📱Download Our App
चेक बाउंस मामले में ऐक्टर राजपाल यादव को मिली जमानत

चेक बाउंस मामले में ऐक्टर राजपाल यादव को मिली जमानत

चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आज, 16 फरवरी 2026 को हुई सुनवाई में कोर्ट ने उन्हें अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 18 मार्च तक की अंतरिम जमानत दी है। 18 मार्च के बाद वापस राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना होगा ।

News Source: इंस्टाग्राम
MP में आज वकील करेंगे कोर्ट सुनवाई का बायकॉट

MP में आज वकील करेंगे कोर्ट सुनवाई का बायकॉट

14 फरवरी को शिवपुरी जिले में एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में आज MP में वकीलों ने विरोध स्वरूप प्रतिवाद दिवस मनाने का निर्णय लिया है। आज वकील कोर्ट सुनवाई का बायकॉट करेंगे । यह फैसला रविवार को मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल की बैठक में लिया गया है। मामले में पुलिस ने 3 शूटर को अरेस्ट किया है।

News Source: दैनिक भास्कर
इंदौर : MY के बाहर भरे ट्रैफिक में स्ट्रेचर पर मरीज को ले जाती दिखीं दो महिलाएं

इंदौर : MY के बाहर भरे ट्रैफिक में स्ट्रेचर पर मरीज को ले जाती दिखीं दो महिलाएं

देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचान रखने वाले इंदौर की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी। यह वीडियो सरकारी अस्पताल एमवाय के बाहर का बताया जा रहा है, जिसमें दो महिलाएं एक मरीज को पहिए वाले स्ट्रेचर पर लेकर सड़क पार करती नजर आ रही हैं। देखें वीडियो

News Source: दैनिक भास्कर
यूपी में तेज रफ्तार कार ने चार बाइकों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

यूपी में तेज रफ्तार कार ने चार बाइकों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

यूपी के बदायूं शहर के नजदीक बहेड़ी मोड़ पर रविवार शाम एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद भागते समय कार चालक ने बिजनौर हाईवे पर रोशननगर और फिर लउआ में भी बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। 12 किमी के रास्ते में चार बाइकों को टक्कर लगने से तीन लोगों की जान चली गई ।हादसे के बाद कार चालक भाग निकला । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

News Source: अमर उजाला
आज लाल निशान पर खुला शेयर बाजार

आज लाल निशान पर खुला शेयर बाजार

घरेलू शेयर बाजार ने आज एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के पहले दिन, सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 146.36 अंकों (0.18%) की गिरावट के साथ 82,480.40 अंकों पर खुला । वंही निफ्टी 47 अंकों की गिरावट के साथ खुले । सेंसेक्स ने टीसीएस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.03% की बढ़त के साथ और अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.07% की गिरावट के साथ खुले।

News Source: इंडिया टीवी
T20 World Cup में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बैटर

T20 World Cup में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बैटर

  • ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड): 123 रन बनाम बांग्लादेश (2012)
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज): 117 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका (2007)
  • एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड): 116* रन बनाम श्रीलंका (2014)
  • अहमद शहजाद (पाकिस्तान): 111* रन बनाम बांग्लादेश (2014)
  • रिली रोसू (साउथ अफ्रीका ): 109 रन बनाम बांग्लादेश (2022)
News Source: इंडिया टीवी
VIDEO : पाकिस्तानी टीम को हारते देख चोरों की तरह भागे पीसीबी चीफ, देखें वीडियो

VIDEO : पाकिस्तानी टीम को हारते देख चोरों की तरह भागे पीसीबी चीफ, देखें वीडियो

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का 2026 का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पहुंचे पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी अपनी टीम को घुटने टेकते देख बीच मैच में ही चोरों की तरह वहां से भाग निकले। टीम इंडिया के खिलाफ इस मैच में पाकिस्तानी टीम को 61 रनों से हार मिली है । देखें वीडियो

News Source: X ( ट्वीटर )
चुनाव आयोग ने 7 अधिकारियों को किया सस्पेंड

चुनाव आयोग ने 7 अधिकारियों को किया सस्पेंड

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने ममता बनर्जी सरकार यानी पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। बंगाल के चीफ सेक्रेटरी को अधिकारियों के खिलाफ डिसिप्लिनरी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई ‘SIR के संबंध में गंभीर गलत काम, ड्यूटी में लापरवाही और कानूनी शक्तियों के गलत इस्तेमाल के लिए की गई है।

News Source: इंडिया टीवी
भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रनों का लक्ष्य

भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रनों का लक्ष्य

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे T20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 176 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए।

News Source: ऑफिशियल लिंक
खरगोन में 2 लाख भक्तों ने किया नर्मदा स्नान

खरगोन में 2 लाख भक्तों ने किया नर्मदा स्नान

खरगोन जिले में महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को नर्मदा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महेश्वर, मंडलेश्वर और बड़वाह समेत नर्मदा के दक्षिणी तटों पर दोपहर बाद तक भक्तों का तांता लगा रहा। अनुमान है कि दिनभर में करीब 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। सियाराम बाबा आश्रम में आज 11 क्विंटल खिचड़ी बटी है ।

News Source: दैनिक भास्कर