📱Download Our App
एमपी के इस जिले में 24 उंगलियों के साथ जन्मी बच्ची, डॉक्टर भी रह गए दंग

एमपी के इस जिले में 24 उंगलियों के साथ जन्मी बच्ची, डॉक्टर भी रह गए दंग

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक बच्ची का जन्म 24 उंगलियों (हाथ-पैर में 6-6) के साथ हुआ है। इसे देखकर परिजन और डॉक्टर दोनों हैरान हैं। हालांकि, बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। बैतूल के ही कावला गांव में पहले भी एक ऐसा परिवार मिला था जिसके कई सदस्यों की 24 उंगलियां थीं।

News Source: लल्लूराम
नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पूरी रात चलाया सर्च ऑपरेशन

नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पूरी रात चलाया सर्च ऑपरेशन

झारखंड के गिरिडीह में दो नाबालिग लड़कियों के साथ दरिंदगी की वारदात हुई, जिसके बाद पुलिस ने पूरी रात पीछा कर आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले गए थे और उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया, बल्कि मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

News Source: लल्लूराम
3 दिन में कितना महँगा हुआ सोना चाँदी?

3 दिन में कितना महँगा हुआ सोना चाँदी?

बीते 3 दिनों में सोने और चाँदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। MCX पर तीन दिन में सोना 21,811 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा होकर ₹1.75 लाख के पार पहुँच गया है, वहीं तीन दिन में चांदी 68,228 रुपये महंगी होकर 3,85,933 रुपए किलो पर पहुंच गई है। वैश्विक तनाव और बाजार में भारी मांग के चलते इस हफ़्ते सोने – चाँदी की क़ीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
अजित पवार की मौत पर साजिश के आरोप, कंगना रनौत ने ममता बनर्जी को दिया करारा जवाब

अजित पवार की मौत पर साजिश के आरोप, कंगना रनौत ने ममता बनर्जी को दिया करारा जवाब

कंगना रनौत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान को “नीच” करार दिया है। दरअसल, ममता बनर्जी ने अजित पवार की मौत को एक ‘साजिश’ बताते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की थी। कंगना ने कहा कि जब पूरा देश इस बड़ी त्रासदी के शोक में डूबा है, तब इस तरह की राजनीति करना अशोभनीय है। उन्होंने ममता बनर्जी को संयम बरतने की सलाह दी।

News Source: राज एक्सप्रेस
ग्राहक बुलाने की होड़ में दुकान में घुसकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

ग्राहक बुलाने की होड़ में दुकान में घुसकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

रीवा के सेमरिया बाजार में ग्राहकों को दुकान पर बुलाने की होड़ में दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि गुप्ता और शर्मा परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई। चार युवकों ने दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटा, जिसकी पूरी वीडियो CCTV में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर FIR दर्ज कर ली है।

News Source: दैनिक भास्कर
कांकेर में अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों की बस, 32 लोग हुए घायल

कांकेर में अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों की बस, 32 लोग हुए घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे बस में सवार 32 यात्री घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसा चालक द्वारा नियंत्रण खोने की वजह से हुआ। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

News Source: नईदुनिया
बस ने बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा, मौके पर गई जान

बस ने बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा, मौके पर गई जान

भिंड के मिहोना बायपास पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार बस ने जसवंत जाटव की बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बस युवक को करीब 100 मीटर तक घसीटते ले गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को पीएम हाउस ले जाने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रखा।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
अरिजीत सिंह के वो गाने, जो टूटे दिल का हाल बयां करते हैं

अरिजीत सिंह के वो गाने, जो टूटे दिल का हाल बयां करते हैं

अरिजीत सिंह अपनी रूहानी आवाज के लिए जाने जाते हैं। उनके ‘चन्ना मेरेया’ और ‘पछताओगे’ जैसे गानों ने यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज हासिल किए हैं। ये गाने न केवल युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं, बल्कि ब्रेकअप और दिल टूटने के दर्द को गहराई से महसूस कराते हैं। अरिजीत के दर्दभरे नगमे हर उस इंसान को पसंद आते हैं जो मोहब्बत में हार चुका है।

News Source: जागरण
आग ताप रहे लोगो पर चढ़ी बाइक, एक की मौत और तीन घायल

आग ताप रहे लोगो पर चढ़ी बाइक, एक की मौत और तीन घायल

शिवपुरी के भड़ोता गांव में बुधवार रात सड़क किनारे आग ताप रहे चार लोगों को एक तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया। हादसे में हरमोहन गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार ने जानबूझकर शराब पीकर टक्कर मारी और इसे हत्या करार दिया है।

 

News Source: @ChoteNews रिसर्च
बांग्लादेश के बायकॉट के बाद वर्ल्ड कप खेलने का मिला न्योता

बांग्लादेश के बायकॉट के बाद वर्ल्ड कप खेलने का मिला न्योता

बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के कारण अपनी क्रिकेट टीम को भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भेजने की अनुमति नहीं दी है। इसके परिणामस्वरूप, ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है और उनकी जगह स्कॉटलैंड की टीम को शामिल किया गया है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि बांग्लादेश ने अपने शूटिंग दल को भारत दौरे के लिए हरी झंडी दे दी है।

News Source: ऑफिशियल लिंक