मध्य प्रदेश के चित्रकूट में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत प्रशासन ने ऐतिहासिक गौरीहार मंदिर के बाहरी हिस्सों और बारादरी पर बुलडोजर चला दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई का साधु-संतों और स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया। हालांकि, तोड़फोड़ शुरू होने के करीब एक घंटे बाद हाई कोर्ट से स्टे ऑर्डर मिल गया, जिससे मंदिर का मुख्य हिस्सा सुरक्षित बच गया।
मुंबई की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मिरजापुर के दो भाइयो की मौत
मुंबई की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग की चपेट में आने से मिरजापुर के दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। गुरुवार को जब दोनों युवकों के शव उनके पैतृक गांव पहुंचे, तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। मृतक युवक अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मुंबई गए थे। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे और न्याय की गुहार लगाई है।
अयोध्या जेल से फरार हुए 2 क़ैदी, 7 अधिकारी निलंबित
उत्तर प्रदेश में अयोध्या से सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है । जिला जेल से दो कैदी गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरी और शेर अली फ़रार हो गये है ।कैदियों की तलाश की जा रही है । मामले में डीजी जेल ने सख्त कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक यूसी मिश्रा और जेलर समेत सात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस फरार कैदियों की तलाश में जुटी है
सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी स्कूटी, 20 वर्षीय युवक की मौत
रतलाम-इंदौर फोरलेन पर गुरुवार सुबह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराकर 20 वर्षीय हर्ष गुर्जर की मौत हो गई। हर्ष अपनी ई-बाइक से दुकान जा रहा था, तभी कोहरे और ट्रक पर सुरक्षा रेडियम न होने के कारण वह पीछे से टकरा गया। ट्रक में बाहर निकले लोहे के एंगल और चालक की लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम में बड़ा बदलाव, इस खिलाडी को सौंपी गई कमान
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने बड़ा बदलाव करते हुए सोफी मोलिन्यू को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। अनुभवी एलिसा हीली के कप्तानी छोड़ने के बाद बोर्ड ने मोलिन्यू पर भरोसा जताया है। वह अब टीम का नेतृत्व करेंगी और उनकी नियुक्ति को भविष्य की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। सोफी के सामने अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के दबदबे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बरकरार रखने की बड़ी चुनौती होगी।
4 लाख पार हुई चांदी, सोना भी 10 हजार उछला
वायदा बाजार (MCX) में सोना-चांदी की कीमतों ने आज सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए । चांदी पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई, वहीं सोना करीब 10,000 रुपये की छलांग लगाकर ₹1,75,869 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह दुनियाभर में बढ़ रहा राजनैतिक तनाव है ।
BREAKING : भागीरथपुरा में थम नहीं रही मौतें, आंकड़ा पहुँचा 31
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी का कहर जारी है, जहां गुरुवार को एकनाथ सूर्यवंशी बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके साथ ही इलाके में मौतों का कुल आंकड़ा 31 तक पहुंच गया है। पिछले तीन दिनों में लगातार तीन लोगों ने दम तोड़ा है। ताज़ा मामले में 72 वर्षीय बुजुर्ग पिछले 20 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। प्रशासन की कोशिशों के बावजूद मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है।
भीषण सड़क हादसा: कराटे चैंपियन प्राची और उसके दोस्त की मौत
छिंदवाड़ा के मोहि घाट पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 13 वर्षीय कराटे चैंपियन प्राची बिसेंदरे और उसके दोस्त जयेश की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग से टकराई, जिससे दोनों करीब 25 फीट तक घिसटते चले गए। प्राची हाल ही में दिल्ली में हुई कराटे चैंपियनशिप की विजेता रही थी।
पंचतत्व में विलीन हुए अजीत दादा, नम आँखो से दी विदाई
महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज गुरुवार (29 जनवरी) को बारामती के विद्या संस्थान मैदान में किया गया। NCP प्रमुख को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग ग्राउंड में जुटे हुए थे
बाबा महाकाल का मोगरा श्रृंगार, अलौकिक रूप देख मंत्रमुग्ध हुए भक्त
उज्जैन में जया एकादशी के पावन पर्व पर बाबा महाकाल का विशेष मोगरा श्रृंगार किया गया। फूलों की सुगंध और अद्भुत सजावट से महाकाल का रूप अलौकिक नजर आया। भस्म आरती के दौरान बाबा को मोगरे के फूलों से सजाया गया, जिसके दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिर परिसर मोगरे की खुशबू से महक उठा और इस अलौकिक श्रृंगार की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।