📱Download Our App
भोजन करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?

भोजन करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?

  • बिस्तर पर भोजन: बिस्तर पर भोजन करना अनुशासनहीनता है, हमेशा जमीन पर बैठकर खाएं।
  • बर्तन और तरीका: टूटे बर्तनों का प्रयोग न करें और भोजन दोनों हाथों से परोसें।
  • सफाई: हमेशा साफ स्थान पर खाएं और थाली में अन्न जूठा न छोड़ें।
  • जूते-चप्पल: जूते पहनकर खाना अन्न का अपमान है, इससे आर्थिक तंगी आती है।
  • नहाना: बिना नहाये किए भोजन करने से लक्ष्मी जी अप्रसन्न होती हैं।
News Source: न्यूज़ 24
युवक को चाकू मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

युवक को चाकू मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खरगोन के सामेड़ा फाटा ढाबे पर बुधवार रात विवाद सुलझाने आए राजू के सिर पर दो आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। इस मामले में दो आरोपियों, राधेश्याम और जगदीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों को दबोचा है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मुरैना : मिर्च पाउडर डालकर व्यापारी से 22 लाख की लूट

मुरैना : मिर्च पाउडर डालकर व्यापारी से 22 लाख की लूट

मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर बदमाशों ने एक आलू व्यापारी से 22 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने व्यापारी की टैक्सी को ओवरटेक कर रुकवाया, फिर ड्राइवर की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर लूट को अंजाम दिया गया। डर के मारे व्यापारी गाड़ी से कूदकर भाग गया और बदमाश बैग ले उड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

सोना-चांदी धड़ाम, एक ही दिन में ₹14,300 टूटी चांदी

सोना-चांदी धड़ाम, एक ही दिन में ₹14,300 टूटी चांदी

राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। सोना (99.9% शुद्धता) ₹2,500 गिरकर ₹1,57,200 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी नौ दिनों की तेजी के बाद थम गई और यह ₹14,300 टूटकर ₹3,20,000 प्रति किलोग्राम पर आ गई। आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम गिर सकते है।

शंकराचार्य के साथ हुई अभद्रता पर भड़की बीजेपी समर्थक महिला डॉक्टर

शंकराचार्य के साथ हुई अभद्रता पर भड़की बीजेपी समर्थक महिला डॉक्टर

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ अभद्रता और उनके शिष्यों के साथ पुलिस की मारपीट का वीडियो देख एक महिला डॉक्टर का गुस्सा फूट पड़ा । उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “मैं बीजेपी की कट्टर वोटर हूं, लेकिन संतों के साथ ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं । आज के बाद BJP को कभी वोट नहीं दूंगी।”

प्रयागराज माघ मेला: जज साहिबा की गर्दन से सोने की चेन उड़ा ले गए उचक्के

प्रयागराज माघ मेला: जज साहिबा की गर्दन से सोने की चेन उड़ा ले गए उचक्के

प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर उमड़ी आस्था की भीड़ के बीच बेखौफ बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। संगम स्नान के दौरान एक महिला जज की सोने की चेन चोरी हो गई। भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद हुई इस घटना ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है, फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

News Source: आज तक
टीनशेड उखाड़कर लाखों की चोरी करने वाला चोर गिरफतार

टीनशेड उखाड़कर लाखों की चोरी करने वाला चोर गिरफतार

नीमच पुलिस ने सैफी आयरन स्टोर में हुई 19 जनवरी की चोरी का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी अशफाक उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छत के नट-बोल्ट खोलकर दुकान में घुसा था और आईफोन, सैमसंग मोबाइल सहित नकदी चुराई थी। एसपी के निर्देशन में पुलिस ने 50 सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को पकड़ा है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
JioHotstar का बड़ा झटका : प्रीमियम प्लान ₹700 तक महंगा

JioHotstar का बड़ा झटका : प्रीमियम प्लान ₹700 तक महंगा

JioHotstar ने अपने प्लान्स को अपडेट किया है। अब सालाना प्रीमियम प्लान ₹1,499 से बढ़कर ₹2,199 हो गया है। हालांकि, कंपनी ने पहली बार ₹79 का मंथली मोबाइल प्लान भी पेश किया है। सुपर प्लान के सालाना दाम अब ₹1,099 होंगे। अच्छी बात यह है कि पुराने यूजर्स, जिनका Auto-Renewal ऑन है, वे फिलहाल पुरानी कीमतों पर ही सर्विस का लाभ उठा सकेंगे।

News Source: न्यूज़ 24
19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

भंवरकुआ थाना क्षेत्र के भावना नगर में गुरुवार सुबह 19 वर्षीय मोहित आर्य ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मोहित को फंदे पर लटका देख तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने प्रेम प्रसंग की वजह से यह कदम उठाने की आशंका जताई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विदिशा : मुखर्जी नगर रोड पर  बालाजी बस-बाइक की टक्कर, नगर पालिका कर्मचारी की मौत

विदिशा : मुखर्जी नगर रोड पर बालाजी बस-बाइक की टक्कर, नगर पालिका कर्मचारी की मौत

विदिशा के मुखर्जी नगर रोड पर रायपुर स्कूल के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में नगर पालिका कर्मचारी खेलान सिंह वाल्मीकि की मौत हो गई। भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बालाजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद बस चालक बाइक को लगभग एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें