खंडवा पुलिस ने पुनासा में सर्राफा व्यापारी राकेश सोनी से हुई करोड़ों की डकैती का खुलासा करते हुए ‘साकरिया रतन’ गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने हथियारों के दम पर व्यापारी से करीब 900 ग्राम सोना और 80 किलो चांदी लूटी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए जेवरात बरामद कर लिए हैं।
उपद्रवियों ने बस को घेरकर बरसाए पत्थर, चालक-परिचालक को पीटा
मैहर में NH-30 पर शराब के नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। उपद्रवियों ने विजयंत ट्रैवल्स की एक यात्री बस को रोककर उस पर पथराव किया, जिससे बस के शीशे टूट गए। हमले के दौरान बस में सवार करीब 45 यात्री अपनी जान बचाने के लिए सीटों के नीचे छिप गए। बदमाशों ने बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट भी की।
राजस्थान से दबोचा गया बड़ा ड्रग तस्कर, एमपी में फैला था जाल
भोपाल पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान से दो शातिर ड्रग तस्कर दो भाइयों शाहिर खान (46) और मुनव्वर खान उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने तस्कर के पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इंदौर ब्रेकिंग : दूषित पानी से जान गंवाने वालों की अस्थियां हरिद्वार ले जाएगी कांग्रेस
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से जान गंवाने वाले लोगों के लिए कांग्रेस सेवादल ने फरवरी में ‘मोक्ष यात्रा’ निकालने का ऐलान किया है। इस यात्रा के तहत मृतकों की अस्थियों का विसर्जन हरिद्वार में किया जाएगा। प्रभावित परिवार आर्थिक तंगी के कारण अपनों की अंतिम धार्मिक परंपराएं निभाने में असमर्थ हैं, इसलिए कांग्रेस यात्रा, ठहराव और कर्मकांड का पूरा खर्च उठाएगी।
पटना हॉस्टल कांड : छात्रा की मौत पर एक्शन, आरोपियों का होगा DNA टेस्ट
पटना के ‘शंभू गर्ल्स हॉस्टल’ में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में SIT ने जांच तेज कर दी है। पुलिस इस केस में POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है और आरोपियों का DNA टेस्ट कराया जाएगा। हॉस्टल संचालक और अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों के जरिए मौत की असली वजह तलाशने की कोशिश हो रही है।
जल्द जारी होंगे 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड, परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू
सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। प्राइवेट छात्रों के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं, जबकि रेगुलर छात्रों के प्रवेश पत्र फरवरी के पहले हफ्ते में आने की उम्मीद है। स्कूलों को यह एडमिट कार्ड सीबीएसई संगम पोर्टल से डाउनलोड करने होंगे। छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें एडमिट कार्ड स्कूल से ही मिलेंगे।
भारत में Redmi Note 15 Pro 5G की एंट्री, जानें इसके प्रीमियम फीचर्स
शाओमी ने भारत में Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज लॉन्च कर दी है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200MP का प्राइमरी कैमरा है। इसमें 6.83-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डिवाइस IP68 रेटिंग के साथ आता है।
SBI में CBO पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
SBI ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2,050 रेगुलर और 223 बैकलॉग पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 29 जनवरी से 18 फ़रवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगी।
वास्तु टिप्स : घर में रखी ये 5 चीजें बनती हैं कंगाली का कारण
- रुकी हुई घड़ियाँ: ये जीवन में होने वाली प्रगति को रोकती हैं।
- मकड़ी के जाले: घर में लगे जाले दरिद्रता और मानसिक तनाव लाते हैं।
- कांटेदर पौधे: धन हानि और रिश्तों में कड़वाहट का कारण बनते हैं।
- टूटी मूर्तियां: देवी-देवताओं की खंडित प्रतिमाएं अशुभ मानी जाती हैं।
- पुरानी अंगूठी/नग: बिना इस्तेमाल के पत्थर और अंगूठियां नकारात्मकता बढ़ाते हैं।
कब्ज से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें रागी का आटा
कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए रागी का आटा एक वरदान साबित हो सकता है। रागी में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। रात के खाने में रागी की रोटी या रागी से बनी चीजों का सेवन करने से सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है। यह न केवल कब्ज दूर करता है, बल्कि शरीर को कैल्शियम और आयरन भी प्रदान करता है।