📱Download Our App
इलाज के खर्चे से डरे दोस्त, बचाने के बजाय ले ली जान

इलाज के खर्चे से डरे दोस्त, बचाने के बजाय ले ली जान

बेंगलुरु में 26 वर्षीय विनोद की संदिग्ध मौत का पर्दाफाश करते हुए दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 1 जनवरी की पार्टी में दोस्तों के कहने पर विनोद नारियल के पेड़ पर चढ़ा और गिरकर गंभीर घायल हो गया। इलाज में लाखों का खर्च होने के डर से दोस्तों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय रास्ते में एक तालाब में डुबोकर मार डाला।

कांग्रेस विधायक ने खोया आपा, SDM के मुंह पर फेंका ज्ञापन

कांग्रेस विधायक ने खोया आपा, SDM के मुंह पर फेंका ज्ञापन

जोधपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान विधायक अभिमन्यु पुनिया ने कलेक्टर के खुद ज्ञापन लेने न आने से नाराज होकर ज्ञापन के टुकड़े-टुकड़े किए और उन्हें एसडीएम के मुँह पर फ़ेक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया आना शुरू हो गयी है।

रिटायर हुईं सुनीता विलियम्स, जाने अब कितनी मिलेगी उन्हें पेंशन

रिटायर हुईं सुनीता विलियम्स, जाने अब कितनी मिलेगी उन्हें पेंशन

सुनीता विलियम्स ने 27 साल बाद नासा को रिटायरमेंट ले लिया है। वे NASA में GS-15 पोस्ट पर थीं, जहाँ सालाना ₹1.30 करोड़ तक की सैलरी और कई सरकारी भत्ते मिलते थे। अब रिटायरमेंट के बाद उन्हें अमेरिकी फेडरल पेंशन सिस्टम (FERS) और सोशल सिक्योरिटी स्कीम के तहत मोटी पेंशन मिलेगी। वरिष्ठ पद के कारण उन्हें भविष्य में कोई आर्थिक परेशानी नहीं होगी

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, 13 दिन बाद मिला शव

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, 13 दिन बाद मिला शव

राजगढ़ के जीवन कुमार (26) की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी छोटू ठाकुर के जीवन की पत्नी से अवैध संबंध थे। रास्ते से हटाने के लिए छोटू ने अपने साथी अजय जाटव के साथ मिलकर 8 जनवरी को जीवन की हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को शिवपुरी के जंगल में पत्थरों से छिपा दिया था।

News Source: पत्रिका
माघ मेले में शंकराचार्य के साथ हुई अभद्रता पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रतिक्रिया

माघ मेले में शंकराचार्य के साथ हुई अभद्रता पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रतिक्रिया

प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुई अभद्रता और स्नान रोके जाने के विवाद पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि जो व्यक्ति या प्रशासन शास्त्र विरुद्ध कार्य करता है उसे कभी सुखद परिणाम नही मिलता है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य को पालकी में बैठकर स्नान करने नही जाना चाहिए।

स्कूल बस और वाहन की टक्कर, एक मासूम की मौत और 11 बच्चे घायल

स्कूल बस और वाहन की टक्कर, एक मासूम की मौत और 11 बच्चे घायल

बैतूल के भैंसदेही थाना इलाके में बुधवार सुबह एक वाहन और स्कूल बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार तीसरी कक्षा की छात्रा हर्षिता की मौत हो गई, 11 बच्चे घायल हुए है। जिनमे से चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद वाहन चालक फरार हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

70 साल के बुजुर्ग ने किया मासूम का रेप, आरोपी गिरफ्तार

70 साल के बुजुर्ग ने किया मासूम का रेप, आरोपी गिरफ्तार

सीहोर के पांगरी गांव में 70 वर्षीय चंद्रभान त्रिपाठी ने अपने घर पढ़ने आ रही 13 वर्षीय बालिका से पिछले छह महीने में छह बार दुष्कर्म किया और कई बार छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने पीड़िता के ब्यान पर आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट की कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

डॉक्टर की लापरवाही से किसान की मौत, पुलिस कर रही तलाश

डॉक्टर की लापरवाही से किसान की मौत, पुलिस कर रही तलाश

जिले के मिहोना में अखिलेंद्र प्रताप सिंह (40) सर्दी-खांसी के इलाज के लिए विजय बंगाली डॉक्टर के क्लिनिक पर गए। इलाज के दौरान किसान को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उनकी तबियत खरब होने लगी। परिजन कुछ समझ पाते उससे पहले ही अखिलेंद्र ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर फरार है, उसकी तलाश जारी है।

26 जनवरी को 5 केदियो को आजादी, अच्छे व्यवहार का मिला इनाम

26 जनवरी को 5 केदियो को आजादी, अच्छे व्यवहार का मिला इनाम

26 जनवरी को उज्जैन केंद्रीय जेल से 5 कैदियों को अच्छे व्यवहार की वजह से रिहा किया जाने वाला है। जेल विभाग ने उनके आचरण और नियमों को देखते हुए यह फैसला लिया है। हालांकि, रिहाई की उम्मीद लगाए बैठे 45 अन्य कैदियों के प्रस्ताव सख्त नियमों की वजह से खारिज कर दिए गए हैं। प्रदेश भर में कुल 87 कैदी इस दिन रिहा होंगे।

लोडिंग वाहन ने मारी ऑटो को टक्कर, चार साल के मासूम की मौत

लोडिंग वाहन ने मारी ऑटो को टक्कर, चार साल के मासूम की मौत

भोपाल में सोमवार शाम पुलिस इंस्पेक्टर सचिन पटेरिया की पत्नी अपने 4 साल के बेटे के साथ ऑटो से जा रही थीं। तभी एक तेज रफ़्तार लोडिंग वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में उनके मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें