिन अब उनकी जगह इंग्लैंड की अनुभवी एमी जोन्स को टीम में शामिल किया गया है। प्लेऑफ की रेस में बनी यूपी की टीम के लिए यह बड़ा बदलाव चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

News Source: इंडिया टीवी
जिस प्लान में सवार थे अजित पर, जानें उसकी कीमत और मॉडल का नाम

जिस प्लान में सवार थे अजित पर, जानें उसकी कीमत और मॉडल का नाम

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्रीअजित पवार जिस विमान में सवार थे, वह Learjet 45  मॉडल का था। जिसे Bombardier Aerospace (कनाडा) ने 1995-2012 तक बनाया। रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK था। यह विमान VSR Ventures Private Limited का था, जो प्राइवेट जेट चार्टर, हेलीकॉप्टर और एयर एम्बुलेंस सर्विस चलाती है। मुंबई से बारामती जा रहे इस चार्टर्ड प्लेन की कीमत लगभग 8-15 करोड़ रुपये के आसपास होती है |

News Source: जागरण
अपहरण नहीं मर्जी, 50 करोड़ वाली डॉक्टर की बहन का बड़ा बयान

अपहरण नहीं मर्जी, 50 करोड़ वाली डॉक्टर की बहन का बड़ा बयान

डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की 50 करोड़ की संपत्ति विवादों में है। पति और बेटे की मौत के बाद अकेली डॉक्टर ने अपनी संपत्ति गायत्री परिवार को दान कर दी है। सोमवार को उन्हें अस्पताल ले जाते समय ‘अपहरण’ की खबरें उड़ीं, जिसे उनकी बहन कनकलता मिश्रा ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा वे खुद भी उनके साथ गायत्री मंदिर गई थीं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
भारी बारिश का कहर, हिंदू समाज सम्मेलन हुआ निरस्त

भारी बारिश का कहर, हिंदू समाज सम्मेलन हुआ निरस्त

भिंड में आयोजित होने वाला हिंदू समाज सम्मेलन भारी बारिश और खराब मौसम के कारण निरस्त कर दिया गया है। अचानक हुई तेज बारिश की वजह से कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं बिगड़ गईं, जिसके बाद आयोजकों को सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद थी।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
जुकाम में जहर के समान हैं ये चीजें, भूलकर भी खाया तो बिगड़ जाएगी तबीयत

जुकाम में जहर के समान हैं ये चीजें, भूलकर भी खाया तो बिगड़ जाएगी तबीयत

सर्दी-जुकाम होने पर सही खान-पान दवा से ज्यादा जरूरी है। डाक्टरों के मुताबिक, जुकाम में दूध, दही और मक्खन जैसे डेयरी उत्पाद नहीं खाना चाहिए, क्योंकि ये कफ बढ़ाते हैं। चाय-कॉफी का अधिक सेवन शरीर में पानी की कमी कर सकता है। साथ ही मसालेदार और ज्यादा शक्कर वाला भोजन भी नहीं खाना चाहिए यह गले की खराश और संक्रमण को बढ़ाता है।

News Source: अग्निबाण
भोपाल से लौट रहे पिता-पुत्र को बोलेरो ने रौंदा, बेटे की मौके पर मौत

भोपाल से लौट रहे पिता-पुत्र को बोलेरो ने रौंदा, बेटे की मौके पर मौत

भोपाल-विदिशा हाईवे पर मंगलवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। गंजबासौदा निवासी तखत सिंह अपने पिता प्रेम सिंह के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। तखत सिंह ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

News Source: @ChoteNews रिसर्च