📱Download Our App
MP : लाड़ली बहनों के खाते ने आएँगे 1-1 लाख रुपए

MP : लाड़ली बहनों के खाते ने आएँगे 1-1 लाख रुपए

मध्यप्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोहन यादव सरकार उन्हें गौपालन से जोड़ने जा रही है । पशुपालन विभाग की इस योजना के तहत पात्र लाड़ली बहनों को गाय खरीदने के लिए ₹1 लाख दिए जाएँगे। इसका उद्देश्य लाड़ली बहनों की आय बढ़ाना और प्रदेश में दूध उत्पादन को बढ़ाना है । योजना का ऐलान आगामी बजट 2026 में हो सकता है।

स्टार एयर की उड़ानें फिर ठप, एयरपोर्ट पर मचा बवाल

स्टार एयर की उड़ानें फिर ठप, एयरपोर्ट पर मचा बवाल

इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर विमानतल पर स्टार एयर की चार उड़ानें रद्द होने से जमकर हंगामा हुआ। मुंबई और गोंदिया जाने वाले यात्रियों ने घंटों इंतजार के बाद मिली इस सूचना पर कड़ा विरोध जताया और एयरलाइन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंगलवार शाम 5:50 से रात 10:00 बजे के बीच होने वाली सभी उड़ानें निरस्त रहीं।

पथरिया को मिली करोड़ों की सौगात, बनेगा शानदार रेस्ट हाउस

पथरिया को मिली करोड़ों की सौगात, बनेगा शानदार रेस्ट हाउस

जिले के पथरिया में लंबे समय से लोगो की रेस्ट हाउस बनाने की मांग को ध्यान में रखते हुए पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल ने भूमि पूजन किया। बता दे कि इसकी लागत 1 करोड़ 99 लाख रुपए होगी और यह अगले 6 से 8 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही राज्यमंत्री ने तीन नई सड़कों के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास भी किया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मोरटक्का सिक्स लेन ब्रिज का एक हिस्सा जल्द होगा शुरू, सफर होगा आधा

मोरटक्का सिक्स लेन ब्रिज का एक हिस्सा जल्द होगा शुरू, सफर होगा आधा

जल्द ही मोरटक्का में नर्मदा नदी पर बने सिक्स लेन ब्रिज का एक हिस्सा जनता के लिए खोल दिया जाने वाला है। इसके शुरू होते से ही खंडवा से इंदौर का जाने में अभी जो 4-5 घंटे लगते है, वह घटकर सिर्फ 2 घंटे हो जायेंगे। लोगो को जाम से राहत मिलेगी और बड़वाह–सनावद के शहरी हिस्सों से जाने की मजबूरी खत्म जो जाएगी।

News Source: न्यूज़ 18
घर में लगाएं ये 7 पौधे, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा

घर में लगाएं ये 7 पौधे, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, प्रकृति और हमारी खुशहाली का अटूट संबंध है। घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन की वृद्धि के लिए मनी प्लांट, तुलसी, अपराजिता, बांस, शमी, क्रसुला और स्पाइडर प्लांट जैसे पौधे लगाने चाहिए। बता दे कि क्रसुला को धन खींचने वाला पौधा माना जाता है, जबकि तुलसी और शमी के पौधे वास्तु दोषों को दूर कर जीवन में स्थिरता और सुख-समृद्धि लाते हैं।

धार भोजशाला: दिग्विजय सिंह ने बसंत पंचमी को लेकर रखी बड़ी बात

धार भोजशाला: दिग्विजय सिंह ने बसंत पंचमी को लेकर रखी बड़ी बात

साल 2026 में बसंत पंचमी और शुक्रवार एक ही दिन (23 जनवरी) पड़ने से धार की भोजशाला में प्रशासन के सामने सुरक्षा की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा सूर्योदय से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 3:30 से सूर्यास्त तक पूजा की जाए, जबकि बीच के 1 से 3 बजे तक का समय नमाज के लिए छोड़ा जाए।

राहुल गांधी को रायबरेली में मिली अपने दादा की बड़ी अमानत

राहुल गांधी को रायबरेली में मिली अपने दादा की बड़ी अमानत

रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी को अपने दादा फिरोज गांधी का दशकों पुराना ड्राइविंग लाइसेंस मिला। एक स्थानीय परिवार ने इस ड्राइविंग लाइसेंस को सालों से सहेज कर रखा था। मंच पर लाइसेंस पाकर राहुल भावुक हो गए। उन्होंने इसे बड़े गौर से निहारा और तुरंत फोटो खींचकर अपनी मां सोनिया गांधी को व्हाट्सएप पर भेजी।

27 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा Vivo X200T, जानें कीमत

27 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा Vivo X200T, जानें कीमत

Vivo X200T भारत में 27 जनवरी को लॉन्च होगा। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर और 6,200mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें Zeiss तकनीक वाला ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप मिलेगा। भारत में इसकी संभावित कीमत 50,000 से 55,000 रुपये के बीच हो सकती है। यह फोन फ्लिपकार्ट और वीवो की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

बस कंडक्टर ने की महिला की पिटाई, वीडियो वायरल

बस कंडक्टर ने की महिला की पिटाई, वीडियो वायरल

शिवपुरी में किराए को लेकर बस कंडक्टर महेंद्र रावत ने एक महिला यात्री की बेरहमी से पिटाई कर दी। कंडक्टर ने महिला को बस से धक्का देकर नीचे पटका और उसका सामान फेंक दिया। वायरल हुए वीडियो में महिला का मासूम बच्चा रोते हुए अपनी मां को बचाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने वीडियो देख कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

News Source: नवभारत
बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ गईं लड़कियां, वायरल हुआ वीडियो

बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ गईं लड़कियां, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमे दो लड़कियां मिलकर एक अन्य लड़की को बुरी तरह पिटाई करती दिख रही है। जिसकी वजह सिर्फ एक ‘मैसेज’ बताया जा रहा है, जो पीड़ित लड़की ने दूसरी लड़की के बॉयफ्रेंड को भेजा था। वीडियो में लड़कियां गाली-गलौज और थप्पड़बाजी करती नजर आ रही हैं।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें