📱Download Our App
नेहरू ने 1955 में बसाया था यह गांव, आज कहलाता है मिनी केरल

नेहरू ने 1955 में बसाया था यह गांव, आज कहलाता है मिनी केरल

रायसेन का ईंटखेड़ी गांव अपनी हरियाली और उच्च साक्षरता के कारण ‘मिनी केरल’ कहलाता है। 1955 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने यहाँ 200 मलयाली परिवारों को बसाया था। आज इस गांव में अपराध दर शून्य है और लगभग 70% लोग सरकारी सेवाओं, खासकर भारतीय सेना में कार्यरत हैं। यहाँ केरल की संस्कृति और मध्य प्रदेश की परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

News Source: एनडीटीवी
भाजपा मंडल अध्यक्ष की शर्मनाक हरकत, युवती को दौड़ाकर पीटा

भाजपा मंडल अध्यक्ष की शर्मनाक हरकत, युवती को दौड़ाकर पीटा

सतना के नागौद में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन पर मां-बेटी के साथ मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। मंगलवार रात किसी काम से आई महिलाओं के साथ नेताजी ने गाली-गलौज की और उन्हें जमकर पीटा। मां-बेटी गंभीर घायल हैं। आरोप है कि मामले को दबाने के लिए पीड़ितों पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
अलीना आमिर का डीपफेक वीडियो वायरल, मरियम नवाज से गुहार

अलीना आमिर का डीपफेक वीडियो वायरल, मरियम नवाज से गुहार

पाकिस्तानी टिकटोकर अलीना आमिर ने उनके नाम से वायरल हो रहे कथित ‘लीक वीडियो’ को पूरी तरह फर्जी और एआई-जनरेटेड डीपफेक बताया है। उन्होंने पंजाब की सीएम मरियम नवाज से अपील की है कि महिलाओं को बदनाम करने वाले ऐसे साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो। अलीना ने वीडियो बनाने वालों की जानकारी देने पर नकद इनाम का भी ऐलान किया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
राऊ बायपास पर सड़क दुर्घटना, कई लोग गंभीर रूप से घायल

राऊ बायपास पर सड़क दुर्घटना, कई लोग गंभीर रूप से घायल

इंदौर के राऊ बायपास पर एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रफ्तार का कहर एक बार फिर मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ा है। इस दुर्घटना में वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यातायात बहाल करने की कोशिश में जुट गई।

News Source: इंस्टाग्राम
देश की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग बाइक्स, हीरो स्प्लेंडर का जलवा बरकरार

देश की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग बाइक्स, हीरो स्प्लेंडर का जलवा बरकरार

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में हीरो स्प्लेंडर का एकतरफा राज कायम है, जो फिर से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी है। टॉप 5 लिस्ट में होंडा शाइन और बजाज पल्सर, एचएफ डीलक्स, टीवीएस अपाचे जैसी गाड़ियां भी शामिल हैं। बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस की वजह से स्प्लेंडर आज भी आम आदमी की पहली पसंद बनी हुई है।

News Source: नवभारत
BREAKING NEWS: MP में ओलों का कहर, फसल बर्बाद होने पर किसान ने की खुदकुशी

BREAKING NEWS: MP में ओलों का कहर, फसल बर्बाद होने पर किसान ने की खुदकुशी

मध्य प्रदेश के उज्जैन (जामुनिया गांव) में 30 वर्षीय किसान पंकज ने आत्महत्या कर ली। आंधी और ओलों से उसकी 6 बीघा गेहूं की फसल पूरी बर्बाद हो गई थी। मरने से पहले पंकज ने खराब फसल का वीडियो बनाकर स्टेटस भी लगाया था। दो दिन पहले ही उसकी बहन की सगाई हुई थी और अप्रैल में शादी होने वाली थी।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
लापरवाही पड़ी भारी, कलेक्टर ने भेजा ₹27 करोड़ की वसूली का नोटिस

लापरवाही पड़ी भारी, कलेक्टर ने भेजा ₹27 करोड़ की वसूली का नोटिस

डिंडोरी जिले के गोदामों में लापरवाही के चलते 27 करोड़ रुपये का चावल सड़ने के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर ने इस भारी नुकसान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों से वसूली का प्रस्ताव शासन को भेजा है। खुले में रखे होने और उचित रखरखाव न होने की वजह से हजारों क्विंटल अनाज बर्बाद हो गया, जिससे सरकारी खजाने को बड़ी चपत लगी है।

News Source: नईदुनिया
Atal Pension Yojana: बुढ़ापे का सहारा, ₹210 में ₹5000 की मासिक पेंशन

Atal Pension Yojana: बुढ़ापे का सहारा, ₹210 में ₹5000 की मासिक पेंशन

असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए केंद्र सरकार की यह योजना वरदान है। महज 18 से 40 साल की उम्र के बीच खाता खोलकर और हर महीने सिर्फ ₹210 जमा कर आप 60 की उम्र के बाद ₹5000 की मासिक पेंशन पा सकते हैं। यह सुरक्षित निवेश भविष्य की आर्थिक चिंता को जड़ से खत्म कर देता है।

News Source: नवभारत
दूषित पानी पिने से 30वीं मौत, लक्ष्मी रजक नमक महिला ने तोड़ा दम

दूषित पानी पिने से 30वीं मौत, लक्ष्मी रजक नमक महिला ने तोड़ा दम

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से होने वाली मौतों का तांडव जारी है। बुधवार सुबह एक और महिला, लक्ष्मी रजक की मौत के साथ कुल मौतों का आंकड़ा 30 तक पहुंच गया है। इलाके में अब तक 4000 से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं, जिनमें से कई अभी भी वेंटिलेटर और आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्रशासन की जांच जारी है।

News Source: नईदुनिया
बजट 2026 : संसद का बजट सत्र आज से आरंभ होगा

बजट 2026 : संसद का बजट सत्र आज से आरंभ होगा

संसद का बजट सत्र आज से आरंभ होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संसद के दोनों सदनों – लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों को संबोधित करेंगी। कल, आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा जबकि केन्द्रीय बजट रविवार एक फरवरी को पेश होगा। बजट सत्र का पहला चरण आज से 13 फरवरी तक चलेगा। दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होगा। बजट सत्र के दौरान सदन की 30 बैठकें होंगी ।

News Source: ऑफिशियल लिंक