गंजबासौदा में फोटोग्राफर एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हो गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में हेमंत पटेल ने 53 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी को महज 3 वोटों से हरा दिया। वहीं, सचिव पद पर चंद्र प्रकाश पटेल ने 74 वोट हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की। चुनाव के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
बिना सरकारी मदद के ग्रामीणों ने श्रमदान से तैयार की पक्की सड़क
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के बोदना गांव में ग्रामीणों ने 25 साल से सड़क न होने की पीड़ा को खुद ही दूर कर दिया। बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन द्वारा ध्यान न दिए जाने पर, ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा किया और श्रमदान के जरिए ऊबड़-खाबड़ रास्ते को समतल कर सड़क बना डाली। अब गांव तक एंबुलेंस और गाड़ियां आसानी से पहुंच सकेंगी।
हेल्थ टिप्स : लिवर को मजबूत बनाने के लिए रोजाना खाएं ये चीजें
लिवर को सेहतमंद रखने के लिए ग्रीन टी (एंटी-ऑक्सीडेंट्स), सिट्रस फ्रूट्स (विटामिन सी), लहसुन (डिटॉक्स के लिए), चुकंदर (ब्लड फ्लो सुधारने) और हरी पत्तेदार सब्जियां सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं। ये चीजें लिवर से गंदगी बाहर निकालती हैं और उसे फैटी होने से बचाती हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए शराब और ज्यादा चीनी खाने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी, जांच में जुटी केंद्रीय एजेंसियां
पंजाब के होशियारपुर में पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर पर बुधवार सुबह ED और आयकर विभाग ने संयुक्त छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और पुराने मामलों से जुड़े वित्तीय लेनदेन को लेकर की जा रही है। जांच टीमें घर के अंदर दस्तावेजों को खंगाल रही हैं और बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
तेज रफ्तार ट्रक ने छीन ली दो जिंदगियां, माँ और मासूम बेटी की मौत
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहाँ एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी विटान मौर्या माँ और उसकी मासूम बेटी अनुष्का मौर्या को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
अपर्णा-प्रतीक यादव के बीच सुलह, फोटो शेयर कर लिखा…
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के बीच विवाद सुलझ गया है। कुछ दिनों पहले प्रतीक ने सोशल मीडिया पर तलाक की बात लिखकर सबको चौंका दिया था, लेकिन अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर पत्नी अपर्णा के साथ एक फोटो पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा है ‘All is Good’।
रणबीर कपूर ने किया खुलासा, जानें कब शुरू होगी ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग
रणबीर कपूर ने पुष्टि की है कि ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग 2027 में शुरू होगी, क्योंकि निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा फिलहाल अपनी फिल्म ‘स्पिरिट’ में व्यस्त हैं। रणबीर ने बताया कि संदीप इस फ्रेंचाइजी को तीन हिस्सों में बनाना चाहते हैं। सीक्वल में रणबीर डबल रोल में नजर आएंगे, जिसमें एक किरदार हीरो होगा और दूसरा विलेन, जिसने प्लास्टिक सर्जरी के जरिए हीरो जैसा रूप धारण किया है।
टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप पर, जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी टीम इंडिया अब क्लीन स्वीप के करीब है। शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा और गेंदबाजी में हर्षित राणा से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। विशाखापत्तनम की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
खरगोन: UGC के नए नियम पर बवाल, 1000 लोगों ने निकाली रैली
खरगोन में बुधवार को यूजीसी के नए कानून के खिलाफ सर्व समाज का गुस्सा फूट पड़ा। एक हजार से ज्यादा लोगों ने रैली निकालकर इसे ‘काला कानून’ करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर केंद्र सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया, तो आने वाले चुनावों में वे भाजपा के बजाय नोटा (NOTA) का बटन दबाएंगे।
अजित पवार की मौत पर ममता बनर्जी का बड़ा दावा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर गहरा संदेह जताया है। उन्होंने दावा किया कि अजित पवार भाजपा नीत एनडीए (NDA) गठबंधन में खुश नहीं थे और बहुत जल्द विपक्षी ‘INDIA’ ब्लॉक में वापसी करने वाले थे। ममता बनर्जी ने इस पूरे मामले की जाँच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है, ताकि हादसे के पीछे का सच सामने आ सके।