📱Download Our App
दांतों के ये 4 लक्षण न करें इग्नोर, हो सकते हैं गंभीर बीमारी के संकेत

दांतों के ये 4 लक्षण न करें इग्नोर, हो सकते हैं गंभीर बीमारी के संकेत

डेंटिस्ट के अनुसार, दांतों और मुंह के ये लक्षण गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं:

  1. गांठ या सूजन: यह कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
  2. लगातार छाले: 10 दिन से ज्यादा रहने वाले छाले अल्सर या संक्रमण दर्शाते हैं।
  3. मसूड़ों से खून: यह हड्डियों को गलाने वाली बीमारी का संकेत है।
  4. असामान्य लक्षण: निगलने में कठिनाई या मुंह का दर्द नजरअंदाज न करें।
News Source: अग्निबाण
संसद में पेश हुआ इकोनॉमिक सर्वे 2026, इतनी रहेगी देश की ग्रोथ रेट

संसद में पेश हुआ इकोनॉमिक सर्वे 2026, इतनी रहेगी देश की ग्रोथ रेट

इकोनॉमिक सर्वे 2026 के मुताबिक, वैश्विक अनिश्चितताओं, भू-राजनीतिक तनावों और महंगाई के दबाव के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत रफ्तार बनाए रखने की ओर बढ़ रही है। सरकार को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 में देश की ग्रोथ रेट 6.8 से 7.2 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

News Source: इंस्टाग्राम
खुदाई की मिट्टी में मिले पुराने सिक्के, इलाके में मची सनसनी

खुदाई की मिट्टी में मिले पुराने सिक्के, इलाके में मची सनसनी

छतरपुर के ऐतिहासिक राजगढ़ पैलेस से खुदाई कर निकाली गई मिट्टी में सोने जैसे पुराने सिक्के मिलने की खबर के बाद ग्रामीणों में लूट मच गई। लोग मिट्टी के ढेर में सिक्के तलाशते नजर आए। पैलेस के जीर्णोद्धार के दौरान निकली इस मिट्टी को जब बाहर फेंका गया, तो कुछ लोगों को वहां प्राचीन सिक्के मिले। फिलहाल प्रशासन इस बात की पुष्टि करने में जुटा है।

News Source: अमर उजाला
इंदौर : डांसिंग कॉप रणजीत सिंह का हुआ डिमोशन

इंदौर : डांसिंग कॉप रणजीत सिंह का हुआ डिमोशन

मशहूर इंदौर के ‘डांसिंग कॉप’ रणजीत सिंह को पुलिस विभाग ने बड़ा झटका दिया है। मुंबई की एक महिला द्वारा अश्लील चैटिंग और अनैतिक दबाव बनाने के गंभीर आरोपों के बाद, उन्हें कार्यवाहक प्रधान आरक्षक से वापस आरक्षक (कांस्टेबल) के पद पर डिमोट कर दिया गया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने विभागीय कार्रवाई की पुष्टि करते हुए इसकी जानकारी साझा की।

News Source: इंस्टाग्राम
शिक्षक के तबादले पर भड़के ग्रामीण, बच्चों ने सड़क पर उतरकर जताया विरोध

शिक्षक के तबादले पर भड़के ग्रामीण, बच्चों ने सड़क पर उतरकर जताया विरोध

खरगोन के सांदीपनि प्राथमिक विद्यालय के एक लोकप्रिय शिक्षक का तबादला होने पर छात्र और अभिभावक सड़कों पर उतर आए। ग्रामीणों और बच्चों ने इस फैसले के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और तबादला रोकने की मांग की। बच्चों का कहना है कि शिक्षक के जाने से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। प्रदर्शन के चलते प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा, जहाँ ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

News Source: नईदुनिया
पशु मालिकों की गुंडागर्दी: निगम के वाहन का गेट खोलकर भगाए जानवर, 2 पर FIR

पशु मालिकों की गुंडागर्दी: निगम के वाहन का गेट खोलकर भगाए जानवर, 2 पर FIR

रतलाम के लक्ष्मीनगर में आवारा पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर पशु मालिकों ने हमला कर दिया। आरोपी विजय सिंह यादव और राहुल पटेल ने निगम कर्मियों से झूमाझटकी की और जबरन गाड़ी का गेट खोलकर पशुओं को छुड़ा लिया। उन्होंने विरोध करने वाली महिलाओं से भी अभद्रता की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

News Source: पत्रिका
फेमस साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, उठे गंभीर सवाल

फेमस साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, उठे गंभीर सवाल

राजस्थान के जोधपुर से एक सनसनीखेज और भावनात्मक मामला सामने आया है। सनातन धर्म के प्रचार से जुड़ी साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मौत के करीब चार घंटे बाद सोशल मीडिया पर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक कथित सुसाइड नोट पोस्ट होने से पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद समर्थक हत्या का आरोप लगा रहे है ।

News Source: इंस्टाग्राम
T20 World Cup : वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी, जाने कब से शुरू होगा मैच

T20 World Cup : वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी, जाने कब से शुरू होगा मैच

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वॉर्म-अप मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय मुख्य टीम 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना एकमात्र अभ्यास मैच खेलेगी। दिलचस्प बात यह है कि इस बार ‘इंडिया-ए’ टीम भी दो वॉर्म-अप मैच खेलेगी, जिसमें उनका सामना अमेरिका और नामीबिया से होगा। ये सभी मैच खिलाड़ियों को परिस्थितियों में ढलने में मदद करेंगे।

News Source: ऑफिशियल लिंक
भीषण हादसा : ट्रेलर में स्लीपर बस, 4 की मौत, 5 गंभीर

भीषण हादसा : ट्रेलर में स्लीपर बस, 4 की मौत, 5 गंभीर

राजस्थान के भरतपुर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। कासगंज से जयपुर जा रही एक निजी स्लीपर बस सेवर-लुधावई पुल के पास अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। इस भीषण भिड़ंत में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जाँच शुरू की है ।

News Source: जी न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़ : UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

ब्रेकिंग न्यूज़ : UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यूजीसी के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई करते हुए UCG के नए नियमों पर रोक लगा दी है । सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर नोटिस जारी किया । कोर्ट ने नए नियमों पर सवाल उठाने वाली याचिकाओं पर केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी करते हुए 19 मार्च तक जवाब मांगा है।

News Source: जी न्यूज़