📱Download Our App
रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, सिर के आर-पार हुई गोली

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, सिर के आर-पार हुई गोली

ग्वालियर में बुधवार रात नयागांव के पास रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने बताया मृतक के सिर में दो घाव हैं, एक गोली आरपार हो गई है, जबकि दूसरी सिर में फंसी हुई है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस युवक के कपड़ो और उम्र की मदद से पहचान करने की कोशिश कर रही है।

News Source: यूट्यूब
महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव: बागियों के कारण भाजपा-शिवसेना में तकरार

महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव: बागियों के कारण भाजपा-शिवसेना में तकरार

मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच तनाव बढ़ गया है। शिवसेना का मानना है कि भाजपा के बागी उम्मीदवारों की वजह से उनके कई प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। इस खींचतान ने महायुति गठबंधन के भीतर आपसी तालमेल पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

सत्य साईं यूनिवर्सिटी पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, टीम ने मारा छापा

सत्य साईं यूनिवर्सिटी पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, टीम ने मारा छापा

सीहोर में स्थित सत्य साईं यूनिवर्सिटी पर राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने औचक छापेमारी की है। यह कार्रवाई फर्जी डिग्री और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद की गई है। जांच टीम ने विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड्स को कब्जे में ले लिया है। इस बड़ी कार्रवाई से शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है। फिलहाल विभाग के अधिकारी दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रहे हैं।

Amazon सेल में ₹30,000 सस्ता हुआ आईफोन एयर

Amazon सेल में ₹30,000 सस्ता हुआ आईफोन एयर

Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 में Apple के सबसे पतले स्मार्टफोन iPhone Air पर भारी गिरावट देखी गई है। लॉन्च के महज 4 महीने बाद ही इस प्रीमियम फोन पर करीब 30,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है। कूपन डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत काफी कम हो गई है। यह फोन अब तक के सबसे सस्ते दाम पर उपलब्ध है।

News Source: आज तक
BREAKING NEWS : पटना में लॉरेंस के बिहार हेड का एनकाउंटर

BREAKING NEWS : पटना में लॉरेंस के बिहार हेड का एनकाउंटर

पटना के मसौढ़ी में गुरुवार तड़के पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच मुठभेड़ हुई. बिहार में गैंग का प्रमुख माने जाने वाले कुख्यात अपराधी परमानंद ने घेराबंदी देख पुलिस पर फायरिंग की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया । 20 मामलों में फरार परमानंद फिलहाल अस्पताल में भर्ती है ।

अगले 10-15 दिन में इतनी महँगी होगी चांदी

अगले 10-15 दिन में इतनी महँगी होगी चांदी

कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता बताते हैं कि अगले 10-15 दिन में चांदी 4 लाख रुपए के ऑल-टाइम हाई आंकड़े को छू सकती है। उनका अनुमान है कि चांदी में अभी और तेजी आएगी । हालांकि, उन्होंने चेतावनी भी दी, कि आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा संभलकर करें। क्योंकि, अगले हफ्ते मुनाफावसूली भी हो सकती है।

News Source: जागरण
जानें कितनी है मशहूर कॉमेडियन ज़ाकिर खान की नेटवर्थ?

जानें कितनी है मशहूर कॉमेडियन ज़ाकिर खान की नेटवर्थ?

रिपोर्ट्स में मुताबिक़ मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर खान की कुल संपत्ति लगभग 30 से 35 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई स्टैंड-अप कॉमेडी शोज़, यूट्यूब विज्ञापन, और ओटीटी प्लेटफॉर्म से होती है। बताया जाता है कि वो एक शो के लिए 15 से 20 लाख रुपए तक की फीस लेते हैं ।  अभी हाल ही में ज़ाकिर खान ने करियर में लंबे ब्रेक की घोषणा की है।

News Source: जागरण
मिनटों में दूर होगा कुकर का कालापन, अपनाएं यह घरेलू नुस्खा

मिनटों में दूर होगा कुकर का कालापन, अपनाएं यह घरेलू नुस्खा

घर के किचन में आलू उबालने या जलने के कारण कुकर काला पड़ जाता है, ऐसे में उसे रगड़ने के बजाय यह घरेलू नुस्खा अपनाएं। कुकर में पानी भरकर उसमें एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर और एक चम्मच नमक मिलाएं। इसे 2-3 बार उबालें और फिर गुनगुने पानी में स्क्रब से हल्का रगड़ दें। जिसके बाद आपका कुकर चमकने लगेगा।

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की मां ने बहू प्रिया पर लगाए गंभीर आरोप

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की मां ने बहू प्रिया पर लगाए गंभीर आरोप

दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। उनकी मां रानी कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर ‘रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट’ की वैधता को चुनौती दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू प्रिया सचदेव ने संजय की ‘रहस्यमयी मौत’ के बाद 13 दिनों के शोक के दौरान ही धोखाधड़ी से बिजनेस पर नियंत्रण हासिल किया ।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बने दादा, घर में हुआ लक्ष्मी का आगमन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बने दादा, घर में हुआ लक्ष्मी का आगमन

देश के केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय पिता बने हैं और अमानत मां बनी हैं। उनके घर पर नन्ही लाडली लक्ष्मी का जन्म हुआ है। इसकी जानकारी शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर की है। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कोकिला जी (साधना सिंह) अब दादी बन गई हैं, जबकि वे स्वयं दादा बने हैं।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें