UGC को लेकर सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि कानून सभी को मानना चाहिए। यदि कानून गलत है तो बदलने का उपाय भी है। जातियां झगड़े का कारण नहीं बनना चाहिए। समाज में अपनेपन का भाव होगा तो इस तरह की समस्या नहीं होगी। जो नीचे गिरे हैं, उन्हें झुक कर ऊपर उठाना पड़ेगा । एक को दबाकर दूसरे को खड़ा करने का भाव नहीं होना चाहिए ।
पीएम मोदी ने बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान को दिया भारत आने का न्योता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारीक रहमान को चुनाव में जीत पर बधाई दी। साथ ही उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया। BNP की जीत के बाद लिखे अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत बांग्लादेश के साथ आपसी संबंधों को और मजबूत करना चाहता है। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ढाका में बांग्लादेश के नए पीएम तारीक रहमान से मुलाकात की।
ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का हुआ निधन
बॉलीवुड के फेमस एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया। मंगलवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। एक्टर अपनी पत्नी कियारा आडवानी के साथ दिल्ली में मौजूद है ।हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का 13 फरवरी को हुआ है । फिलहाल इस मामले में और जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
द फैमिली मैन सीजन 3 एक्ट्रेस का हुआ निधन, कैंसर से हारी जिंदगी
दिग्गज अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। प्रवीणा ने मनोज बाजपेयी की चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के आगामी सीजन 3 और सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी काम किया था। उनके निधन से बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
पंजाब CM जिस अस्पताल में भर्ती, उसे मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
पंजाब के मोहाली में आज एक बार फिर सनसनी फैल गई जब कई स्कूलों और फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला। यह धमकी बेहद गंभीर है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान वर्तमान में इसी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार शाम को अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें दोबारा भर्ती कराया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।
सलमान खान के पिता की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में भर्ती
सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं । तबीयत खराब होने के चलते उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वह 90 साल के हैं । फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है ।
पंजाब CM भगवंत मान की फिर अस्पताल में भर्ती
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सोमवार शाम एक बार फिर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया । सुबह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे सीधे मोगा में ‘युद्ध नशियान विरुद्ध’ नशा विरोधी अभियान में शामिल होने पहुंचे थे। रैली को संबोधित करने के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें दोबारा एडमिट किया गया। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं ।
हिंदुओं को मारने वाले बांग्लादेश के समारोह में जाएँगे BJP के ख़ास नेता
पिछले कई महीनों से लगातार हिंदुओं की हत्या करने वाले बांग्लादेश में आज (17 फरवरी) को बीएनपी (BNP) प्रमुख तारिक रहमान शाम 4:00 बजे ढाका के साउथ प्लाजा में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। भारत की ओर से BJP नेता और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस समारोह में शामिल होंगे । 12 फरवरी को हुए चुनावों में मिली भारी जीत के बाद यह सत्ता परिवर्तन हो रहा है।
आज की बड़ी खबरे
- पटना NEET छात्रा की मौत के मामले में CBI ने महिला दारोगा से 3 घंटे की पूछताछ
- अमेरिका के न्यू जर्सी में पकड़ा गया भारतीय युवक, बच्चों से रेप का आरोप
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज अप्रत्यक्ष रूप से ईरान के साथ परमाणु वार्ता में शामिल होंगे
- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंचे, मुंबई एयरपोर्ट पर किया लैंड
- भारत द्वारा जब्त तीन जहाजों का ईरान से कोई संबंध नहीं- ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी का बयान
MP Top Headlines
- सरकार देगी ₹1.01 करोड़ का ‘विक्रमादित्य शांति पुरस्कार’, ग्लोबल लेवल पर होगा सम्मान
- MP विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्ष करेगा सरकार का जोरदार घेराव
- सीएम डॉ. मोहन यादव आज 10:45 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचेंगे